Questions

लेखन – पत्र

🎯

Test yourself on this topic

13 questions · timed · auto-graded

Question 14 Marks
देश की उन्नति, विकास एवं रक्षा के लिए आप क्‍या बनना चाहेंगे किसान या सैनिक'? कारण सहित अपने मित्र को पत्र लिखिए ।
Answer
$15$, “सुयोग
बोरीवली (पूर्व),
मुंबई - $400066$
$6-10 - 2013$
प्रिय मित्र राज,
सप्रेम नमस्ते।
बहुत दिनों बाद तुम्हारा पत्र आया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिलने पर तुम्हें ढेर सारी बधाई। पत्र में तुमने पूछा है: 'किसान या सैनिक बनने के बारे में तुम्हारी पसंद क्या है?' बड़ा टेढ़ा सवाल है, क्योंकि हमारे देश में किसान और सैनिक (जवान) दोनों का महत्त्व है। यदि जवान राष्ट्र का रक्षक है तो किसान हमारा अनदाता है। फिर भी मैं तो किसान बनना ही पसंद करूँगा। हमारे देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आज भी हमारे यहाँ बहुत-से लोगों को दो वक्‍त की रोटी नहीं मिलती। अनाज महंगे हैं, दालें महँगी हैं, मसाले महँगे हैं और तेल भी महँगा है। ये चीजें सबको सुलभ नहीं हैं। देश में लाखों बच्चे क्पोषण के शिकार हैं, क्योंकि उनको जरूरी पौष्टिक आहार नहीं मिलता। इस ख्राद्य-समस्या का हल कृषि के विकास से ही हो सकता है। खेतों में अनाज, दालें, तिलहन, सब्जियाँ आदि भरपूर पैदा होंगी तभी सबको सुलभ होगी। देश के जवानों को भी तो खाद्यपदार्थों की पूर्ति करनी पड़ती है। इस प्रकार वर्तमान परिस्थितियों में मैं किसान बनना ही पसंद करूँगा। इस पत्र के उत्तर में तुम अपनी पसंद के बारे में जरूर बताना। शेष सब कुशल हैं।
तुम्हारा,
प्रसाद परीख।
View full question & answer
Question 24 Marks
आपने की हुई किसी यात्रा का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।
Answer
$14,$ सदगुरु सोसायटी,
भक्तिनगर,
अहमदाबाद $380\ 007$
$20$ नवंबर, $2013$
प्रिय मित्र आरुषि,
सप्रेम नमस्कार ।
आज सुबह ही तुम्हारा पत्र मिला। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि तुम्हारी माताजी अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई हैं।
हम दस दिन पहले कश्मीर-दर्शन के लिए गए थे। दो दिन पहले ही वहाँ से लोटे हैं। पहले हम नेनीताल गए थे। उसके बारे में जेसा सुना था, वैसा ही पाया! उसकी परिक्रमा करने में सचमुच बड़ा मजा अया। हम नयनादेवी के दर्शन करने गए। देवी की सुंदर मूर्ति ऐसी लगी जैसे अभी बोल उठेगी।
फिर हम श्रीनगर गए। सचमुच सुंदर नगर है। हमने सारा नगर घूमकर देखा। डलझील की सुंदरता ने हमारा मन मोह लिया। उसमें हमने शिकारे में बेठकर जलविहार का आनंद लिया। वूलर और मानसबल झीलें भी हमें बहुत अच्छी लगीं, लेकिन वे डल का मुकाबला तो नहीं कर सकतीं। श्रीनगर और पहलगाँव के बीच केसर की क्यारियों से आ रही खुशबू ने हमें मदमस्त कर दिया। शालीमार और निशातबाग में घूमते हुए हमें स्वर्ग के नंदनवन में घूमने के जैसा आनंद आया।
मैंने वहाँ के कई स्थानों के फोटो लिए हैं। कुछ फोटो तुम्हें भेज रहा हूँ।
शेष मिलने पर।
तुम्हारा मित्र,
आलोक
View full question & answer
Question 34 Marks
अपने स्कूल की किसी समस्या के बारे में प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए ।
Answer
श्रीमान प्रधानाचार्य
सरदार विद्यामंदिर,
नडियाद। क
$15-10 - 2013$
विषय - विद्यालय के पुस्तकालय में विज्ञान और वैज्ञानिकों से संबंधी पुस्तकें न होना।
