Questions

पत्र लिखिए

Take a timed test

1 question · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
कोई साप्ताहिक पत्रिका अनियमित रूप से प्राप्त होने के विरोध में शिकायत करते हुए संपादक को निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए।
Answer
दिनांक – ३० जुलाई, २०१८
प्रति,
संपादक
साहित्य यात्रा
साहित्य भवन पब्लिशिंग कंपनी,
मुंबई – १८
विषय – साप्ताहिक पत्रिका अनियमित रूप से प्राप्त होने की शिकायत करते हुए पत्र ।
महोदय,
मैं, कुमारी विजया देसाई कक्षा आठवीं की छात्रा हूँ। प्रति सप्ताह मैं आपके पब्लिशिंग कंपनी द्वारा ‘साहित्य यात्रा’ पत्रिका | मँगवाती आ रही हूँ। पिछले दो वर्ष से मेरे स्थानीय पते पर नियमित रूप से पत्रिका आ रही है। लेकिन मुझे आपको यह बताते हुए बहुत ही खेद हो रहा है कि पिछले दो महीने से मेरे पते पर साप्ताहिक पत्रिका अनियमित रूप से आ रही है। जून महीने में मुझे दो ही बार साप्ताहिक पत्रिका प्राप्त हुई है। इस महीने में तो मुझे एक ही बार साप्ताहिक पत्रिका मिली है।
मेरा सदस्य क्रमांक ३४५६/क्र.स. है। आशा है कि मेरी शिकायत पर आप अवश्य विचार करेंगे और मुझे नियमित रूप से साप्ताहिक पत्रिका भेजने का कार्य सुचारू रूप से करेंगे।
भवदीया,
कुमारी विजया देसाई
पता – ‘राधिका’ निवास,
साईंनाथ नगर, घाटकोपर,
पश्चिम, मुंबई – ४०० ०८६
ई-मेल आई डी :vijaya13@gmail.com
View full question & answer