Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

13 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
मस्तिष्क के प्रमुख भाग कौन से हैं? विभिन्न भागों के कार्यों की चर्चा कीजिए।
Answer
मस्तिष्क मानव तंत्रिका तंत्र का नियंत्रण केंद्र है।
हड्डियों के बॉक्स (कपाल) में रक्षित मस्तिष्क के तीन प्रमुख भाग है जो इस प्रकार हैं:

  1. अग्रमस्तिष्क: यह मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग है। इसमें विभिन्न ग्राही से संवेदी आवेग (सूचनाएँ) प्राप्त करने के लिए क्षेत्र होते है। अग्रमस्तिष्क के अलग-अलग क्षेत्र सुनने, सूँघने, देखने आदि के लिए विशिष्टीकृत होते हैं। इसमें साहचर्य के क्षेत्र अलग होते हैं जहाँ इन संवेदी सूचनाओं, अन्य ग्राही से प्राप्त सूचनाओं अवं पहले से एकत्रित सूचनाओं का अर्थ लगाया जाता है। इस सब पर आधारित, एक निर्णय लिया जाता है कि अनुक्रिया तथा सूचनाएँ प्रेरक क्षेत्र तक कैसे पहुँचाई जाएँ जो ऐच्छिक पेशी की गति का नियंत्रित करती है। हमारा पेट पूरा भरा है, यह जानने के लिए एक भूख से संबंधित केंद्र है जो अग्रमस्तिष्क में एक अलग भाग है। अग्रमस्तिष्क निम्नलिखित भागों में विभाजित होता है। प्रमस्तिष्क (सैरेब्रम), थैलेमस तथा हाइपोथैलेमस प्रमस्तिष्क मानव शरीर की ऐच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है। थैललेमस अनुमस्तिष्क मज्जा को सवेंदी तथा प्रेरक संकेत प्रसारित करता है। हाइपोथैलेमस मनःस्थिति तथा भावनाओं को निंयत्रित करता है, आवेगों को ग्रहण करता है, खाद्य तथा गंध का ज्ञान कराता है, आवश्यक हार्मोन्स का संश्लेषण करता है तथा हृदयगति, शरीर के तापमान और रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
  2. मध्य मस्तिष्क: यह अग्रमस्तिष्क तथा पश्च मस्तिष्क से संकेतों को संचारित करता है। ये संकेत अधिकांशतः स्पर्श, श्रवण के ज्ञान द्वारा आते हैं। क्रमशः त्वचा, कान अर्थात् विशिष्ट अंगों द्वारा संग्रहित किए जाते हैं। मध्य मस्तिष्क का ऊपरी भाग, ऑप्टिक टैक्टम, दृश्य एवं श्रव्य सूचनाओं को विभेदित करता है। टैगमैंटम गति, निद्रा जागरूकता तथा अन्य मूल प्रतिवर्ती क्रियाओं में भाग लेता है।
  3. पश्च मस्तिष्क: इसके तीन भाग है-
    1. मेडुला ऑब्लोंगेटा- यह श्वसन, हृदय तथा रूधिर वाहिनी के कार्यों को निंयत्रित करने तथा निगलने, वमन तथा पाचन (जठर स्राव) संबंधित क्रियाओं के केंद्र धारण करता है।
    2. अनुमस्तिष्क: इसका कार्य पेशीय गति का समन्वयन, शरीर की संस्थिति तथा संतुलन बनाए रखना है।
    3. पॉन्स: यह अग्रमस्तिक के प्रमस्तिष्क भाग से सूचनाओं को अनुमस्तिष्क के दोनों ओर प्रसारित करता है।​​​​​​​

इस प्रकार मस्तिष्क का प्रत्येक भाग अलग-अलग कार्य संपूर्ण करता है।

View full question & answer
Question 23 Marks
एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
Answer

