एक बार एक वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठा था। वह अपने पास से गुज़रने वाले बच्चों को मीठी कहानियाँ सुनाता था। बच्चे रोज़ उसके पास आकर बैठते और ध्यान से उसकी बातें सुनते। उसकी कहानियों में हमेशा कोई न कोई सीख छिपी होती थी। एक दिन कुछ बच्चों ने उससे पूछा कि वह बिना किसी स्वार्थ के ऐसा क्यों करता है। वृद्ध मुस्कराया और बोला – "मैं चाहता हूँ कि तुम सब सच्चे इंसान बनो, इसलिए तुम्हें अच्छे संस्कार देना चाहता हूँ।" बच्चों ने वादा किया कि वे उसकी सीख को हमेशा याद रखेंगे।
(1) वृद्ध व्यक्ति बच्चों को क्या सुनाता था?
(2) वृद्ध व्यक्ति बिना स्वार्थ ऐसा क्यों करता था?
(3) बच्चों ने वृद्ध व्यक्ति से क्या वादा किया?
(1) वृद्ध व्यक्ति बच्चों को क्या सुनाता था?
(2) वृद्ध व्यक्ति बिना स्वार्थ ऐसा क्यों करता था?
(3) बच्चों ने वृद्ध व्यक्ति से क्या वादा किया?