Questions

MCQ (1 अंक)

Take a timed test

45 questions · auto-graded multiple-choice test.

MCQ 11 Mark
किसी गैस को समतापीय रूप से उसके आधे आयतन तक संपीडित किया जाता है। इसी गैस को पृथक रूप से रुद्धोप्म प्रक्रिया द्वारा उसके आधे आयतन तक संपीडित किया जाता है तब :
  • A
    गैस को समतापीय प्रक्रिया द्वारा संपीडित करने में अधिक कार्य की आवश्यकता होगी।
  • गैस को रुद्धोप्म प्रक्रिया द्वारा संपीडित करने में अधिक कार्य करने की आवश्यकता होगी।
  • C
    गैस को समतापीय प्रक्रिया अथवा रुद्धोप्म प्रक्रिया द्वारा ही समान कार्य करने की आवश्यकता होगी।
  • D
    चाहे समतापीय प्रक्रिया द्वारा संपीडित करें अथवा रुद्धोप्म प्रक्रिया द्वारा संपीडित करें, किस प्रकरण में अधिक कार्य करने की आवश्यकता होगी, यह गैस की परमाणुकता पर निर्भर करेगा।
Answer
Correct option: B.
गैस को रुद्धोप्म प्रक्रिया द्वारा संपीडित करने में अधिक कार्य करने की आवश्यकता होगी।
(b) $W _{ ext }=$ आयतन-अक्ष से ऋणात्मक क्षेत्रफल
$W$ (रूद्धोप्म) $> W$ (समतापीय)

View full question & answer
MCQ 21 Mark
कोई रेफ्रिजरेटर $4^{\circ} C$ और $30^{\circ} C$ के बीच कार्य करता है। प्रशीतन किए जाने वाले स्थान का ताप नियत रखने के लिए $600$ कैलोरी ऊप्मा का प्रति सेकण्ड बाहर निकालना आवश्यक होता है। इसके लिए आवश्यक शक्ति चाहिए :
  • A
    $2.365 W$
  • B
    $23.65 W$
  • $236.5 W$
  • D
    $2365 W$
Answer
Correct option: C.
$236.5 W$
(c) रेफ्रिजेरेटर की दक्षता
$\beta=\frac{ Q _2}{ W }=\frac{ T _2}{ T _1- T _2}$
(जहाँ $Q _2$ हटायी गई ऊप्मा)
दिया है : $T _2=4^{\circ} C =4+273=277 k$
$T _1=30^{\circ} C =30+273=303 k$
$\therefore \quad \beta=\frac{600 \times 4.2}{ W }=\frac{277}{303-277} $
$ \Rightarrow \quad W =236.5 $
शक्ति $P =\frac{ W }{ t }=\frac{236.5 j }{1 s }=236.5$ वाट.
View full question & answer
MCQ 31 Mark
किसी प्रशांतक (रेफ्रिजरेटर) का निप्पादन गुणांक $5$ है। यदि फ्रीजर का भीतरी ताप $-20^{\circ} C$ है, तो प्रशीतक के बाहर चारो ओर जहाँ यह ताप बाहर फेंकता है का तापमान होगा:
  • A
    $41^{\circ} C$
  • B
    $11^{\circ} C$
  • C
    $21^{\circ} C$
  • $31^{\circ} C$
Answer
Correct option: D.
$31^{\circ} C$
(d) कार्य गुणांक, $Cop =\frac{ T _2}{ T _1- T _2}$
$ 5=\frac{273-20}{ T _1-(273-20)}=\frac{253}{ T _1-253}$
$ 5 T _1-(5 \times 253)=253$
$ 5 T _1=253+(5 \times 253)=1518 $
$ \therefore T _1=\frac{1518}{5}=303.6$
अर्थातः $T_1=303.6-273=30.6 \cong 31^{\circ} C$
View full question & answer
MCQ 41 Mark
किसी आदर्श गैस को गई प्रक्रमों द्वारा इसके प्रारंभिक आयतन के आधे आयतन तक संपीडित किया जाता है। किस प्रक्रम में गैस पर अधिकतम कार्य करना होगा?
  • A
    समदाबी में
  • B
    समआयतनिक में
  • C
    समतापी में
  • रूद्धोप्म में
Answer
Correct option: D.
रूद्धोप्म में
(d) चूंकि रुद्धोप्म प्रक्रम के लिए वक्र का क्षेत्रफल अधिकतम है, अतः सम्पन्न कार्य $( W = PdV )$ रुद्धोप्म प्रक्रम के लिए अधिकतम होगा।

View full question & answer
MCQ 51 Mark
कोई ऊष्मागतिक निकाय आरेख में दर्शाये गये अनुसार चक्रिय प्रक्रम $ABCDA$ पर चलता है। निकाय द्वारा इस चक्र में किया गया कार्य होगा
  • A
    $P _0 V _0$
  • B
    $2 P _0 V _0$
  • C
    $\frac{ P _0 V _0}{2}$
  • शून्य
Answer
Correct option: D.
