Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

16 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
मिश्रातु क्या होते हैं?
Answer
दो या दो से अत्यधिक धातु या अधातुओं को एक समांगी मिश्रण बनाने की क्रिया को मिश्रातु कहते है। जैसे- पीतल, ताँबा तथा जस्ता आदि।
View full question & answer
Question 22 Marks
जिंक, मैग्नीशियम एवं कॉपर के धात्विक ऑक्साइडों को निम्न धातुओं के साथ गर्म किया गया:-

धातु जिंक मैग्नीशियम कॉपर
जिंक ऑक्साइड
मैग्नीशियम ऑक्साइड
कॉपर ऑक्साइड

किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी?

View full question & answer
Question 32 Marks
धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?
Answer
अपचयन प्रक्रम का उपयोग किया जाता है। कार्बन के अलावा अत्यधिक अभिक्रियाशील धातुएँ;
जैसे- Na, Ca, Al आदि को अपचायक के रूप में उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि ये निम्न अभिक्रियाशीलता वाले धातुओं को उनके यौगिकों से विस्थापित कर देते हैं। उदाहरण के लिए-
$3 MnO _2(s)+4 Al ( s ) \rightarrow 3 Mn ( l )+2 Al _2 O _3(s)+$ ऊष्मा
View full question & answer
Question 42 Marks
जिंक को आयरन (II) सल्फ़ेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
Answer
जिंक को आयरन सल्फ़ेट के विलयन से आयरन को विस्थापित कर देते है।
$Zn + FeSO _4 \rightarrow ZnSO _4+ Fe$
View full question & answer
Question 52 Marks
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कौन-सी गैस निकलती है? आयरन के साथ तनु $H _2 SO _4$ की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
Answer
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो हाइड्रोजन गैस निकलती है
$Fe ( s )+ H _2 SO _4 \rightarrow FeSO _4( aq )+ H _2(g)$
View full question & answer
Question 62 Marks
सोडियम को केरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता हैं?
Answer
सोडियम धातु का ज्वलन ताप अत्यंत कम होता है, यदि ये वायु के साथ संपर्क में आती है तो आग पकड़ लेती है इसलिए सोडियम को केरोसिन में डुबोकर रखा जाता हैं।
View full question & answer
Question 72 Marks
आघातवर्ध्य तथा तन्य का अर्थ बताइए।
Answer
धातुओं का वह गुण जिसके द्वारा धातुओं को पीटकर पतली चादर बनाया जा सकता है उसे आघातवर्ध्य कहते है।
धातुओं का वह गुण जिसके द्वारा धातुओं के लम्बे तार बनाए जाते है उसे तन्य कहते है।
View full question & answer
Question 82 Marks
प्रत्यूष ने सल्फ़र चूर्ण को स्पैचुला में लेकर उसे गर्म किया। चित्र के अनुसार एक परखनली को उलटा कर के उसने उत्सर्जित गैस को एकत्र किया
  1. गैस की क्रिया क्या होगी
    1. सूखे लिटमस पत्र पर?
    2. आर्द्र लिटमस पत्र पर?
  2. ऊपर की अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
Answer
  1. सल्फ़र जलने पर सल्फ़र डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है।
    1. सूखे लिटमस पत्र पर कोई भी क्रिया नहीं होती।
    2. आर्द्र लिटमस पत्र का रंग लाल हो जाएगा क्योंकि परखनली में जमा सल्फ़र गैस अधातु है और उसकी ऑक्साइड प्रकृति अम्लीय होती है।
  2. $S ( s )+ O _2 \rightarrow SO _2$
View full question & answer
Question 92 Marks
दो धातुओं के नाम बताइए जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देंगे, तथा दो धातुएँ जो ऐसा नहीं कर सकती हैं।
Answer
दो धातुएँ जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देती हैं- जिंक, ऐल्यूमीनियम
वे दो जो धातु ऐसे नहीं करती है- कॉपर और मर्करी (पारा)
View full question & answer
Question 102 Marks
उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।
Answer
जो धातु ऑक्साइड अम्लीय तथा क्षारीय दोनों प्रकार के व्यवहार प्रकट करते है उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते है।
उदाहरण:- एल्युमीनियम ऑक्साइड $(Al_2O_3)$ और जिंक ऑक्साइड (ZnO)।
View full question & answer
Question 112 Marks
आपको एक हथौड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है:-
  1. इनका उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच आप विभेद कैसे कर सकते हैं?
  2. धातुओं एवं अधातुओं में विभेदन के लिए इन परीक्षणों की उपयोगिताओं का आकलन कीजिए।
Answer
  1. हथौड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच​​ का उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच विभेद ​कर सकने के परीक्षण :​​​​
    1. हथौड़े से पीटकर- धातु की पतली चादर प्राप्त होती है। जबकि अधातु भंगुर होती है अतः छोटे-छोटे टुकड़ो में टूट जाएगी।
    2. विद्युत् परिपथ द्वारा- सर्वप्रथम, बल्ब, तथा स्विच का उपयोग कर परिपथ बनाइए। इसके बाद बारी-बारी से धातुओं और अधातुओं के दिए गए नमूनों का विद्युत् परिपथ के क्लिप में लगाकर स्विच को ऑन करते है। तो हम देखेंगे की धातुओं की स्थिति में बल्ब जलने लगता है जबकि अधातुओं के साथ बल्ब नहीं जलता है।
  2. परिक्षण (ii) ज्यादा उपयुक्त तरीका है क्योंकि ग्रेफाइट एक धातु है, परन्तु विद्युत् का सुचालक है इसलिए इसके साथ भी बल्ब जलने लगेगा।
View full question & answer
Question 122 Marks
गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है परंतु इस्पात (लोहे की मिश्रातु) का नहीं। इसका कारण बताइए।
Answer
कॉपर ऊष्मा का अच्छा सुचालक है और यह गर्म जल के साथ अभिक्रिया नहीं करता है इसके विपरीत आयरन गर्म जल के साथ आभिक्रिया करता है।
$3 Fe +4 H _2 O \rightarrow Fe _3 O _4+4 H _2$
View full question & answer
Question 132 Marks
रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में विभेद कीजिए।
Answer
धातु के रासायनिक गुणधर्म:-
  1. धातुएँ क्षारकीय ऑक्साइड बनाती है।
  2. धातु अपचायक होती है।
  3. धातुएँ जल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देती है।
  4. उदाहरण- $Na ^{+}, K ^{+}$
अधातु के रासायनिक गुणधर्म:-
  1. अधातुएँ अम्लीय या उदासीन ऑक्साइड बनाती है।
  2. अधातु उपचायक होती है।
  3. अधातुएँ जल से हाइड्रोजन को विस्थापित नहीं कर पाती है।
  4. उदाहरण- $Cl^{-}, F^{-}$
View full question & answer
Question 142 Marks
आपने ताँबे के मलीन बर्तन को नींबू या इमली के रस से साफ़ करते अवश्य देखा होगा। यह खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ़ करने में क्यों प्रभावी हैं?
Answer
नींबू या इमली जैसे पदार्थ में अम्ल होता है यह अम्ल ताँबे के अशुद्ध पदार्थ को साफ़ करने में प्रभावी होता है इससे ताँबे के बर्तनों कि चमक बनी रहती है। ताँबे के बर्तन को नींबू या खट्टे रस से साफ इसलिए किया जाता है कि ताँबे के बर्तनों पर मलिन होने पर कॉपर कार्बोनेट की परत चढ़ जाती है जो एक क्षारीय प्रकृति यौगिक है।
View full question & answer
Question 152 Marks
ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ कैसे ऑक्साइड बनाती हैं?
Answer
ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं।
View full question & answer
Question 162 Marks
लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए।
Answer
लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके निम्न है:-
  1. लोहे पर तेल अथवा ग्रीस लगाना
  2. लोहे पर पेन्ट करके
View full question & answer