Questions

पत्र - Second Exam

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 16 Marks
अपने आसपास की किसी भी घटना का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए : जैसे कि $-$ नदी में बाढ़ आना
Answer
$29,$ किशोरकुंज,गोमतीपुर,
अहमदाबाद $380021$
$19$ दिसंबर, $2013$
प्रिय मित्र कमलेश,
सप्रेम नमस्ते ।
तुम्हारा पत्र मिला। तुम्हारी बहन की बीमारी की बात जानकर दुःख हुआ। उसे खाने$-$पीने में सावधानी रखनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि वह जल्दी ही अच्छी हो जाएगी।
कल रात हमारे मुहल्ले में शोर्ट$-$सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। शुरू में किसी को कुछ पता न चला। घर के लोग सोए थे। अचानक धुआं उठने लगा और बदबू आने लगी तो लोग जाग गए। कुछ ही देर में काफी लोग वहाँ जमा हो गए। मैं भी वहां पहुंच गया। यह तो अच्छा हुआ कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी जल्दी आ गई और कुछ ही देर में आग बुझ गई। मामूली नुकसान सिवा कोई बड़ी हानि नहीं हुई। सचमुच, ऐसी घटनाएं बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं। बाकी सब कुशल हैं। तुम्हारे माता$-$पिता को मेरा प्रणाम।
तुम्हारा मित्र,
राजेश
View full question & answer
Question 26 Marks
प्रारूप के आधार पर मित्र को ‘जन्मदिन बधाई' के संदर्भ में पत्र लिखिए :
Answer
$35$, 'इन्द्रधनुष'अंकुर सोसायटी,
मणिनगर,
अहमदाबाद- $380$ $009$
$30$ अक्तूबर, $2013$
प्रिय सुधांशु,
नमस्ते ।
आज अचानक केलेंडर पर ध्यान गया तो याद आया कि $28$ दिसंबर को तुम्हारी बारहवीं सालगिरह है। इस पत्र द्वारा मैं तुम्हें बधाई भेज रहा हूँ। मैं ईश्व से प्रार्थना करता हूं कि वह तुम्हें दीर्घायु, सुंदर स्वास्थ्य और सुयश प्रदान करे।
यहाँ सब कुशल हैं। आशा है, आप सब भी कुशल होंगे।
परिवार में बड़ों को प्रणाम। छोटी माधवी को बहुत-बहुत प्यार।
तुम्हारा मित्र,
रत्नाकर।
View full question & answer
Question 36 Marks
आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रमों को सुनकर कार्यक्रम के बारे में प्रतिभाव देने के लिए खत लिखिए।
Answer
$30$, लताकुंज,गुरुनिवास सोसायटी,
खोडियार रोड,
सूरत।
दिनांक : $15$ नवंबर, $2013$
प्रिय मित्र नंदन,
अभी-अभी मैंने रेडियो पर एक सुंदर नाटक सुना और तुम्हें पत्र लिखने का मन हो गया।
रेडियो और दूरदर्शन दोनों हमारे जीवन के अंग बन गए हैं। रेडियो पर हम समाचार और गाने सुनते हैं। साथ ही इसमें महिलाओं, बच्चों, किसानों आदि के लिए उपयोगी कार्यक्रम भी आते हैं। दूरदर्शन तो आज घर-घर की शोभा बन गया है। यह हमें चित्रों के साथ घटनाओं की खबरें देता है। इसके अलग-अलग चैनलों पर आनेवाले धारावाहिक देखने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। सचमुच, दूरदर्शन ज्ञान, मनोरंजन और जानकारी का अनूठा माध्यम है। परंतु इसके सभी कार्यक्रमों के बीच आनेवाले विज्ञापनों की झड़ी कार्यक्रम देखने का सारा मज़ा किरकिरा कर देती है। यदि विज्ञापनों की इस भरमार पर कुछ अंकुश लगाया जाए तो दूरदर्शन पर अपने पसंद का कार्यक्रम या धारावाहिक देखने का सही आनंद मिल सकता है।
इस संबंध में तुम्हारा क्या मत है? अवश्य लिखकर भेजना। शेष सब कुशल है।
तुम्हारा मित्र,
साहिल शाह।
View full question & answer
पत्र - Second Exam - हिंदी STD 6 Questions - Vidyadip