आदरणीय गुरुजी,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में साहित्य की पुस्तकों की भरमार है। एक-एक लेखक की कई-कई पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों में कविता, कहानी और उपन्यास आदि रचनाएँ हैं। परंतु विज्ञान से संबंधित पुस्तकें नहीं हैं। वैज्ञानिकों की जीवनी संबंधी पुस्तक तो एक भी नहीं है। ऐसी पुस्तकें पढ़ने से बहुत... प्रेरणा मिलती है। वैज्ञानिकों के अनुभव विज्ञान के प्रति रुचि जगाते हैं। पुस्तकालय में इनका अभाव बहुत खटकता है।
आशा है आप इस अभाव की पूर्ति पर ध्यान देंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
सुधीर कापडिया।
कक्षा $8$ (अ)
View full question & answer
Question 44 Marks
बीमारी के कारण अवकाश के लिए कक्षा$-$शिक्षक को पत्र लिखिए।
Answer
$25,$ आशासदन,
महात्मा गाँधी मार्ग,
राजकोट
$28-11 - 2013$
आदरणीय गुरुवर,
कक्षा $8\  (ब)$
कल शाम मुझे जोर की ठंड लगकर बुखार आ गया। डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने बताया कि यह मलेरिया बुखार है और इसका कुछ दिन तक ठीक ढंग से उपचार करना होगा। स्वस्थ होने में कम$-$से$-$कम एक सप्ताह तो लग ही जाएगा।
अतएव आपसे प्रार्थना है कि मुझे एक सप्ताह का अवकाश प्रदान करें। इस बीच मेरी पढ़ाई का जो नुकसान होगा, मैं स्वस्थ होते ही उसकी पूर्ति कर लूँगा।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
महिपाल रांदेरिया।
कक्षा $8\  (ब)$
View full question & answer
Question 54 Marks
आपने की हुई अपनी यात्रा या आपने किए हुए प्रवास का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।
Answer
रमेश पुरोहित $4$ / आकाशगंगा, डेरी रोड, राजकोट। $27-12 - 2013$ रा प्रिय मित्र हितेश, जयहिंद |तुम्हारा पत्र तीन दिन पहले आया था, लेकिन मैं कन्याकुमारी के प्रवास में था ओर कल ही लौटा हूँ। कन्याकुमारी भारत का प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यह तमिलनाडु राज्य में भारत के एकदम दक्षिणी सिरे पर स्थित है। हम दादर-मद्रास एक्सप्रेस ट्रेन से चेन्नई पहुँचे। हम वहाँ के “मीनाक्षी' हॉटल में ठहरे। वहाँ दिसंबर महीने से ही काफी ठंड पड़ने लगती है।
दूसरे दिन हम एस. टी. बस द्वारा कन्याकुमारी की ओर चल पड़े। सारा मार्ग नारियल के वृक्षों से भरा हुआ है। हरियाली देखकर मन झूम उठता है।कन्याकुमारी एक छोटा-सा कस्बा है। हमने शाम के समय समुद्र-तट पर भारी भीड़ देखी। लोग वहाँ का सूर्यास्त देखने के लिए एकत्र हुए थे। सूर्य का वैसा भव्य रूप मैंने पहले कहीं नहीं देखा।
अगले दिन कन्याकुमारी का प्राचीन मंदिर और विवेकानंद शिलास्मारक देखा। विवेकानंद की सुंदर मूर्ति दर्शनीय है। हमने कन्याकुमारी के बाजार से शंख और सीपों से बनी हुई कुछ वस्तुएँ और अलबम खरीदे। कुछ चित्र मैं तुम्हें भेज रहा हूँ। शेष कुशल है। अपने माता-पिता से मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा मित्र,
विनय।
View full question & answer
Question 64 Marks
आपके मुहल्ले में बिजली का वितरण अनियमित रूप से किया जा रहा है । इसकी शिकायत करता हुआ पत्र लिखिए :
Answer
ता.$25$ मई, $2016$ सेवा में चीफ विद्युत अधिकारी गुजरात विद्युत बोर्ड, सुरत श्रीमान सविनय निवेदन है कि मेरा नाम आलोक शर्मा हैं। में प्रगतिशील सोसायटी में रहता हूँ। आजकल हमारे महोल्ले में बड़े अनियमित रूप से बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे छात्रों को बडी समस्या का सामना करना पड रहा है। जैसा की विदित है कि आजकल छात्रों की परीक्षा चल रही है। छात्र रात्री के समय पढ़ते है, तब बिजली चली जाती है। इससे उन्हे पढ़ने में बहुत समस्या आती है। इस प्रकार अनियमित बिजली की कटोती से छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब जाएँगा।
