Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

5 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
दिए गए चित्र $4.2$ की वर्ग पहेली को नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से पूरा कीजिए-

View full question & answer
Question 22 Marks
चित्र $4.2$ में दिए गए बॉक्स में तीन धातुओं और तीन अधातुओं के नामों का पता लगाइए।
साथी
कॉशिखाक्ष
माडीपीजारोली
दिलुमिनिका
तायानिलाशाला
कासी
Answer

धातु - आयरन, कॉपर, ऐलुमिनियम

अधातु - सल्फ़र, कार्बन, ऑक्सीजन

View full question & answer
Question 32 Marks
निम्नलिखित गद्यांश को पूर्ण करने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
सल्फ़र और _______________ की अभिक्रिया से बनने वाले उत्पाद का नाम सल्फ़र डाइऑक्साइड है। जब सल्फ़र डाइऑक्साइड को _______________ में विलीन किया जाता है तो सल्फ्यूरस अम्ल बनता है। सल्फ़्यूरस अम्ल _______________ लिटमस पत्र को _______________ कर देता है। सामान्यत: _______________ के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
गद्यांश को पूर्ण करने के बाद ऐसे दो प्रश्न लिखें जो आप इस सूचना के आधार पर पूछ सकते हैं।
Answer
ऑक्सीजन, जल, नीले, लाल, अधातुओं
प्रश्न हो सकते हैं -
(i) जब सल्फ़र ऑक्सीजन से अभिक्रिया करती है तो कौन-सी गैस बनती है?
(ii) अधातुओं के ऑक्साइडों की प्रकृति क्या होती है?
View full question & answer
Question 42 Marks
आयरन, कॉपर से अधिक अभिक्रियाशील है। इसे प्रदर्शित करने के लिए क्या आप कोई क्रियाकलाप लिख सकते हैं?
Answer
संकेत - आयरन की एक कील कॉपर सल्फेट विलयन युक्त बीकर में डालने पर, आयरन, कॉपर को उसके विलयन से विस्थापित कर देता है, क्योंकि यह अधिक अभिक्रियाशील होता है। अभिक्रिया के परिणामस्वरूप कॉपर धातु और आयरन सल्फेट बनते हैं। इस तथ्य के आधार पर एक क्रियाकलाप लिखिए।
View full question & answer
Question 52 Marks
निम्नलिखित में से कुछ कथन गलत हैं। गलत कथनों का पता लगाइए और उन्हें सही कीजिए।
(a) धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें खींचकर तारों में बदला जा सकता है, तन्यता कहलाता है।
(b) धातु विद्युत के अच्छे चालक होते हैं परन्तु ऊष्मा के निम्न चालक होते हैं।
(c) धातुओं की बनी वस्तुओं को जब ज़ोर से ठोका जाता है तो वे ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
(d) अधातुओं और धातुओं के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
(e) एक कम अभिक्रियाशील धातु एक अधिक अभिक्रियाशील धातु को उसके लवण के जलीय विलयन से विस्थापित कर देती है।
Answer
कथन (b), (d) और (e) गलत है।
(b) धातु विद्युत की अच्छी चालक होती है और ऊष्मा की भी अच्छी चालक होती है।
(d) अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं और धातुओं के ऑक्साइड क्षारकीय प्रकृति के होते हैं।
(e) एक अधिक अभिक्रियाशील धातु एक कम अभिक्रियाशील धातु को उसके लवण के जलीय विलयन से विस्थापित कर देती है।
View full question & answer