Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

20 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
किसमें अधिक परमाणु होंगे : 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)
Answer
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u
Na का मोलर द्रव्यमान = 23 g
मोलों की संख्या, $n=\frac{m}{M}=\frac{100}{23}$ = 4.35
Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u
Fe का मोलर द्रव्यमान = 56 g
मोलों की संख्या, $n=\frac{m}{M}=\frac{100}{56}$ = 1.78
अतः Na के 100 g में अधिक परमाणु हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
Answer
कार्बन परमाणुओं के एक मोल $(6.023 \times 10^{23})$ का द्रव्यमान = 12 g
कार्बन के 1 परमाणु का भार $=\frac{12}{6.023 \times 10^{23}} \mathrm{~g}$ अणु
$= 1.99 \times 10^{-23}$ g
View full question & answer
Question 32 Marks
निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:
$\mathrm{ZnO}, \mathrm{Na}_2 \mathrm{O}, \mathrm{K}_2 \mathrm{CO}_3$ दिया गया है।
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u
K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u
C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।
Answer
  1.  ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान $=65+16=81 u$.
  2. $\mathrm{Na}_2 \mathrm{O}$ का सूत्र इकाई द्रव्यमान $=2 \times 23+16=46+16=62 \mathrm{u}$.
  3. $\mathrm{K}_2 \mathrm{SO}_3$ का सूत्र इकाई द्रव्यमान $=2 \times 39+12+3 \times 16=78+12+48=138 \mathrm{u}$.
View full question & answer
Question 42 Marks
निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?
  1. $H_2S$ अणु एवं
  2. $\mathrm{PO}_{4}^{3-}$ आयन?
Answer
  1. $H_2S$ में तीन परमाणु हैं।
  2. $\mathrm{PO}_{4}^{3-}$ आयन में पाँच परमाणु हैं।
View full question & answer
Question 52 Marks
एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?
Answer
परमाणु बहुत सूक्ष्म होते हैं। ये किसी भी वस्तु जिसकी हम कल्पना या तुलना कर सकते हैं, से भी बहुत छोटे होते हैं। लाखों परमाणुओं को जब एक के ऊपर एक चट्टे के रूप में रखें, तो बड़ी कठिनाई से कागज की एक शीट जितनी मोटी परत बन पाएगी। परमाणु का आकार लगभग $10^{-10}$ m होता है। अतः हम इसे नगण्य मान सकते हैं जिसे आँखों द्वारा नहीं देख सकते।
View full question & answer
Question 62 Marks
हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1 : 8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी।
Answer
हाइड्रोजन : ऑक्सीजन = 1 : 8
1g हाइड्रोजन की सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए जरुरी ऑक्सीजन = 8g
इसलिए, 3g हाइड्रोजन की सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए जरुरी ऑक्सीजन = 8 $\times$ 3 = 24g
अतः 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए 24g ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी।
View full question & answer
Question 72 Marks
एक अभिक्रिया में 5.3 g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0 g एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2 g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2 g सोडियम एसीटेट एवं 0.9 g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल $\to$ सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
Answer
द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया के दौरान उत्पादों का कुल द्रव्यमान सदैव अभिकारकों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है।
सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल $\to$ सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइआक्साइड + जल
अभिकारकों का कुल द्रव्यमान
$\Rightarrow$ सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एसीटिक अम्ल का द्रव्यमान
$\Rightarrow$ 5.3g + 6.0g
$\Rightarrow$ 11.3g
तथा, उत्पादों का कुल द्रव्यमान
$\Rightarrow$ सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइआक्साइड + जल
$\Rightarrow$ 8.2g + 2.2g + 0.9g
$\Rightarrow$ 11.3g
यहाँ, अभिकारकों का कुल द्रव्यमान = उत्पादों का कुल द्रव्यमान।
अतः यह परिक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।
View full question & answer
Question 82 Marks
निम्न का द्रव्यमान क्या होगा
  1. 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु?
  2. 0.5 मोल जल अणु?