अत : आपसे निवेदन है कि छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखकर बिजली को नियमित करने हेतु आप उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ।
भवदीय
आलोकशर्मा
मकान नं.$17$
प्रगतिशील सोसायटी,
संतरविदास नगर, सूरत
View full question & answer
Question 74 Marks
व्यायाम का महत्व समझाते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए :
Answer
$48$, 'इन्द्रधनुष'
अंकुर सोसायटी,
अहमदाबाद।
$30$ डिसंबर, $2015$
प्रिय मित्र अक्षय,
सप्रेम स्मरण ।
कल तुम्हारा पत्र मिला । जानकर दुःख हुआ की तुम्हारी तबीयत कुछ दिनों से अच्छी नहीं है। तुम बार$-$बार इस तरह बीमार पड़ जाते हो इनका कारण क्या है ? तुम्हारे माता$-$पिता भी इस कारण बहुत चिंतित रहते हैं।
मुझे लगता है की तुम्हारा शरीर कमजोर हो गया है। इसी कारण तुम बार$-$बार बीमार पड जाते हो । तुम नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हो और खेल में भी तुम्हारी रुचि कम हो रही है। सिर्फ अच्छा खाना खाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता उसे अच्छा रखने के लिए हमें व्यायाम भी करना पड़ता है। व्यायाम से भोजन का पाचन होता है। आलस्य दूर भाग जाती है। मन में नया उत्साह जाग उठता है। व्यायाम के द्वारा ही हम शरीर को तंदुरस्त बना सकते है।
तुम्हारे माता$-$पिता को मेरा प्रणाम केहना । छोटे भाई$-$बहन को मेरा प्यार देना।
तुम्हारा मित्र,
समीर
View full question & answer
Question 84 Marks
तुम्हारे चाचा ने तुम्हारे जन्मदिन पर एक कैमरा भेंट के रुप में भेजा है। उसे स्वीकार करते हुए पत्र लिखो।
Answer
$161,$ नीलप्रभा,
रानडे रोड, दादर,
मुम्बई - $400\ 0281$
दिनांक : $22 – 02 - 2021$
पूज्य चाचाजी,
सादर प्रणाम।
आपका प्रेमभरा पत्र और कैमरा मिला। अपने जन्मदिन पर ऐसी मनपसंद भेंट पाकर मेरी खुशी का ठिकाना न रहा।
सचमुच, कैमरा खरीदने की मेरी बहुत इच्छा थी। आपने कैमरा देकर मेरी वह इच्छा पूरी दी। इसके लिए मैं आपको जितना धन्यवाद दू उतना कम है। जन्मदिन की पार्टी में आपकी बहुत याद आई। दीवाली की छुट्टियों में अवश्य आइएगा।
चाचाजी को प्रणाम।
आपका भतीजा,
अपूर्व
View full question & answer
Question 94 Marks
अपने मित्र को वक्तृत्व स्पर्धा में प्रथम नम्बर लाने पर बधाई देता हुआ पत्र लिखिए।
Answer
$5$, बी प्रगतिनगर, नारणपुरा,
अहमदाबाद।
दिनांक : $26 – 02 – 2021$
प्रिय मित्र तेजस,
मैं यहाँ कुशल हूँ। तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर बहुत खुशी हुई। तुमने पत्र में लिखा है कि तुम अपनी पाठशाला की वक्तृत्व स्पर्धा में प्रथम आया है।
प्यारे दोस्त, तू वक्तृत्व स्पर्धा में शाला में प्रथम आया यह गर्व की बात है। वक्तृत्व स्पर्धा में प्रथम नम्बर पाना आसान नहीं है। तूने इस स्पर्धा की पूरी तैयारी की होगी। इससे तुम्हें सफलता मिली है। मैंने भी मेरी शाला में वक्तृत्व स्पर्धा में भाग लिया था, लेकिन मेरा तो तीसरा नंबर भी नहीं आया।
वक्तृत्व स्पर्धा में प्रथम नंबर लाने पर मैं तुम्हें हार्दिक बधाई देता हूँ। भविष्य में भी तुम ऐसी स्पर्धा में सबसे आगे आए ऐसी शुभेच्छा देता हूँ। तुम्हारे माता-पिता को मेरा प्रणाम । छोटे भाई-बहन को मेरा प्यार।
तुम्हारा मित्र,
अमरीश
View full question & answer
Question 104 Marks
अपनी पढ़ाई के बारे में पिताजी को पत्र लिखिए।
Answer
पटेल कन्या छात्रालय,
नडियाद।
दिनांक : $05-03-2013$
पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम।
मैं यहाँ कुशल से हूँ। आप भी वहाँ कुशल से होंगे आप मेरी जरा भी चिन्ता न करें।
