Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

2 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
जन्तुओं को कितने वर्गों में विभाजित किया जा सकता है? प्रत्येक को उदाहरण सहित समझाइए। 
Answer
जन्तुओं को उनके द्वारा खाये जाने वाले भोजन के आधार पर तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जो निम्न प्रकार से हैं। I. शाकाहारी जन्तु वर्ग: यह केवल पादप तथा पादपउत्पाद खाने वाले जन्तु होते हैं। उदाहरण - गाय, बकरी, तितली आदि। II. मांसाहारी जन्तु वर्ग: यह दूसरे प्राणियों को खाने वाले जन्तुओं का वर्ग है। उदाहरण - शेर, चीता, लोमड़ी आदि। III. सर्वाहारी जन्तु वर्ग: इस वर्ग के जन्तु, पादप तथा जन्तु दोनों को अपने भोजन में शामिल करते हैं। उदाहरणकुत्ता, बिल्ली, मानव आदि।
View full question & answer
Question 25 Marks
मूंग अथवा चने के बीजों को आप किस प्रकार अंकुरित करेंगे? 
Answer
सबसे पहले हम मूंग अथवा चने के कुछ सूखे बीज लेंगे, फिर इनको जल से भरे एक बर्तन में डालकर एक दिन के लिए छोड़ देते हैं। अगले दिन बर्तन में से जल को पूरी तरह निकाल देते हैं और बीजों को उसी में छोड़कर एक गीले कपड़े से लपेट देते हैं। अगले दिन बीज अंकुरित हो जाते हैं। यदि बीज अंकुरित नहीं हो पाते हैं तो उन्हें साफ पानी से धोकर दुबारा गीले कपड़े में लपेटकर एक और दिन के लिए रख देते हैं। अगले दिन बीज अंकुरित हो जाते हैं, उनमें से एक छोटी-सी सफेद संरचना बाहर निकल आती है।
View full question & answer