शून्य
(d) चक्रीय प्रक्रम में किया गया कार्य = बन्द पथ द्वारा घिरा क्षेत्रफल
$ =2\left[\frac{1}{2}\left(\frac{ V _0}{2}\right) \times p _{ o }\right]+\left[-2\left[\frac{1}{2}\left(\frac{ V _{ o }}{2}\right) \times p _0\right]\right]$
$ =\frac{ P _0 V _0}{2}-\frac{ P _0 V _0}{2}=0 $
View full question & answer
MCQ 61 Mark
किसी एक परमाण्विक गैस का दाब $p$ और आयतन $V$ है। इसमें पहले समतापीय रूप से $2 V$ आयतन तक और फिर रूद्धोष्म रूप से $16 V$ आयतन तक प्रसार होता है। यदि $\gamma=\frac{5}{3}$ हो तो, गैस का अन्तिम दाब होगा
  • A
    $64 P$
  • B
    $32 P$
  • $\frac{P}{64}$
  • D
    $16 P$
Answer
Correct option: C.
$\frac{P}{64}$
(c) समतापीय प्रसार के लिए, $P _1 V _1= P _2 V _2$
$ \Rightarrow pV = p ^{\prime} \times 2 V \quad\left[\because V ^{\prime}=2 V \right] $
$ \Rightarrow p ^{\prime}=\frac{ p }{2} $
रूद्धोष्म प्रसार के लिए, $pV ^\gamma$ नियतांक
$ pV ^\gamma= p ^{\prime \prime} V ^{\prime \prime \gamma} $
$\Rightarrow \frac{ p }{2}(2 V )^{5 / 3}= p ^{\prime \prime}(16 V )^{5 / 3}\left[\because \gamma=\frac{5}{3}\right] $
$ \Rightarrow p ^{\prime \prime}=\frac{ p }{2}\left(\frac{2 V }{16 V }\right)^{5 / 3}=\frac{ p }{2}\left(\frac{1}{8}\right)^{5 / 3}$
$ \therefore p ^{\prime \prime}=\frac{ p }{64}$
View full question & answer
MCQ 71 Mark
किसी रूद्धोष्म प्रक्रम में एक गैस का दाब उसके ताप के घन (क्यूब) के समानुपाती पाया जाता है, तो इस गैस के $\frac{C_p}{C_v}$ का अनुपात है:
  • A
    2
  • B
    $\frac{5}{3}$
  • $\frac{3}{2}$
  • D
    $\frac{4}{3}$
Answer
Correct option: C.
$\frac{3}{2}$
(c) प्रश्नानुसार $P \propto T ^3$
परंतु हमें ज्ञात है कि रूद्धोष्ण प्रक्रिया के लिए दबाव $P \propto T ^{\frac{\gamma}{\gamma-1}}$.
अत: $\frac{\gamma}{\gamma-1}=3 \Rightarrow \gamma=\frac{3}{2}$ or, $\frac{ C _{ p }}{ C _{ v }}=\frac{3}{2}$
View full question & answer
MCQ 81 Mark
एक गैस को चित्र (आरेख) में दर्शाये गये अनुसार $A \rightarrow B \rightarrow C \rightarrow A$, चक्र से गुजारा जाता है। तो, गैस द्वारा किया गया नेट कार्य है:
  • $1000 J$
  • B
    zero
  • C
    $-2000 J$
  • D
    $2000 J$
Answer
Correct option: A.
$1000 J$
(a)$ W _{\text {net }}=ABC=\frac{1}{2} AC \times BC $
$ =\frac{1}{2} \times 5 \times 10^{-3} \times 4 \times 10^5=1000 J$
View full question & answer
MCQ 91 Mark
दिखाये गये P-V आरेख के अनुसार आदर्श गैस को तीन विभिन्न प्रक्रमों द्वारा स्थिति $A$ से $B$ तक ले जाया जाता है।

यदि इन तीन प्रक्रमों में, अवशोषित ऊष्मा क्रमशः $Q_1$, $Q_2$ तथा $Q_3$ और आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन $\Delta U_1$, $\Delta U_2$, तथा $\Delta U_3$ हो तो
  • $Q_1>Q_2>Q_3$ तथा $\Delta U_1=\Delta U_2=\Delta U_3$
  • B
    $Q_3>Q_2>Q_1$ तथा $\Delta U_1=\Delta U_2=\Delta U_3$
  • C
    $Q_1=Q_2=Q_3$ तथा $\Delta U_1>\Delta U_2>\Delta U_3$
  • D
    $Q_3>Q_2>Q_1$ तथा $\Delta U_1>\Delta U_2>\Delta U_3$
Answer
Correct option: A.
$Q_1>Q_2>Q_3$ तथा $\Delta U_1=\Delta U_2=\Delta U_3$
(a) सभी प्रक्रम के लिए प्रारम्भिक तथा अंतिम स्थितियाँ समान है अत:
$\Delta U_1=\Delta U_2=\Delta U_3$
ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम से
$ \Delta Q=\Delta U+\Delta W $
कार्य
$\Delta W_1>\Delta W_2>\Delta W_3$ (P.V. ग्राफ का क्षेत्रफल)
अत: $\Delta Q_1>\Delta Q_2>\Delta Q_3$
View full question & answer
MCQ 101 Mark
एक मोल आदर्श गैस, प्रारंभिक अवस्था $A$ से अन्तिम अवस्था $B$ को निम्नलिखित दो प्रक्रमों से होकर जाती है। पहले इसके आयतन का $V$ से $3 V$ तक समतापीय रूप से प्रसार होता है। फिर, स्थिर दाब पर इसका आयतन $3 V$ से $V$ तक कम किया जाता है तो, इन दो प्रकमों को निरूपित करने के लिए सही $P-V$ आरेख है:
  • A
  • B
  • C
Answer
Correct option: D.