तंत्रिका कोशिका का चित्र

न्यूरॉन के कार्य-

  1. न्यूरॉन हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र की कार्यात्मक इकाई हैं।
  2. न्यूरॉन हमारे तंत्रिका तंत्र में सूचनाओं का वहन करवाते हैं।
  3. न्यूरॉन सूचनाओं को हमारे शरीर के विभिन्न अंगो से मस्तिष्क तक तथा मस्तिष्क से शरीर के विभिन्न अंगो तक पहुँचाते हैं।
  4. ये कोशिकाएँ उद्दीपन या आवेग के संवहन के लिए विशिष्ट होती है।
  5. इसी तरह का एक सिनेप्स अंतत: ऐसे आवेगों को तंत्रिका कोशिका से अन्य कोशिकाओं जैसे कि पेशी कोशिकाओं या ग्रंथि तक ले जाते हैं। अतः न्यूरॉन एक संगठित जाल का बना होता है, जो सूचनाओं को विद्युत आवेग के द्वारा शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक संवहन करता है।
  6. उदाहरण के लिए ग्राही संवेदी तंत्रिका कोशिका सूचना ग्रहण कर केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाते हैं तथा यह आवेग को वापस प्रेरक तंत्रिका कोशिका द्वारा पेशी कोशिकाओं या कार्यकर तक पहुँचाती है।
View full question & answer
Question 33 Marks
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-
  1. मस्तिष्क से संबंधित अंतःस्त्रावी ग्रंथि का नाम क्या है?
  2. कौन-सी ग्रंथि पाचक एंजाइमों के साथ-साथ हॉर्मोनों का भी स्राव करती है?
  3. वृक्कों से संबंधित अंतःस्रावी ग्रंथि का नाम क्या है?
  4. कौन-सी अंतः स्रावी ग्रंथि पुरुषों में होती है, लेकिन स्त्रियों में नहीं?
Answer
  1. पिट्यूटरी ग्रंथि (पीयुष ग्रंथि)
  2. अग्न्याशय
  3. अधिवृक्क (ऐड्रीनल) ग्रंथि
  4. वृषण
View full question & answer
Question 43 Marks
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-
  1. यौवनारंभ पर मादाओं में दिखाई देने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी हॉर्मोन कौन-सा होता है?
  2. किस हॉर्मोन की कमी के कारण बौनापन हो जाता है?
  3. किस हॉर्मोन की कमी के कारण रुधिर में शर्करा स्तर अधिक हो जाता है?
  4. किस हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए आयोडीन आवश्यक होता है?
Answer
  1. ईस्ट्रोजन
  2. वृद्धि हार्मोन
  3. इंसुलिन
  4. थाइरॉक्सिन
View full question & answer
Question 53 Marks
दो न्यूरॉनों के बीच सिनेप्स पर क्या होता है?
Answer
  1. सिनेप्स अत्यंत छोटा क्षेत्र है जो एक न्यूरॉन के ऐक्सॉन के अंतिम भाग तथा दूसरे न्यूरॉन के द्वुमिका के बीच पाया जाता है।
  2. यह सकल मार्ग की भांति कार्य करता है जिसमें तंत्रिका आवेग का केवल एक दिशा में संचरण हो सकता है।
  3. जब कोई विद्युत आवेग किसी न्यूरॉन के ऐक्सॉन सिरे पर पहुँचता है यह विशिष्ट रसायनों को मुक्त करते हैं जो सिनेप्स को लाँघकर अगले न्यूरॉन के द्रुमिका छोर की ओर गति करके एक अन्य विद्युत आवेग उत्पन्न करता है।
View full question & answer
Question 63 Marks
यदि हमारे आहार में आयोडीन की मात्रा कम हो तो क्या होगा?
Answer
  1. जब आयोडीन का संग्रहण कम हो तो थाइरॉइड ग्रंथि से थाइर्रॉक्सिन हार्मोन का स्राव कम हो जाएगा जिससे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का उपापचय भी प्रभावित होगा।
  2. इस हार्मोन की अल्पता (कमी) के परिणामस्वरूप थाइरॉइड ग्रंथि आकार बढ़ जाता है। यह घेंघा रोग को प्रेरित कर सकता है। अतः थाइरॉइड ग्रंथि की सामान्य सक्रियता के लिए आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह दी जाती है।
View full question & answer
Question 73 Marks
अनुवर्तनी गति क्या होती है? एक उदाहरण देते हुए समझाकर लिखिए।
Answer
पादपों की किसी बाह्य उद्दीपन के प्रति दिशिक गति (अनुक्रिया, अनुवर्तनीय गति कहलाती है। यह गति उद्दीपन की ओर अथवा विपरीत दिशा में हो सकती है।
उदाहरणार्थ: प्रकाशानुवर्तन में, प्ररोह, प्रकाश की ओर झुककर जबकि जड़ें प्रकाश की विपरीत दिशा में अनुक्रिया प्रदर्शित करते हैं।
View full question & answer
Question 83 Marks
कॉलम (I) में दिए गए शब्दों को कॉलम (II) में दिए शब्दों से मिलाइए-
कॉलम (I) कॉलम (II)
(i) घ्राणग्राही (क) जिह्वा
(ii) तापग्राही (ख) नेत्र
(iii) रसग्राही (ग) नासिका
(iv) प्रकाशग्राही (घ) त्वचा
Answer
(i) - (ग), (ii) - (घ), (iii) - (क), (iv) - (ख)
View full question & answer
Question 93 Marks

