Questions

लेखन – कहानी

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 14 Marks
रूपरेखा के आधार पर कहानी पूर्ण कीजिए $:$
एक नगर में दो स्त्रियाँ $–$ एक ही बालक के लिए दावेदार $–$ आपस में तकरार $–$ मामला न्यायाधीश के समक्ष $–$ दोनों की बातें सुनना $–$ न्याय करना $–$ बालक के दो टुकड़े करके बाँट लो $–$ एक स्त्री मौन $–$ दूसरी का रोकर कहना $–$ बच्चे को न काटो $–$ उसे ही दे दो $–$ न्यायाधीश का फैसला $–$ रोती हुई स्त्री को बालक सौंपना।
Answer
सच्ची माँ अथवा न्यायाधीश का फैसलाकिसी नगर में दो स्त्रियाँ पास$-$पड़ोस में रहती थी। उनमें एक स्त्री बड़ी चालाक और झगड़ालू थी। उसके कोई संतान नहीं थी। दूसरी स्त्री बड़ी सरल और मिलनसार थी। उसके एक बेटा था। प।जिए।
एक बार संतानवाली स्त्री अपने बच्चे को घर में अकेला छोड़कर बाहर गई हुई थी। मौका पाकर निःसंतान स्त्री बच्चे को पालने से उठाकर ले गई। फिर वह फौरन, बाहर चली गई।
बच्चे के गुम हो जाने पर बच्चे की माँ बहुत दुःखी हुई। उसने किसी तरह अपनी चोर पड़ोसिन का पता लगाया और उसके पास जाकर अपना बच्चा माँगा। तब उसने कहा, “यह मेरा बेटा है। मैं न दूँगी, जो चाहे सो कर ले।” दोनों में खूब झगड़ा हुआ। तब लोगों ने उन्हें न्यायालय में जाकर झगड़े का निपटारा करने की सलाह दी।
आखिर दोनों स्त्रियाँ न्यायाधीश के पास पहुँचीं। बच्चे पर दोनों का एक$-$सा दावा देखकर न्यायाधीश ने अपने कर्मचारी को आदेश दिया, “इस बच्चे के दो बराबर टुकड़े करो और एक$-$एक दोनों स्त्रियों को दे दो।” न्यायाधीश का फैसला सुनकर नि:संतान स्त्री तो चुप रही, पर बच्चे की माँ रोकर कहने लगी, “हुजूर आप बच्चे को मारिए मत। चाहे तो उसे ही सोंप दीजिए। इस तरह मेरा बेटा जीवित तो रहेगा।”
चतुर न्यायाधीश फौरन समझ गया कि दोनों में सच्ची माँ कौन है। उसने सच्ची माता को उसका बच्चा सौंप देने और नि:संतान स्त्री को हिरासत में लेने का हुक्म दिया। सीख : आखिर सत्य की ही विजय होती है।
View full question & answer
Question 24 Marks
इस कहानी का शीर्षक ईदगाह' ही क्‍यों रखा गया ? इसके अलावा आप कौन$-$सा शीर्षक देना चाहेंगे? क्‍यों?
Answer
ईद की नमाज पढ़ने के लिए गाँव के लोग ईदगाह जाने की तैयारी करते हैं। ईदगाह जाने का सबसे अधिक उत्साह लड़कों में है। हामिद उन्हीं में से एक है। ईदगाह में नमाजियों का भ्रातृभाव देखते ही बनता है। नमाज के बाद लड़के ईदगाह के मेले में जाते हैं। मेले में बालकों की विविध मनोवृत्तियों के दर्शन होते हैं। कहानी के मुख्य पात्र हामिद के चरित्र की अनेक विशेषताएँ, ईदगाह के मेले में ही प्रकट होती हैं। इस प्रकार कहानी की मुख्य प्रवृत्तियों का केंद्र ईदगाह होने से इस कहानी का शीर्षक 'ईदगाह' रखा गया है। रा 'इंदगाह' के अलावा मैं कहानी के ये अन्य शीर्षक देना चाहूँगा $:$
$(1)$ ईदगाह के मेले में'
$(2)$ 'हामिद और उसका चिमटा' आदि। कहानी का उद्देश्य और आदर्श इन शीर्षकों से जुड़ा हुआ है।
View full question & answer
लेखन – कहानी - Hindi STD 8 Questions - Vidyadip