Question 13 Marks
अपनी पाठशाला में मनाए गए 'पर्यावरण रक्षा दिन समारोह' के बारे में करीब पचास शब्दों में अहवाल (वृत्तांत) लिखिए।
Answer
View full question & answer→रणुज, $20$ नवम्बर, $2018$ | हमारी शाला शारदा विद्यामंदिर में पवरण रक्षा दिन समारोह मनाया गया। इस दिन आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने गाँव में लगभग दोसौ पेड़ लगाए। गाँव के सभी मुहल्लों में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। कई जगह गड्ढों में बरसात का पानी अभी तक भरा था। उसमें मलेरिया मच्छर थे। विद्यार्थियों ने उन गड्ढों में जन्तुनाशक दवा डाली या उन्हें मिट्टी से भर दिया। गाँव के तालाब की भी सफाई करवाई गई। तालाब के किनारे एक बड़े बोर्ड पर
$( 1 )$ तालाब में जानवरों को न नहलाएँ ।,
$( 2 )$ तालाब के किनारे कपड़े न धोएँ ।,
$( 3 )$ तालाब में कूड़ा-कचरा न डालें। ये सूचनाएँ लिखी गईं। गांव के कुओं के आसपास भी सफाई की गई और उन पर भी कुओं के पानी को गंदा न करने के निर्देश लिखकर टाँग दिए गए। शाम को शिक्षकों ने पर्यावरण की स्वच्छता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस प्रकार हमारी शाला में पर्यावरण रक्षा दिन समारोह बड़े उत्साह से मनाया गया।