Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

8 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
पनीर निर्माण में पृथक्करण विधि के उपयोग को समझाइए।
Answer
पनीर निर्माण के लिए पृथक्करण की निस्यंदन विधि का उपयोग किया जाता है। पनीर बनाने के लिए दूध को उबालने से पहले उसमें नींबू का रस मिलाया जाता है। इससे पनीर के ठोस कणों तथा द्रव का मिश्रण प्राप्त होता है। पनीर को इस मिश्रण से कपड़े या छन्नी से फिल्टर करके पृथक् किया जाता है।
View full question & answer
Question 22 Marks
यदि हम जल की मात्रा निश्चित रखकर उस पदार्थ की मात्रा निरन्तर बढ़ाते जाएँ, तो क्या होगा?
Answer
यदि हम जल की मात्रा निश्चित रखकर उस पदार्थ की मात्रा निरन्तर बढ़ाते जायेंगे, तो कुछ समय बाद वह विलयन, संतृप्त विलयन में बदल जायेगा। संतृप्त होने के बाद इसमें पदार्थ की और अधिक मात्रा नहीं घुल पाती है और अविलेय होकर तली में बैठ जाती है। परन्तु इस विलयन को गर्म करके इसमें पदार्थ की और अधिक मात्रा को घोला जा सकता है।
View full question & answer
Question 32 Marks
नमक कहाँ से आता है?
Answer
समुद्र के जल में विभिन्न लवण मिले होते हैं। इन्हीं लवणों में से एक लवण साधारण नमक भी होता है। जब समुद्री जल को बड़े - बड़े उथले गड्ढों में भरकर छोड़ देते हैं, तब सूर्य के प्रकाश से जल गर्म होकर वाष्पन द्वारा धीरे - धीरे वाष्प में बदलने लगता है। कुछ समय बाद सारा जल वाष्पित हो जाता है और ठोस लवण नीचे बच जाता है। इसके बाद इन लवणों के मिश्रण का शोधन करके साधारण नमक पृथक् कर लिया जाता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
चावल तथा दालों को पकाने से पहले उनमें उपस्थित धूल, मिट्टी जैसी अशुद्धियों को कैसे पृथक् करते हैं?
Answer
पकाने से पहले दाल व चावल को जल से धोकर अशुद्धियों को पृथक् किया जा सकता है। जल से धोने पर ये अशुद्धियाँ दाल व चावल से पृथक् हो जाती हैं।
View full question & answer
Question 52 Marks
जल तथा नमक के मिश्रण से नमक को किस प्रकार पृथक् किया जा सकता है? समझाइये।
Answer
जल तथा नमक के मिश्रण से नमक को निम्न प्रक्रिया द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
1.सबसे पहले नमक मिले जल को एक बीकर में लेकर गर्म करते हैं।
2.जल को निरन्तर गर्म करते रहने से सम्पूर्ण जल भाप में बदल जाता है।
3.इससे जल तो उबलकर उड़ जाता है परन्तु बीकर में नमक बचा रह जाता है। इस प्रकार वाष्पन की प्रक्रिया द्वारा जल और नमक के मिश्रण से नमक को पृथक् कर लेते हैं।
View full question & answer
Question 62 Marks
तेल तथा जल को उनके मिश्रण से किस प्रकार पृथक् किया जा सकता है?
Answer
तेल तथा जल को उनके मिश्रण से निम्न प्रक्रिया द्वारा पृथक् कर सकते हैं।
1.सबसे पहले इनके मिश्रण को किसी बर्तन में लेकर कुछ समय के लिए रख देते हैं।
2.कुछ समय बाद तेल तथा जल दो पृथक्-पृथक् परतों में बँट जाते हैं।
3.इसके बाद जो अवयव ऊपरी परत बनाता है, उसे निस्तारण के द्वारा पृथक् कर लेते हैं।
View full question & answer
Question 72 Marks
अवसादन एवं निस्तारण में क्या अन्तर है? समझाइये।
Answer
किसी मिश्रण में जल मिलाने पर मिश्रण के भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने की प्रक्रिया 'अवसादन' कहलाती है, जबकि अवसादित मिश्रण को हिलाए बिना अवसाद के ऊपर के जल को अलग करने की प्रक्रिया 'निस्तारण' कहलाती है।
View full question & answer
Question 82 Marks
श्रेशिंग के विषय में लिखिए।
Answer
यह पदार्थों के पृथक्करण की एक विधि है। सूखी डंडियों से अनाज को पृथक् करने की प्रक्रिया 'थ्रेशिंग' कहलाती है। इस प्रक्रिया में डंडियों को पीटकर उनसे अन्नकणों को पृथक् किया जाता है। अत्यधिक मात्रा के अन्नकणों को डंडियों से पृथक् करने के लिए प्राय: श्रेशिंग मशीनों तथा बैलों का भी उपयोग किया जाता है।
View full question & answer