Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

2 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
कभी - कभी विद्युत बल्ब, विद्युत सेल से जुड़े होने पर भी दीप्त नहीं होता। क्या बल्ब फ्यूज होने के कारण ऐसा हो सकता है? स्पष्ट करें।
Answer
कभी - कभी विद्युत बल्ब विद्युत सेल से जुड़े होने पर भी दीप्त नहीं हो पाता। ऐसा बल्ब के फ्यूज होने के कारण हो सकता है। विद्युत बल्ब कई कारणों से फ्यूज हो सकता है। इनमें से एक कारण है बल्ब के तंतु का खंडित होना । चूँकि जब बल्ब के टर्मिनलों को तार के द्वारा विद्युत सेल के टर्मिनलों से जोड़ा जाता है, तो बल्ब के तंतु से होकर ही विद्युत धारा प्रवाहित होती है, जो बल्ब को दीप्तिमान करती है। परन्तु बल्ब का तंतु खंडित होने के कारण, विद्युत सेल के टर्मिनलों के बीच विद्युत धारा का परिपथ टूट जाता है। इसलिए फ्यूज बल्ब के तंतु से विद्युत धारा प्रवाहित नहीं हो पाती, जिस कारण बल्ब दीप्तिमान नहीं हो पाता।
View full question & answer
Question 25 Marks
विद्युत सेल का उपयोग करके हम एक बल्ब को दीप्तिमान करने का प्रयास करते हैं। ऐसा हम किस प्रकार करते हैं? प्रयोग द्वारा समझाओ।
Answer
विद्युत सेल का उपयोग करके हम एक बल्ब को दीप्तिमान कर सकते हैं, क्योंकि विद्युत सेल, एक विद्युत स्रोत की तरह कार्य करता है। यह अपने में संचित रासायनिक पदार्थों से विद्युत उत्पन्न करता है। विद्युत सेल के द्वारा हम बल्ब को निम्न प्रकार से दीप्तिमान कर सकते हैंप्रयोग-सबसे पहले विभिन्न रंगों के प्लास्टिक का आवरण चढ़े विद्युत तार के चार टुकड़े लेते हैं और प्रत्येक तार के दोनों सिरों से प्लास्टिक आवरण हटा देते हैं। अब दो तारों के अनावरित भागों को विद्युत सेल तथा दूसरे दो को बल्ब से जोड़ते हैं। तारों को विद्युतरोधी टेप की सहायता से जोड़ते हैं। अब बल्ब और विद्युत सेल को आपस में जोड़ देते हैं। ऐसा करने पर परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होने लगती है और बल्ब दीप्तिमान हो जाता है।
View full question & answer