Answer
  1. ऑक्सीजन परमाणुओं का 1 मोल = 16 gm
    ऑक्सीजन परमाणुओं का 0.2 मोल = 16 $\times$ 0.2 = 3.2 gm
  2. जल का 1 मोल अणु = 18 gm
    जल का 0.5 मोल अणु = 0.5 $\times$ 18 = 9.0 gm
View full question & answer
Question 92 Marks
मोल में परिवर्तित कीजिए:
  1. 12 g ऑक्सीजन गैस
  2. 20 g जल
  3. 22 g कार्बन डाइऑक्साइड
Answer
  1. ऑक्सीजन $(O_2)$ का मोलर द्रव्यमान
    2 $\times$ 16 g/मोल = 32 g/मोल
    12 gm ऑक्सीजन गैस में ऑक्सीजन के मोलों की संख्या $=\frac{12}{32}$ = 0.375 मील
  2. जल का सूत्र $H_2O$
    18 gm जल में मोलों की संख्या = 1 मोल
    20 gm जल में मोलों की संख्या $=\frac{20}{18}$ = 1.11 मोल
  3. कार्बन डाइऑक्साइड का सूत्र $CO_2$
    44 gm कार्बन डाइऑक्साइड में मोलों की संख्या = 1 मोल
    22 gm कार्बन डाइऑक्साइड में मोलों की संख्या $=\frac{22}{44}$ = 0.5 मोल
View full question & answer
Question 102 Marks
निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:
  1. 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?
  2. 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)?
  3. 10 मोल सोडियम सल्फाईट $\left(\mathrm{Na}_2 \mathrm{SO}_3\right)?$
Answer
  1. 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु = 14 u = 14 gm
  2. 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27) = 4 $\times$ 27 = 108 u = 108 gm
  3. 1 मोल सोडियम सल्फाइट $\left(\mathrm{Na}_2 \mathrm{SO}_3\right)=(2 \times 23+1 \times 32+3 \times 16)=126 \mathrm{u}$
    10 मोल सोडियम सल्फाइट $\left(\mathrm{Na}_2 \mathrm{SO}_3\right)=126 \times 10=1260 \mathrm{u}=1260 \mathrm{gm}$
View full question & answer
Question 112 Marks
निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
  1. एथाइन, $C_2H_2$
  2. सल्फ़र अणु, $S_8$
  3. फोस्फोरस अणु $P_4$ (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
  4. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
  5. नाइट्रिक अम्ल, $HNO_3$
Answer
  1. एथाइन, $C_2H_2= 2$ $\times$ 12 + 2 $\times$ 1 = 26 u
  2. सल्फ़र अणु, $S_8= 8$ $\times$ 32 = 256 u
  3. फॉस्फोरस अणु, $P_4$ (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31) = 4 $\times$ 31 = 124 u
  4. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl = 1 $\times$ 1 + 1 $\times$ 35.5 = 36.5 u
  5. नाइट्रिक अम्ल, $HNO_3= 1$ $\times$ 1 + 1 $\times$ 14 + 3 $\times$ 16 = 63 u
View full question & answer
Question 122 Marks
निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिएः
  1. बुझा हुआ चूना
  2. हाइड्रोजन ब्रोमाइड
  3. बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)
  4. पोटैशियम सल्फ़ेट
Answer
  1. बुझा हुआ चूना (CaO)- कैल्शियम तथा ऑक्सीजन
  2. हाइड्रोजन ब्रोमाइड (HBr)- हाइड्रोजन तथा ब्रोमीन
  3. बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) $(NaHCO_3)$- सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन तथा ऑक्सीजन
  4. पोटैशियम सल्फ़ेट $(K_2SO_4)$- पोटैशियम, सल्फ़र तथा ऑक्सिजनl
View full question & answer
Question 132 Marks
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:
  1. मैग्नीशियम क्लोराइड
  2. कैल्सियम क्लोराइड
  3. काॅपर नाइट्रेट
  4. ऐलुमिनियम क्लोराइड
  5. कैल्सियम कार्बोनेट
Answer
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र है:
i. मैग्रीशियम क्लोराइड - $\mathrm{MgCl}_2$
ii. कैल्सियम क्लोराइड - $\mathrm{CaCl}_2$
iii. कॉपर नाइट्रेट - $\mathrm{Cu}\left(\mathrm{NO}_3\right)_2$
iv. ऐलुमिनियम क्लोराइड - $\mathrm{AlCl}_3$
v. कैल्सियम कार्बोनेट - $\mathrm{CaCO}_3$
View full question & answer
Question 142 Marks
बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।