(d) प्रथम प्रक्रम समतापीय प्रसार इसलिए केवल विकल्प (d) सही है। द्वितीय प्रक्रम समदाबी सम्पीडन इसलिए केवल विकल्प (d) सही है।
View full question & answer
MCQ 111 Mark
किसी उष्मागतिक निकाय को आरेख में दिखाये गये अनुसार $ABCD$ चक्र से गुजारा जाता है। इस चक्र में गैस द्वारा निकाली गई ऊष्मा का मान होगा :

  • $2 PV$
  • B
    $4 PV$
  • C
    $\frac{1}{2} PV$
  • D
    PV
Answer
Correct option: A.
$2 PV$
(a) चूँकि आंतरिक ऊर्जा अवस्था फलन है चक्रिय प्रक्रम में, $\Delta U=0$
ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के अनुसार
$ \Delta Q=\Delta U+W $
अतः उत्सर्जित ऊष्मा
$\Delta Q=W= P - V$ वक्र से घिरा क्षेत्रफल
$=-(2 V )( P )=-2 PV$
अत: निष्काषित ऊष्मा $=2 PV$
View full question & answer
MCQ 121 Mark
एक द्विपरमाणुक गैस $(\gamma=1.4)$ के किसी द्रव्यमान का दाब $2$ वायुमंडलीय दाब के बराबर है। इसको रूद्धोष्म अवस्था में इतना संपीडित किया जाता है कि उसका ताप $27^{\circ} C$ से $927^{\circ} C$ हो जाता है। अंतिम अवस्था में गैस का दाब है:
  • A
    $28$ वायुमंडल
  • B
    $68.7$ वायुमंडल
  • $256$ वायुमंडल
  • D
    $8$ वायुमंडल
Answer
Correct option: C.
$256$ वायुमंडल
(c) $ T _1=273+27=300 K$
$T _2=273+927=1200 K$
रूद्धोष्म प्रक्रम के लिए
$ P ^{1-\gamma} T ^\gamma \Rightarrow P _1{ }^{1-\gamma} T _1{ }^\gamma= P _2{ }^{1-\gamma} T _2{ }^\gamma $
$\Rightarrow\left(\frac{ P _2}{ P _1}\right)^{1-\gamma}=\left(\frac{ T _1}{ T _2}\right)^\gamma $
$ \Rightarrow\left(\frac{ P _1}{ T _2}\right)^{1-\gamma}=\left(\frac{ T _2}{ T _1}\right)^\gamma $
$ \left(\frac{ P _1}{ P _2}\right)^{1-1.4}=\left(\frac{1200}{300}\right)^{1.4} $
$ \left(\frac{ P _1}{ P _2}\right)^{-0.4}=(4)^{1.4} $
$ \left(\frac{ P _2}{ P _1}\right)^{0.4}=4^{1.4} $
$ P _2= P _1 4^{\left(\frac{1.4}{0.4}\right)}= P _1 4^{\left(\frac{7}{2}\right)} $
$ = P _1\left(2^7\right)=2 \times 128=256$
View full question & answer
MCQ 131 Mark
जब $0^{\circ} C$ की $1 kg$ बर्फ $0^{\circ} C$ के जल में परिवर्तित होती है तो इसकी एन्ट्रापी में परिणामी परिवर्तन होगा (यदि बर्फ की गुप्त ऊष्मा $80 cal /{ }^{\circ} C$ हो ):
  • A
    $273 cal / K$
  • B
    $8 \times 10^4 cal / K$
  • C
    $80 cal / K$
  • $293 cal / K$
Answer
Correct option: D.
$293 cal / K$
(d) एन्ट्रॉपी-परिवर्तन दी जाती है
$dS =\frac{ dQ }{ T } or \Delta S =\frac{\Delta Q }{ T }=\frac{ mL _{ f }}{273}$
$\Delta S =\frac{1000 \times 80}{273}=293 cal / K . $
View full question & answer
MCQ 141 Mark
किसी एक परमाणुक गैस का दाब $P_1$ और आयतन $V_1$ है। इसको रूद्धोष्म रूप से प्रारंभिक आयतन के $1 / 8$ तक संपीडित किया जाता है, गैस का अंतिम दाब कितना होगा
  • $32 P_1$
  • B
    $64 P_1$
  • C
    $P_1$
  • D
    $16 P_1$
Answer
Correct option: A.
$32 P_1$
(a) रूद्धोष्म प्रसार या संकुचन के लिए
$ \begin{aligned} P_1 V_1^\gamma & =P_2 V_2^\gamma \\ P_2 & =P_1\left(\frac{V_1}{V_2}\right)^\gamma \\ & =P_1(8)^\gamma \quad\left(\therefore V_2=\frac{V_1}{8}\right) \end{aligned} $
एकल परमाण्विक गैस के लिए $\gamma=1+\frac{2}{3}=\frac{5}{3}$
$ \therefore P_2=P_1(8)^{5 / 3} \Rightarrow P_2=32 P_1 $
View full question & answer
MCQ 151 Mark
यदि किसी ताप गतिक प्रक्रम में, निकाय की आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि $\Delta U$ और उसके द्वारा किया गया कार्य $\Delta W$ हो तो, निम्नलिखित में से कौन सा सत्य (सही) है?