$10$ अप्रैल से मेरी वार्षिक परीक्षा शुरू होनेवाली है। मैं छात्रालय में अपनी सखियों के साथ मन लगाकर पढ़ती हूँ। मैंने कक्षा में सर्व प्रथम आने का निश्चय किया है। इसके लिए मैं रात-दिन बहुत मेहनत करती हूँ। सुबह पाठशाला में चलनेवाले विशेष वर्ग में हाजिर रहती हूँ।
सुरेश को प्यार और मेरी माताजी को प्रणाम । पत्र का उत्तर जरूर दीजिए।
आपकी प्रिय पुत्री,
रुपल
View full question & answer
Question 114 Marks
अपने स्कूल में मनाए गए गणतंत्र - दिवस समारोह के बारे में। मित्र को पत्र लिखिए।
Answer
$45$, अंबा सदन,
नेहरू रोड,
चंद्रपुर - $442\ 401$
दिनांक : $28$ जनवरी, $2013$
प्रिय कमलाकर,
सप्रेम नमस्कार।
कल ही तुम्हारा पत्र मिला। मैं यहाँ प्रसन्न हूँ।
इस बार हमारे स्कूल में गणतंत्र दिवस बहुत शान से मनाया गया। झंडा फहराने के लिए जिलाधीश गोपीनाथ महाजन को बुलाया गया था। उन्होंने हमें 'गणतंत्र' शब्द का अर्थ और उसका महत्त्व बताया । स्कूल के विद्यार्थियों ने कई अच्छे कार्यक्रम पेश किए। 'एसे थे वीर भगतसिंह' एकांकी सबको बहुत पसंद आया। भगतसिंह के एक साथी का अभिनय मैंने किया था। संगीत का कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा | दूसरी कक्षा के $7$ वर्ष के टीपू ने वायोलिन बजाकर सबको चकित कर दिया।
सारा कार्यक्रम काफी दिलचस्प रहा। अंत में राष्ट्रगीत के साथ गणतंत्र - दिवस समारोह समाप्त हुआ।
लि. तुम्हारा,
सुधाकर
View full question & answer
Question 124 Marks
किए हुए प्रवास का वर्णन करता हुआ अपनी मित्र या सखी | को पत्र लिखिए।
Answer
$27$, नीलकुंज,
जवाहरलाल रोड,
भावनगर।
दिनांक $:23$ नवम्बर, $2013$
प्रिय सखी वंदना,
जयहिंद।
तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर बहुत आनंद हुआ। में इस पत्र में प्रवास का वर्णन लिखती हूँ। मेरी पाठशाला की ओर से मैं अहमदाबाद के प्रवास गई थी। मेरी दूसरी सखियाँ भी साथ थीं । अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। मैंने अहमदाबाद में विमानघर देखा। विमानघर से चढ़ते $-$ उतरते विमान देखने का बड़ा मजा आया। इसके बाद हम लोग कांकरिया तालाब गये। वहाँ हमने नौकाविहार किया। इसके बाद प्राणी-संग्रहालय देखने गए। वहाँ कई जंगली पशु देखने को मिले । भिन्न$-$भिन्न चिडियाँ भी देखने को मिली। वहाँ एक बालवाटिका भी देखी।
इसके बाद सीदी सैयद की जाली देखी । यह एक ऐतिहासिक स्मारक है। हठीसींग के जैन मंदिर भी देखे। इसके बाद शाम को हाइवे पर इस्कोन मंदिर, गुरुद्वारा, भागवत मंदिर और वैष्णव देवी के मंदिर गए थे। प्रवास में मुझे बड़ा मजा आया।
पत्र का उत्तर लिखना।
लि. तुम्हारी सखी,
हीना
View full question & answer
Question 134 Marks
तुमने इस बार छुट्टियों में क्या-क्या किया, यह अपने मित्र को कम्प्यूटर पर ई-मेल द्वारा बताना हो, तो क्‍या लिखोगे?
Answer
प्रेमकुंज,
स्टेशन रोड,
अहमदाबाद |
$20$ नवम्बर, $2013$
प्रिय अविनाश,
इस बार हमने छुट्टियाँ अहमदाबाद में ही बिताने का निर्णय किया था। इसलिए मुझे इस अवकाश का उचित ढंग से उपयोग करना था। मैं नित्य प्रात:काल व्यायाम शाला जाता था। वहाँ तरह-तरह के व्यायाम के साथ-साथ योग का भी अभ्यास करता था। दोपहर को भोजन के बाद कुछ समय दूरदर्शन देखता था।
अपराहन में साइकिल पर बैठकर मैं कम्प्यूटर क्लास में जाता था।शाम को वहीं से हमारी दुकान पर जाता था और आठ बजे पिताजी के साथ घर लौटता था। रात को दूरदर्शन देखता था या बहन के साथ कैरम या चेस खेलता था। इस तरह छुट्टी के दिन कब बीत गए, इसका पता ही न चला।
तुम्हारा मित्र,
सोरभ |
View full question & answer
लेखन – पत्र - Hindi STD 8 Questions - Vidyadip