Answer
परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं।
उदाहरण: $\mathrm{N^{3-}+}$ $\mathrm{H}_{4}^{4+}$ = $\mathrm{NH}_{4}{ }^{+}$
View full question & answer
Question 152 Marks
3.0 g कार्बन 8.00 g ऑक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
Answer
जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण करने के लिए 8.00 g ऑक्सीजन ही प्रयुक्त करेगा। चाहे उसे कितनी भी मात्रा के ऑक्सीजन में क्यों न जलाया जाए। यह रासायनिक संयोजन के निश्चित अनुपात के नियम पर आधारित है। तत्व यौगिक के द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में विद्यमान रहते हैं।
View full question & answer
Question 162 Marks
0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड $(\mathrm{Al}_2 \mathrm{O}_3)$ में ऐलुमिनियम ऑयन की संख्या का परिकलन कीजिए।
Answer
ऐलुमिनयम ऑक्साइड, $\mathrm{Al}_2 \mathrm{O}_3$ का मोलर द्रव्यमान $= (2 \times 27) + 3(16) = 102 g$
102g $\mathrm{Al}_2 \mathrm{O}_3$ में ऐलुमिनियम आयन के 2 मोल है $ = 2 \times  6.023  \times  10^{23}$ ऐलुमिनियम आयन
अतः 0.051 g $\mathrm{Al}_2 \mathrm{O}_3$ में ऐलुमिनियम आयन
$=\frac{2 \times 6.023 \times 10^{23} \times 0.056}{102}$
$= 6.023 \times 10^{20}$ एलुमिनियम आयन
View full question & answer
Question 172 Marks
16 g ठोस सल्फर में सल्फर $(S_8)$ के अणुओं की संख्या की परिकलन कीजिए।
Answer
1 मोल अणु = अणु द्रव्यमान
$=6.023 \times 10^{23}$ अणु
इसलिए, 1 मोल सल्फ़र $(S_8) = 8 \times$ 32g सल्फ़र
$=6.023 \times 10^{23}$ अणु
चूँकि 8 $\times$ 32g सल्फ़र में $6.023 \times 10^{23}$अणु उपस्थित हैं,
इसलिए, 16g सल्फ़र में अणु उपस्थित हैं
$= 3.8\times 10^{22}$ अणु
View full question & answer
Question 182 Marks
0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोरॉन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
Answer
0.24g यौगिक में बोरॉन = 0.096 g
100g यौगिक में बोरॉन $=\frac{0.096 \times 100}{0.24}$ = 40%
0.24 यौगिक में ऑक्सीजन = 0.144 g
100g यौगिक में ऑक्सीजन $=\frac{100 \times 0.144}{0.24}$ = 60%
View full question & answer
Question 192 Marks
निम्नलिखित प्रत्येक में कणों की संख्या का परिकलन कीजिए:
  1. 46 g सोडियम परमाणु (द्रव्यमान से संख्या)
  2. 8 g ऑक्सीजन अणु (द्रव्यमान से अणुओं की संख्या)
  3. 0.1 मोल कार्बन परमाणु (दिए गए मोल से संख्या)
Answer
  1. परमाणुओं की संख्या

    $\Rightarrow \mathrm{N}=\frac{\mathrm{m}}{\mathrm{M}} \times \mathrm{N}_{0}$
    $\Rightarrow \mathrm{N}=\frac{46}{23} \times 6.022 \times 10^{23}$
    $\Rightarrow$ N = 12.044 $\times$ $10^{23}$
  2. अणुओं की संख्या

    $\Rightarrow \mathrm{N}=\frac{\mathrm{m}}{\mathrm{M}} \times \mathrm{N}_{0}$
    ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u
    $\therefore$ ऑक्सीजन अणुओं का मोलर द्रव्यमान
    = 16 $\times$ 2 = 32 g
    $\Rightarrow \mathrm{N}=\frac{8}{32} \times 6.022 \times 10^{23}$
    $\Rightarrow$ N = 1.5055 $\times$ $10^{23}$​​​​​​​
    $\simeq$ 1.51 $\times$ $10^{23}​​​​​​​$
  3. कणों (परमाणु) की संख्या = कण के मोलों की संख्या $\times$ आवोगाद्रो संख्या
    N = n $\times$ $N_A = 0.1$ $\times$ 6.022 $\times$ $10^{23}​​​​​​​$​​​​​​​
    = 6.022 $\times$ $10^{22}​​​​​​​$​​​​​​​
View full question & answer
Question 202 Marks
$CaCl_2$ के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए।
Answer
कैल्सियम क्लोराइड का सूत्र इकाई द्रव्यमान $CaCl_2$  है।
कैल्सियम (Ca) का परमाणु द्रव्यमान = 40 u
क्लोरीन (Cl) का परमाणु द्रव्यमान = 35.5 u
अतः $CaCl_2$  का सूत्र इकाई द्रव्यमान
= 1 $\times$ 40 u + 2 $\times$ 35.5 u = 40 u + 71 u = 111 u
View full question & answer