Questions

एक-एक वाक्य में दिजीए।

Take a timed test

15 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
किस परिस्थिति के कारण चक्रवात बनते हैं? 
Answer
उच्च वेग की पवन और वायुदाब के अन्तर से चक्रवात बन सकते हैं।
View full question & answer
Question 21 Mark
पवन धाराएँ किस कारण से उत्पन्न होती हैं?
Answer
पवन धाराएँ पृथ्वी के असमान रूप से गर्म होने के कारण उत्पन्न होती हैं।
View full question & answer
Question 31 Mark
चक्रवात के तापमान और आर्द्रता में वृद्धि करने वाले दो कारकों के नाम लिखिए।
Answer
वायु का वेग और वायु की दिशा।
View full question & answer
Question 41 Mark
टॉरनेडो की कीप जैसी संरचना उसके आधार के आस - पास की वस्तुओं को अपने अन्दर क्यों खींच लेती है?
Answer
निम्न दाब के कारण।
View full question & answer
Question 51 Mark
फिलीपीन्स और जापान में चक्रवात को क्या कहते हैं?
Answer
टाइफून।
View full question & answer
Question 61 Mark
क्या वाष्प के द्रव में संघनित होने पर वह ऊष्मा वापिस मिल जाती है? 
Answer
नहीं, यह ऊष्मा वायुमण्डल में निर्मुक्त हो जाती है।
View full question & answer
Question 71 Mark
मानसून शब्द की उत्पत्ति किससे हुई है? 
Answer
मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द 'मौसम' से हुई है, जिसका अर्थ है ऋतु। 
View full question & answer
Question 81 Mark
क्वथन नली को ठंडे जल में रखने पर, इसके मुख पर लगा गुब्बारा फूल जाता है।
Answer
चूँकि तापमान के कम होने पर नली के भीतर की हवा संकुचित होती है, इस कारण गुब्बारा पिचक जाता है।
View full question & answer
Question 91 Mark
एक क्वथन नली लेकर, उसके मुख पर एक गुब्बारे को कसकर लगाइए। अब इसे गर्म जल में डालिए। क्वथन नली को गर्म जल में रखने पर गुब्बारा क्यों फूल जाता है? 
Answer
चूँकि गर्मी के कारण हवा का प्रसार होता है, इसलिए क्वथन नली के मुख पर लगा गुब्बारा फूल जाता है।
View full question & answer
Question 101 Mark
क्या पवन का वेग बढ़ने पर वायु दाब कम हो जाता है? 
Answer
हाँ, पवन का वेग बढ़ने पर वायु दाब कम हो जाता है। 
View full question & answer
Question 111 Mark
ट्यूब के भीतर हवा क्या करती है
Answer
साइकिल की ट्यूब के भीतर हवा दाब डालती है और पहिए का आकार बनाए रखती है। इससे साइकिल का वजन पहियों पर टिका रहता है।
View full question & answer
Question 121 Mark
पवन के वेग एवं वायु दाब में क्या सम्बन्ध है?
Answer
इनमें विपरीत सम्बन्ध है। इस कारण पवन का वेग बढ़ने पर वायु दाब कम हो जाता है।
View full question & answer
Question 131 Mark
गर्म किए जाने पर वायु में क्या परिवर्तन होता है? 
Answer
गर्म करने पर वायु का प्रसार होता है। 
View full question & answer
Question 141 Mark
प्रकृति में विभिन्न क्षेत्रों के वायु दाब में भिन्नता कैसे उत्पन्न होती है? 
Answer
प्रकृति में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग - अलग ताप होने के कारण वायुदाब में भी भिन्नता उत्पन्न हो जाती है। 
View full question & answer
Question 151 Mark
पवन किसे कहते हैं?
Answer
गतिशील वायु को पवन कहते हैं।
View full question & answer