  • $\Delta U=-\Delta W$, किसी रूद्धोष्म प्रक्रम में
  • B
    $\Delta U=\Delta W$, किसी समतापी प्रक्रम में
  • C
    $\Delta U=\Delta W$, किसी रूद्धोष्म प्रक्रम में
  • D
    $\Delta U=-\Delta W$, किसी समतापी प्रक्रम में
Answer
Correct option: A.
$\Delta U=-\Delta W$, किसी रूद्धोष्म प्रक्रम में
(a) ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम द्वारा,
$ \Delta Q=\Delta U+\Delta W $
स्द्धोष्म प्रक्रम में, $\Delta Q=0$
$ \therefore \Delta U=-\Delta W $
समतापीय प्रक्रम में, $\Delta U=0$
$ \therefore \quad \Delta Q=\Delta W $
View full question & answer
MCQ 161 Mark
जिस तन्त्र ने $2 kcal$ ऊष्मा का अवशोषण किया हो और $500 J$ कार्य किया हो तो उसमें आन्तरिक ऊर्जा परिवर्तनका मान होगा :-
  • A
    $6400 J$
  • B
    $5400 J$
  • $7900 J$
  • D
    $8900 J$
Answer
Correct option: C.
$7900 J$
(c) ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के अनुसार,
$ \begin{aligned} Q & =\Delta U + W \\ \Delta U & = Q - W \\ & =2 \times 4.2 \times 1000-500=8400-500 \\ & =7900 J \end{aligned} $
View full question & answer
MCQ 171 Mark
ऊष्मागतिकी प्रक्रमों के सम्बन्ध में निम्न कथनों में से कौन सा सत्य नहीं है:-
  • समआयतनिक प्रक्रम में दाबमान स्थिर रहता है।
  • B
    समतापीय प्रक्रम में तापमान स्थिर रहता है।
  • C
    रुद्धोष्म प्रक्रम में $PV ^\gamma=$ स्थिरांक होता है
  • D
    रुद्धोष्म प्रक्रम में तन्त्र को परिवेश से पृथक रखा जाता है।
Answer
Correct option: A.
समआयतनिक प्रक्रम में दाबमान स्थिर रहता है।
(a) समआयतनिक प्रक्रिया में आयतन नियत रहता है जबकि समदाबीय प्रक्रिया में दाब नियत रहता है।
View full question & answer
MCQ 181 Mark
एक चक्रीय प्रक्रम में $Q , E$ और $W$ क्रमानुसार, डाली गई ऊष्मा, आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन और किया गया कार्य दर्शाते हों, तो होगा :
  • A
    $W =0$
  • B
    $Q = W =0$
  • $E =0$
  • D
    $Q =0$
Answer
Correct option: C.
$E =0$
(c) चक्रीय प्रक्रम में प्रारंभिक एवं अंतिम अवस्थाएँ एक समान होती है। अतः आंतरिक-ऊर्जा में परिवर्तन शून्य होगा क्योंकि यह सिर्फ प्रार्रिभक एवं अंतिम अवस्था पर निर्भर करती है। लेकिन $Q$ एवं $W$ दोनों किसी चक्रीय-प्रक्रम में घनात्मक होते हैं।
View full question & answer
MCQ 191 Mark
एक इंजन $1 / 6$ की दक्षता रखता है। जब इसके गर्त के तापमान को $62^{\circ} C$ से कम कर दिया जाता है, तो इसकी दक्षता दोगुनी हो जाती है। स्त्रोत का तापमान होगा-
  • A
    $37^{\circ} C$
  • B
    $62^{\circ} C$
  • $99^{\circ} C$
  • D
    $124^{\circ} C$
Answer
Correct option: C.
$99^{\circ} C$
(c) माना कि स्रोत का तापमान $T_1$ है तथा सिंक का तापमान $T _2$ है। तब
इंजन की दक्षता, $\eta=1-\frac{ T _2}{ T _1}$
प्रश्नानुसार, $\eta=\frac{1}{6}$
$ \therefore \frac{1}{6}=1-\frac{ T _2}{ T _1}$
जब सिंक का तापमान $62^{\circ} C$ से घटाया जाता है तब दक्षता दोगुनी हो जाती है। अतः
$ 2\left(\frac{1}{6}\right)=1-\frac{ T _2-62}{ T _1} $
समीकरण (2) से,
$2\left(\frac{1}{6}\right)=\left(1-\frac{T_2}{T_1}\right)+\frac{62}{T_1} $
या $2\left(\frac{1}{6}\right)=\frac{1}{6}+\frac{62}{ T _1}$; समीकरण (1) से
{ या }$ \frac{1}{6}=\frac{62}{ T _1} \Rightarrow T _1=372 K $
$ \therefore T _1=(372-273)^{\circ} C =99^{\circ} C $
View full question & answer
MCQ 201 Mark
एक आदर्श गैस के लिए स्थिर दाब अवस्था में मोलर विशिष्ट ऊष्मा का मान $(7/2)$ $R$ है। इसके लिए स्थिर दाब और स्थिर आयतन अवस्थाओं में विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात होगा
  • A
    $8 / 7$
  • B
    $5 / 7$
  • C
    $9 / 7$
  • $7 / 5$
Answer
Correct option: D.
