Question 14 Marks
चुम्बकीय क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? चुम्बकीय बल रेखाओं की विशेषताएँ लिखिए। किसी धारावाही वृत्ताकार कुण्डली द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक चित्र बनाइये।
Answer
View full question & answer→चुम्बकीय क्षेत्र- किसी चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें उसके बल का संसूचन किया जा सकता है,
उसे चुंबक का चुंबकीय क्षेत्र कहते हैं।
चुम्बकीय बल रेखाओं की विशेषताएँ-
(i) चुम्बकीय बल रेखाएँ काल्पनिक बन्द वक्र होती हैं।
(ii) चुम्बक के बाहर बल रेखाओं की दिशा उत्तरी ध्रुव N से दक्षिणी ध्रुव S की ओर तथा चुम्बक के अन्दर दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर इंगित होती है।
(iii) बन्द वक्र के किसी बिन्दु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा इंगित करती है।
(iv) ये परस्पर एक-दूसरे को विच्छेदित नहीं करतीं।
धारावाही वृत्ताकार कुण्डली द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का चित्र-