Question 11 Markकोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले किन्हीं दो कोशिकांगों के नाम लिखिए।Answer$1.$ माइटोकॉन्ड्रिया $2.$ राइबोसोम।View full question & answer→
Question 21 Markपादपों में हरितलवक का क्या कार्य है?Answerपादपों में हरितलवक प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहयोग करता है।View full question & answer→
Question 31 Markजन्तु कोशिका की अपेक्षा पादप कोशिका बाहा वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है, क्यों?Answerपादप कोशिका में कोशिका भित्ति के पाए जाने के कारण वह वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है।View full question & answer→
Question 41 Markसामान्यतया कोशिकाओं की आकृति कैसी होती है?Answerकोशिकाएँ सामान्यतः गोलीय, चपटी गोल अथवा लम्बी होती हैं।View full question & answer→
Question 51 Markअमीबा व श्वेत रक्त कोशिका एककोशीय हैं, क्या दोनों समान हैं?Answerअमीबा पूर्ण विकसित जीव है जो स्वतन्त्र अस्तित्व रखता है जबकि श्वेत रुधिर कोशिका रुधिर का एक भाग है, यह स्वतन्न नहीं है। अतः दोनों समान नहीं हैं।View full question & answer→
Question 61 Markअमीबा में पादाभ का क्या कार्य है?Answerअमीबा में पादाभ के द्वारा गति होती है तथा भोजन ग्रहण करने में भी पादाभ सहयोगी है।View full question & answer→
Question 71 Markऐसे दो जीवों के नाम लिखिए जो प्रोकैरियोटिक कोशिका के बने हैं।Answer$1.$ जीवाणु, $2.$ नील हरित शैवाल।View full question & answer→
Question 81 Markजीव द्रव्य से क्या आशय है?Answerजीव द्रव्य: सजीव कोशिका के समग्र संघटक को जीवद्रव्य के नाम से जाना जाता है। यह कोशिका का जीवित पदार्थ है।View full question & answer→
Question 91 Markकोशिका के प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।Answerकोशिका के मूल घटक: $1.$ कोशिका झिल्ली, $2.$ कोशिका द्रव्य, $3.$ केन्द्रक।View full question & answer→
Question 101 Markएक कोशिका से बने दो जीवों के नाम लिखिए।Answer$1.$ अमीबा $2.$ पैरामीशियम।View full question & answer→