$7 / 5$
(d) $ C _{ P }=\frac{7}{2} R ; C _{ V }= C _{ P }- R =\frac{7}{2} R - R =\frac{5}{2} R$
$ \frac{ C _{ P }}{ C _{ V }}=\frac{7 / 2 R }{5 / 2 R }=\frac{7}{5} $
View full question & answer
MCQ 211 Mark
एक कार्नो इंजन के गर्त (सिंक) का ताप $300 K$ है और इसकी दक्षता $40 \%$ है। स्रोत ताप को कितना बढ़ाया जाए कि इंजन की दक्षता इसकी पहली दक्षता से $50 \%$ अधिक हो जाए?
  • A
    $325 K$
  • $250 K$
  • C
    $380 K$
  • D
    $275 K$
Answer
Correct option: B.
$250 K$
(b) $\eta=\frac{T_1-T_2}{T_1}$
$ 0.4=\frac{ T _1-300}{ T _1} \Rightarrow T _1-300=0.4 T _1 $
$ 0.6 T _1=300 \Rightarrow T _1=\frac{300}{0.6}=500 K $
अब $\eta=60 \%$
$ 0.6=\frac{ T _1-300}{ T _1} \Rightarrow T _1-300=0.6 T$
$ 0.4 T _1=300 \Rightarrow T _1=\frac{300}{0.4}=750 K $
तापमान में वृद्धि $=750-500=250 K$
View full question & answer
MCQ 221 Mark
एक आदर्श गैस ऊष्मा इंजन कार्नो चक्र में $227^{\circ} C$ तथा $127^{\circ} C$ के बीच कार्यरत है। यह उच्च ताप पर $6 \times 10^4$ कैलोरी ऊष्मा अवशोषित करता है। कार्य में परिवर्तित ऊष्मा का मान है
  • A
    $4.8 \times 10^4$ कैलोरी
  • B
    $6 \times 10^4$ कैलोरी
  • C
    $2.4 \times 10^4$ कैलोरी
  • $1.2 \times 10^4$ कैलोरी
Answer
Correct option: D.
$1.2 \times 10^4$ कैलोरी
View full question & answer
MCQ 231 Mark
निम्न में से कौन-सी उत्क्रमणीय प्रक्रिया है?
  • A
    चालन द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण
  • B
    विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण
  • समतापी संपीडन
  • D
    नाइक्रोम के तार का विद्युतीय तापन
Answer
Correct option: C.
समतापी संपीडन
(c) उत्क्रमणीय अवस्था में सभी आवेश बहुत धीरे चलेंगें। समतापीय प्रक्रम भी धीरे धीरे किया जाता है।
View full question & answer
MCQ 241 Mark
प्रारम्भिक ताप $TK$ पर आदर्श गैस का एक मोल रुद्धोष्मीय रूप से $6 R$ जूल कार्य करता है। यदि नियत दाब तथा आयतन पर गैस की विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात $5 / 3$ है, तो गैस का अन्तिम ताप होगा:
  • $( T -4) K$
  • B
    $( T +2.4) K$
  • C
    $( T -2.4) K$
  • D
    $( T +4) K$
Answer
Correct option: A.
$( T -4) K$
(a) $T _1= T , W =6 R$ joules, $\gamma=\frac{5}{3}$
$W =\frac{ P _1 V _1- P _2 V _2}{\gamma-1}=\frac{ nRT _1- nRT _2}{\gamma-1} $
$ =\frac{ nR \left( T _1- T _2\right)}{\gamma-1}$
$n =1, T _1= T \Rightarrow \frac{ R \left( T - T _2\right)}{5 / 3-1}=6 R $
$ \Rightarrow T _2=( T -4) K$
View full question & answer
MCQ 251 Mark
एक आदर्श गैस ऊष्मीय इंजन $227^{\circ} C$ व $127^{\circ} C$ कार्नो चक्र में कार्य करता है। यह उच्च ताप पर $6$ किलो कैलोरी ऊष्मा का अवशोषण करता है। ऊष्मा की कितनी मात्रा (किलो कैलोरी में) कार्य में परिवर्तित होती है
  • $1.2$
  • B
    $3.5$
  • C
    $4.8$
  • D
    $1.6$
Answer
Correct option: A.
$1.2$
(a) $\eta =\frac{T_1-T_2}{T_1} $ T_1 $
$ =227+273=500 K $
$ T _2=127+273=400 K$
$ \eta=\frac{500-400}{500}=\frac{1}{5} $
अतः आउटपुट कार्य
$=(\eta) \times H =\frac{1}{5} \times 6=1.2 kCal$
View full question & answer
MCQ 261 Mark
एक कार्नोट इंजन की दक्षता $50 \%$ है, यदि सिंक का ताप $500 K$ है। यदि स्रोत का ताप समान है तो दक्षता $60 \%$ करने के लिए सिंक का ताप होगा:-
  • A
    $800$
  • B
    $200$
  • $400$
  • D
    $600$
Answer
Correct option: C.
