Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

11 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
निम्नलिखित युग्मों में से गलत युग्म को चुनिए और उसे सही करके लिखिए:
  1. जैव आवर्धन - भोजन-शृंखला के उत्तरोत्तर पोषी स्तरों पर रसायनों का एकत्रीकरण
  2. पारितंत्र - पर्यावरण के जैविक संघटक
  3. जलजीवशाला - मानव-निर्मित एक पारितंत्र
  4. परजीवी - वे जीव जो अन्य जीवों (परपोषी) पर रहते हैं और उससे अपना भोजन प्राप्त करते हैं
Answer
उचित विकल्प: (ii)
पारितंत्र: पर्यावरण के जैविक संघटक गलत युग्म है।
सही कथन: जैविक तथा अजैविक दोनों प्रकार के संघटक मिलकर किसी पारितन्त्र का निर्माण करते हैं।
View full question & answer
Question 23 Marks
पर्यावरण में अपघटकों की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
Answer
अपघटक वे सूक्ष्मजीव हैं जो उत्पादकों तथा उपभोक्ताओं के मृत एवं सड़े-गले शरीरों को सरल अकार्बनिक यौगिकों में तोड़ देते हैं। वे कुछ पदार्थों को अवशोषित कर लेते हैं तथा शेष बचे पदार्थों को पर्यावरण में पुनः चक्रित होने के लिए छोड़ देते हैं जिससे उन्हें भविष्य में उत्पादकों द्वारा उपयोग किया जाता है। अतः अपघटक जैवमण्डल में पदार्थों के पुनः चक्रण में मुख्य भूमिका निभाते हैं तथा उत्पादकों को कच्चे पदार्थ प्रदान करते हैं। इस प्रकार, वे भूमि को उपजाऊ बनाते हैं।
View full question & answer
Question 33 Marks
कथन/परिभाषा के लिए एक शब्द का सुझाव दीजिए: वे जीव जो अपने भोजन के लिए उत्पादकों पर प्रत्यक्ष रूप से अथवा अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर होते हैं।
Answer
उपभोक्ता/विषमभोगी
View full question & answer
Question 43 Marks
कथन/परिभाषा के लिए एक शब्द का सुझाव दीजिए: पारितंत्र के भौतिक कारक जैसे तापमान, वर्षा, पवन और मृदा।
Answer
अजैविक कारक
View full question & answer
Question 53 Marks
कथन/परिभाषा के लिए एक शब्द का सुझाव दीजिए: आहार-शृंखला का वह प्रत्येक स्तर जहाँ ऊर्जा का स्थानांतरण होता है।
Answer
पोषी स्तर
View full question & answer
Question 63 Marks
कथन/परिभाषा के लिए एक शब्द का सुझाव दीजिए: वह भौतिक और जैविक संसार जहाँ हम रहते हैं।
Answer
जैवमंडल/पर्यावरण
View full question & answer
Question 73 Marks
जैवनिम्नीकरणीय और ग़ैर-जैवनिम्नीकरणीय पदार्थों के बीच अंतर बताइए। इनके उदाहरण दीजिए।
Answer
जैवनिम्नीकरणीय पदार्थ अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ
वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित हो जाते हैं प्राकृतिक रूप से हानिरहित पदार्थों में परिवर्तित हो जाते हैं, जैविनिम्नकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित नहीं होते हैं और प्राकृतिक रूप से हानिरहित पदार्थों में परिवर्तित नहीं होते है, अजैवनिम्नकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। ये पदार्थ, ठोस, द्रव या गैसीय रूप में और अक्रिय हो सकते हैं. और पर्यावरण में एकत्रित हो जाते हैं।
प्राकृतिक रूप से पुनः चक्रित तथा मनुष्य द्वारा पुनः उपयोग भी किए जा सकते हैं तथा इनके उत्पाद पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते हैं। प्राकृतिक रूप से पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते तथा उनके उत्पाद पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं।
जैवनिम्नीकरण के पश्चात् ये उपयोगी उत्पाद उत्पन्न कर सकते हैं।
ये रासायनिक रूप से अपरिवर्तित रहते हैं क्योंकि ये अजैव. निम्नकरणीय है।
उदTहरण- घरेलू अपशिष्ट पदार्थ, सीवेज। उदाहरण- डी.टी.टी. और पॉलिथिन बैग।
View full question & answer
Question 83 Marks
खेतों को कृत्रिम पारितंत्र क्यों कहते हैं?
Answer
कृत्रिम पारितन्त्र वे पारितन्त्र हैं जिन्हें मनुष्य द्वारा अपने लाभ के लिए रूपान्तरित तथा व्यवस्थित किया जाता है।
खेत, वन्य क्षेत्रों के समरूप नहीं हैं क्योंकि उन्हें भिन्न-भिन्न फसलों को उगाने के लिए मनुष्य द्वारा तैयार किए जाता है।
मृदा को बीज बोने के लिए तैयार किया जाता है। सिंचाई की जाती है। तत्पश्चात् फसल की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए उसको निरन्तर प्रेक्षित करना पड़ता है। अतः खेत एक कृत्रिम पारितन्त्र है।
View full question & answer
Question 93 Marks
बाजार में खरीददारी करते समय प्लास्टिक की थैलियों की अपेक्षा कपड़े के थैले क्यों लाभप्रद हैं?
Answer
प्लास्टिक की थैलियों की अपेक्षा कपड़े के थैलों के लाभ हैं:
  1. अधिक वस्तुएँ लाने योग्य होते हैं।
  2. जैवनिम्नकरणीय पदार्थ (कपड़े) के बने होते हैं।
  3. पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते हैं।
  4. पुनः उपयोग किए जा सकते हैं।
View full question & answer
Question 103 Marks
तालाब की सामान्य आहार-शृंखला लिखिए।
Answer
सूक्ष्म जलीय $\rightarrow$ पादप छेटे जलीय जीव (लार्वा, कीट आदि) $\rightarrow$ मछली $\rightarrow$ पक्षी
View full question & answer
Question 113 Marks
अपशिष्ट पदार्थ का अनुपयुक्त निपटान पर्यावरण के लिए एक अभिशाप है।
Answer
अपशिष्ट पदार्थ हमारे पर्यावरण, वायु, मृदा तथा जल को प्रदूषित करते हैं तथा सभी जीवों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं।
View full question & answer