Questions

प्रश्नो के उतर

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
कहानी के अंतिम वाक्य को हटाकर कहानी का अंत अपने अनुसार कीजिए ।
Answer
“यह वह स्थान है, जहाँ ममता नामकी एक दयालु स्त्री रहती थी । उस स्त्री ने विपत्ति के समय शहंशाह हुमायूँ को रहने के लिए अपने घर में आश्रय दिया था । हमायूँ के पुत्र अकबर ने उस दयालु स्त्री की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है ।”
View full question & answer
Question 22 Marks
कहानी के आधार पर मुख्य पात्र ममता के बारे में कहीए ।
Answer
ममता रोहतास दुर्ग के मंत्री चूड़ामणि की पुत्री थी । वह एक विधवा थी । ममता को धन की कोई लालच नहीं थी । उसके पिता जब उत्कोच स्वरुप स्वर्ण लाते है तो ममता उसे वापस लौटा देती है । ममता को ब्राह्मण धर्म और हिन्दु धर्म पर पूर्ण विश्वास है । ममता रोज गीता का पाठ करती थी । अतिथि सत्कार को ममता अपना धर्म समजती थी । ममता हंमेशां दुःखी व्यक्तियों की मदद करने के लिए तैयार रहती थी । इसी कारण वह गाँव की स्त्रीयों मे लोकप्रिय बन गई थी ।
View full question & answer
Question 32 Marks
हुमायूँ के आदेश का पालन किस प्रकार हुआ ? वह सही था या गलत ?
Answer
हुमायूँ ने विपत्ति के समय में ममता के घर में आश्रय लिया था । इस कारण उसने अपने सैनिक को आदेश दिया था कि ममता के लिए एक पक्का घर बनवा दे । हुमायूँ के इस आदेश के पालन के स्थान पर जब उनका पुत्र अकबर बादशाह बना तो उसने ममता के घर के स्थान पर एक अष्टकोण मंदिर बनवाया जिस में अकबरने अपना ओर अपने पिता का नाम लिखा और ममता का कही उल्लेख तक नही किया । सचमुच मेरे मत से अकबर ने जिस प्रकार हुमायूँ के आदेश का पालन किया वह गलत था ।
View full question & answer
Question 42 Marks
प्रसादजीने ईंटों के ढेर में बिखरी हुईं भारतीय शिल्प की विभूति किसे कहा है ?
Answer
काशी के उत्तर में धर्मचक्र विहार है । इन विहारो को मौर्य और गुप्त सम्राटों ने बनवाया था । वह उनकी कीति के प्रतीक थे, परंतु अब वह खंडहर बन गए थे । उन भवनों के शिखर खंडित हो गए थे और अब वहाँ घास उग आई है । ऐसी हालत में भी वह टूटी दीवारों और इंटों में भारतीय शिल्पकला की भव्य झलक देखी जा सकती थी । इसे ही प्रसादती ने 'ईटों के ढेर में बिखरी हुई भारतीय शिल्प की विभूति' कहा है ।
View full question & answer
प्रश्नो के उतर - Hindi STD 8 Questions - Vidyadip