$400$
(c)
$\eta=1-\frac{T_2}{T_1} or \frac{50}{100}=1-\frac{500}{T_1} $
$ \Rightarrow T _1=1000 K$
$ \frac{60}{100}=1-\frac{ T _2}{1000} \Rightarrow T _2=400 K$
View full question & answer
MCQ 271 Mark
एक इंजन के स्रोत्र तथा सिंक का तापमान $127^{\circ} C$ तथा $27^{\circ} C$ है। यह $26 \%$ दक्षता बताता है तो:
  • यह असंभव है
  • B
    बहुत कम ही संभव है
  • C
    संभवता अधिक है
  • D
    डाटा पूर्ण नहीं है
Answer
Correct option: A.
यह असंभव है
(a) $\eta=1-\frac{300}{400}=\frac{100}{400}=\frac{1}{4}$
$ \eta=\frac{1}{4} \times 100=25 \% $
अतः यह संभव नहीं है कि दक्षता $25 \%$ से ज्यादा हो।
View full question & answer
MCQ 281 Mark
एक उत्क्रमणीय इंजन ली गयी ऊष्मा का $1 / 6$ कार्य में बदलता है । यदि सिंक का तापतान $60^{\circ} C$ कम कर दिया जाए तो दक्षता दोगुनी हो जाती है । तो स्रोत्र तथा सिंक का तापमान होगा:
  • $99^{\circ} C , 37^{\circ} C$
  • B
    $80^{\circ} C , 37^{\circ} C$
  • C
    $95^{\circ} C , 37^{\circ} C$
  • D
    $90^{\circ} C , 37^{\circ} C$
Answer
Correct option: A.
$99^{\circ} C , 37^{\circ} C$
(a) $\eta=\frac{1}{6}=1-\frac{ T _2}{ T _1} \quad T _2=$ सिंक का तापमान
$T _2=\frac{5}{6} T _1 \quad T _1=$ स्रोत्र का तापमान
दूसरी स्थिति में $\frac{1}{3}=1-\frac{ T _2-62}{ T _1}$
$ =1-\frac{ T _2}{ T _1}+\frac{62}{ T _1}=\frac{1-5}{6}+\frac{62}{ T _1}$
$ T _1=62 \times 6=372-273=99^{\circ} C$
$ T _2=\frac{5}{6} \times 372=310-273=37^{\circ} C$
View full question & answer
MCQ 291 Mark
एक आदर्श गैस को $27^{\circ} C$ से रुद्धोष्म प्रक्रम में दबाया गया तो उसका आयतन प्रारंभिक आयतन का $8 / 27$ हो गया । इसके तापमान में वृद्धि होगी $( r =5 / 3)$
  • A
    $475^{\circ} C$
  • $402^{\circ} C$
  • C
    $275^{\circ} C$
  • D
    $175^{\circ} C$
Answer
Correct option: B.
$402^{\circ} C$
(b) $T =27^{\circ} C =300 K $
$ \gamma=\frac{5}{3} ; \quad V _2=\frac{8}{27} V _1 ; \quad \frac{ V _1}{ V _2}=\frac{27}{8} $
रुद्धोष्म प्रक्रम हेतु
$T _1 V _1^{\gamma-1}= T _2 V _2^{\gamma-1} $
$ \frac{ T _2}{ T _1}=\left(\frac{ V _1}{ V _2}\right)^{\gamma-1}=\left(\frac{27}{8}\right)^{\frac{5}{3}-1}$
$ \frac{ T _2}{ T _1}=\frac{9}{4} \Rightarrow T _2=\frac{9}{4} \times T _1=\frac{9}{4} \times 300=675 K $
$ T _2=675-273^{\circ} C =402^{\circ} C$
View full question & answer
MCQ 301 Mark
एक ऊष्मागतिकी प्रक्रम के लिए $\Delta U =$ आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि को दर्शाता हो तथा $W =$ किया कार्य हो तो कौन सा कथन सत्य है?
  • $\Delta U =- W$, रुद्धोष्म प्रक्रम
  • B
    $\Delta U = W$, समतापीय प्रक्रम
  • C
    $\Delta U =- W$, समतापीय प्रक्रम
  • D
    $\Delta U = W$, रुद्धोष्म प्रक्रम
Answer
Correct option: A.
$\Delta U =- W$, रुद्धोष्म प्रक्रम
(a) $\Delta Q =\Delta U + W$
रुद्धोष्म प्रक्रम में, $\Delta Q =0, \Delta U =- W$
View full question & answer
MCQ 311 Mark
नियत दाब तथा नियत आयतन पर विश्ष्ट ऊष्मा का अनुपात $r$ है। यदि गैस का आयतन स्थिर दाब $P$ पर $V$ से $2 V$ कर दिया जाए तो गैस की आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी:
  • A
    $\frac{ R }{(\gamma-1)}$
  • B
    $PV$
  • $\frac{ PV }{(\gamma-1)}$
  • D
    $\frac{\gamma PV }{(\gamma-1)}$
Answer
Correct option: C.
