Questions

पत्र

🎯

Test yourself on this topic

1 question · timed · auto-graded

Question 14 Marks
जीवन में सफाई का महत्त्व समझाते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
Answer
$9$, मानवमंदिर,
आशापुरा रोड,
नडियाद।
$25-9-2013$
प्रिय मित्र कैलाश,
नमस्ते।मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ। परंतु तुम्हारे यहाँ कई तरह की बीमारियाँ फैलने की खबर जानकर दुःख हुआ।
ये बीमारियाँ गंदगी से फैलती हैं। हमारे यहाँ के लोग स्वच्छता का महत्त्व पूरी तरह नहीं जानते। वास्तव में स्वच्छता आरोग्य की माता है। जहाँ साफ$-$सफाई रहती है, वहाँ रोगों को पैदा करनेवाले मक्खी$-$मच्छर जैसे जीव$-$जंतु नहीं होते।
शरीर को साफ$-$सुथरा रखने से खाज$-$खुजली जैसी त्वचा की बीमारियाँ नहीं होतीं। सिर के बालों को साफ रखने से उनमें जूं नहीं पड़ती। दाँतों को स्वच्छ रखने से पायरिया नहीं होता। इस प्रकार साफ$-$सफाई रखना बहुत जरूरी है। कहते हैं जहाँ सफाई रहती है, वहाँ भगवान का वास होता है।
पत्र लिखना। घर के बड़ों को प्रणाम और छोटों को प्यार।
तुम्हारा मित्र,
अतुल शाह।
View full question & answer
पत्र - हिंदी STD 7 Questions - Vidyadip