चित्र में दिखाए गए न्यूरॉन के विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

Answer
(a) - द्रुमिका (डेंड्राइट), (b) - कोशिकाकाय, (c) - तंत्रिकाक्ष (ऐक्सॉन), (d) - तंत्रिका का अंतिम सिरा
View full question & answer
Question 103 Marks

चित्र (a), (b) और (c) में कौन-सा अधिक सही है और क्यों?

Answer
दिए गए चित्रों में पौधो की वृद्धि पर उद्दीपन के प्रभाव को प्रदर्शित किया गया है। चित्र (a) अधिक सही है और गुरुत्वानुवर्तन की प्रक्रिया को सही ढंग से प्रदर्शित करता है।
यह पौधे के प्ररोह में ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्तन अर्थात् ऊपर की ओर गति प्रदर्शित करता है, तथा जड़ें धनात्मक गुरुत्वानुवर्तन प्रदर्शित करके अधोगामी गति प्रदर्शित करती है।
View full question & answer
Question 113 Marks

चित्र में अंतः स्त्रावी ग्रंथियों को नामांकित कीजिए।

Answer
(a) - पीनियल ग्रंथि, (b) - पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि, (c) - थायरॉइड ग्रंथि, (d) - थाइमस
View full question & answer
Question 123 Marks
निम्नलिखित के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए-
  1. कोशिकाओं को लंबी होने के लिए
  2. तने की वृद्धि के लिए
  3. कोशिका-विभाजन का प्रोत्साहन करने के लिए
  4. जीर्ण पत्तियों के झड़ने के लिए
Answer
  1. ऑक्सिन: यह कोशिका विभाजन, कोशिका की लम्बाई तथा आकार में वृद्धि करने वाला हार्मोन है जो पौधे की शाखाओं के अग्रभाग पर बनता है।
  2. जिबरेलिन: यह नए अंकुरित हुए पौधे के प्ररेह तथा जड़ को पोषण प्रदान करता है तथा उनकी वृद्धि में सहायता करता है।
  3. साइटोकाइनिन: यह कोशिका विभाजन को प्रेरित करता है और इसीलिए उन क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ कोशिका विभाजन तीव्र गति से होता है, विशेषतः फलों और बीजों में अधिक सान्द्रता में पाया जाता है।
  4. ऐबिसिक अम्ल: यह वृद्धि का संदमन करने वाला हार्मोन है जो पत्तियों के मुरझाने, बीजों तथा कलियों की सुप्तावस्था को प्रेरित करता है।
View full question & answer
Question 133 Marks

चित्र में भाग (a), (b), (c) और (d) को नामांकित कीजिए और विद्युत प्रवाह की दिशा को संकेतों द्वारा दर्शाइए।

Answer

चित्र के भाग- (a) ग्राही न्यूरॉन (b) मेरुरज्जु (CNS) (c) प्रेरक न्यूरॉन (d) कार्यकर अंग (भुजा में पेशी)
विद्युत प्रवाह की दिशा

View full question & answer