$\frac{ PV }{(\gamma-1)}$
(c) रुद्धोष्म प्रक्रम में आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन किये गये कार्य के बराबर होगा ।
$\Delta W =-\Delta U$
$=-\frac{1}{\gamma-1}\left( P _1 V _1- P _2 V _2\right) $
$ { अत: } \Delta U =\frac{1}{1-\gamma}\left( P _2 V _2- P _1 V _1\right)$
 { यहाँ }$ V _1= V , V _2=2 V$
$ \therefore \quad \Delta U =\frac{1}{1-\gamma}[ P \times 2 V - PV ]=\frac{ PV }{1-\gamma} $
$ \Rightarrow \Delta U =-\frac{ PV }{\gamma-1} $
View full question & answer
MCQ 321 Mark
एक कार्नो इंजन $100^{\circ} C$ तथा $-23^{\circ} C$ पर कार्य करता है। इसकी दक्षता होगी:
  • A
    $\frac{100+23}{100}$
  • B
    $\frac{100-23}{100}$
  • C
    $\frac{373+250}{373}$
  • $\frac{373-250}{373}$
Answer
Correct option: D.
$\frac{373-250}{373}$
(d)
$ \eta=1-\frac{T_1}{T_2}$
$ T_1=-23^{\circ} C =250 K , T _2=100^{\circ} C =373 K $
$ \eta=1-\frac{250}{373}=\frac{373-250}{373}$
View full question & answer
MCQ 331 Mark
एक गैस को आयतन $V _1$ से $V _2$ तक प्रसारित किया गया किस प्रक्रम में किया गया कार्य अधिकतम होगा:
  • A
    रुद्धोष्म
  • समदाबीय
  • C
    समतापीय
  • D
    सभी में समान
Answer
Correct option: B.
समदाबीय
(b) समदाबीय प्रक्रम में कार्य आधिकतम होगा।
View full question & answer
MCQ 341 Mark
एक द्विआण्विक गैस को $18^{\circ} C$ पर रुद्धोष्म परिवर्तन के अनुसार दबाया गया जिससे इसका आयतन प्रारम्भिक आयतन का $1 / 8$ हो गया। अन्तिम ताप होगा:
  • A
    $18^{\circ} C$
  • $668.4^{\circ} K$
  • C
    $395.4^{\circ} C$
  • D
    $144^{\circ} C$
Answer
Correct option: B.
$668.4^{\circ} K$
(b) $T _1=18^{\circ} C =291 K $
$ V _1= V _2= V / 8 $
$ TV ^{ T -1}=${ नियतांक }
$ T _1 V _1^{ r -1}= T _2 V _2^{ r -1} $
$ T _2=291\left(\frac{ v _1}{ v _2}\right)^{ y -1}=291(8) 7 / 5-1 $
$ T _2=291 \times 2.297=668.4 K ( r =7 / 5) $
View full question & answer
MCQ 351 Mark
एक आदर्श गैस में रुद्धोष्म परिवर्तन होता है । इसके दाब तथा ताप के बीच संबंध होगा:
  • A
    $P ^{\gamma-1} T ^\gamma=$ नियतांक
  • B
    $P ^\gamma T ^{\gamma-1}=$ नियतांक
  • C
    $P ^\gamma T ^{1-\gamma}=$ नियतांक
  • $P ^{1-\gamma} T ^\gamma=$ नियतांक
Answer
Correct option: D.
$P ^{1-\gamma} T ^\gamma=$ नियतांक
(d) रुद्धोष्म प्रक्रम में
$PV ^\gamma=$ नियतांक
$PV = nRT$
$ V =\frac{ nRT }{ P } $
समीकरण (1) में रखने पर
$ P \left(\frac{ nRT }{ P }\right)^\gamma $
अतः $P ^{1-\gamma} T ^\gamma=$ नियतांक
View full question & answer
MCQ 361 Mark
एक आदर्श कार्नो इंजन की दक्षता $40 \%$ है जबकि वह $500 K$ से ऊष्मा प्राप्त करता है । यदि दक्षता $50 \%$ करनी हो तो कितने ताप पर ऊष्मा प्राप्त करेगा:
  • $600 K$
  • B
    $700 K$
  • C
    $800 K$
  • D
    $900 K$
Answer
Correct option: A.
$600 K$
(a) कार्नो इंजन की दक्षता $\left(\eta_1\right)=40 \%=0.4$;
आरंभिक लिया गया तापमान $\left( T _1\right)=500 K$ और नयी दक्षता $\left(\eta_2\right)=50 \%=0.5$.
दक्षता $(\eta)=1-\frac{ T _2}{ T _1}$ or $\frac{ T _2}{ T _1}=1-\eta$.
I स्थिति: $\frac{T_2}{500}=1-0.4=0.6$.
$\Rightarrow T _2=0.6 \times 500=300 K$
II स्थिति: $\frac{300}{ T _1}=1-0.5=0.5$
$\Rightarrow T _1=\frac{300}{0.5}=600 K$
View full question & answer
MCQ 371 Mark
निम्न में से कौन सा ऊष्मागतिकीय फलन नहीं है?
  • A
    इन्थेलपी
  • किया कार्य
  • C
    गिब्स ऊर्जा
  • D
    आन्तरिक ऊर्जा
Answer
Correct option: B.
किया कार्य
(b) कार्य ऊष्मागतिकी फलन कोई नहीं है।
View full question & answer
MCQ 381 Mark
एक गैसीय निकाय को $110 J$ ऊष्मा दी गयी जिसकी आन्तरिक ऊर्जा $40 J$ है । इसमे किया गया कार्य होगा:
  • A
    $150 J$
  • $70 J$
  • C
    $110 J$
  • D
    $40 J$
Answer
Correct option: B.
$70 J$
(b) $\Delta Q =\Delta U +\Delta W$
$\Rightarrow \Delta W =\Delta Q -\Delta U =110-40=70 J$
View full question & answer
MCQ 391 Mark
एक आदर्श गैस $A$ तथा वास्तविक गैस $B$ के आयतन $V$ से $2 V$ तक समतापीय स्थिति में बढ़ा दिये गये। इसकी आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि:
  • A
    $A$ तथा $B$ दोंनों में समान
  • दोनों में शून्य
  • C
    $B$ में $A$ से अधिक
  • D
    $A$ में $B$ से अधिक
Answer
Correct option: B.
दोनों में शून्य
(b) समतापीय प्रक्रम में आंतरिक ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
View full question & answer
MCQ 401 Mark
एक ऊष्मागतिकी प्रक्रम (चित्र देखें) में गैस को $A$ से $B$ तक $ACB$ द्वारा फिर वापिस $A$ तक $BDA$ द्वारा लाया गया है। पूरे प्रक्रम में किया गया कार्य किस क्षेत्रफल के बराबर होगा?

  • A
    $P _1 ACBP _2 P _1$
  • B
    $ACBB ^{\prime} A ^{\prime} A$
  • $ACBDA$
  • D
    $A D B B$ 'A'A
Answer
Correct option: C.
$ACBDA$
(c) किया गया कार्य $= ACBDA$ का क्षेत्रफल
View full question & answer
MCQ 411 Mark
किसी गैस के लिए $R / C _{ v }=0.67$, इस गैस में अणुस्थिति है
  • A
    द्विआण्विक
  • B
    द्विआण्विक तथा बहुआण्विक का मिश्रण
  • एकआण्विक
  • D
    बहुआण्विक
Answer
Correct option: C.
एकआण्विक
(c) $\frac{ R }{ C _{ V }}=0.67 \Rightarrow C _{ V }=\frac{3}{2} R$,
अतः गैस एकल आण्विक है।
View full question & answer
MCQ 421 Mark
यदि हाइड्रोजन के लिए $C _{ p }- C _{ v }= a$; आक्सीजन के लिए $C _{ p }- C _{ v }= b$, तो $a$ व $b$ के बीच संबंध है
  • A
    $a=16 b$
  • B
    $16 b = a$
  • C
    $a=4 b$
  • $a=b$
Answer
Correct option: D.
$a=b$
(d) दोनों गैसें द्विआण्विक है तथा सभी गैसों के लिए,
$C _{ p }- C _{ v }= R$
View full question & answer
MCQ 431 Mark
चित्र में उष्मागतिकी प्रक्रम दिखाया गया है । कुछ बिन्दुओं पर दाब व आयतन निम्न प्रकार है $P _{ A }=3 \times 10^4 Pa , V _{ A }$ $=2 \times 10^{-3}$, मी $^3 P _{ B }=8 \times 10^4 Pa , V _{ B }=5 \times 10^{-3}$ मी $^3$. प्रक्रम $AB$ में $600 J$ ऊष्मा दी गयी तथा $BC$ में $200 J$ ऊष्मा दी गयी। $AC$ प्रक्रम में आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन होगा:

  • $560 J$
  • B
    $800 J$
  • C
    $600 J$
  • D
    $640 J$
Answer
Correct option: A.
$560 J$
(a) $AB$ - समआयतनिक प्रक्रम है। अतः इसमें कोई कार्य नहीं होगा। $BC$ एक समदाबीय प्रक्रम है,
$W = P _{ B }\left( V _{ D }- V _{ A }\right)=240 J$
$\Delta Q =600+200=800 J$
$\Delta Q =\Delta U +\Delta W$
$\Rightarrow \Delta U =\Delta Q -\Delta W =800-240=560 J$
View full question & answer
MCQ 441 Mark
$27^{\circ} C$ पर किसी गैस का दाब अचानक प्रारम्भिक दाब का $1 / 8$ कर दिया गया। अन्तिम ताप बताइये $(r=5 / 3)$
  • A
    $420 K$
  • B
    $300 K$
  • $-142^{\circ} C$
  • D
    $327^{\circ} C$
Answer
Correct option: C.
$-142^{\circ} C$
(c) $T _1^\gamma P _1^{1-\gamma}= T _2^\gamma P _2^{1-\gamma}$
View full question & answer
MCQ 451 Mark
ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम किसके संरक्षण पर आधारित है।
  • A
    कार्य
  • ऊर्जा
  • C
    ऊष्मा
  • D
    उपरोक्त सभी
Answer
Correct option: B.
ऊर्जा
(b) ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम ऊष्मा-संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है।
View full question & answer