Question 15 Marks
चित्र में दिए गए विद्युत परिपथ में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए:
- संयोजन में 8 $\Omega$ के दो प्रतिरोधकों का प्रभावी प्रतिरोध
- 4 $\Omega$ प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा
- 4 $\Omega$ प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभवांतर
- 4 $\Omega$ प्रतिरोधक में शक्ति-क्षय
- $A_1$ तथा $A_2$ के पाठ्यांकों में अंतर (यदि कोई है)।
Answer
View full question & answer→- क्योंकि 8 $\Omega$ के दो प्रतिरोधक समान्तर क्रम में संयोजित हैं, तब उनका प्रभावी प्रतिरोध $R_p$ होगा-
$\frac{1}{R_{P}}=\frac{1}{R_{1}}+\frac{1}{R_{2}}$
= $\frac{1}{8}+\frac{1}{8}$
= $\frac{1+1}{8}=\frac{2}{8}$
$\therefore R_p$= $\frac{8}{2}$ = 4$\Omega$ - परिपथ में कुल प्रतिरोध
R = 4$\Omega$ + $R_p$
= 4$\Omega$ + 4$\Omega$ = 8$\Omega$
परिपथ में विद्युत धारा,
I = $\frac{V}{R}=\frac{8}{8}$ = 1A
अतः 4$\Omega$ के प्रतिरोधक में धारा 1 A है क्योंकि 4$\Omega$ तथा $R_p$ श्रेणी क्रम में हैं और उनमें समान धारा प्रवाहित होती है। - 4$\Omega$ के प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभवान्तर 4$\Omega$ के प्रतिरोधक में विभव में कमी है, अर्थात्
V = IR
= 1 $\times$ 4 = 4 V - 4 W के प्रतिरोधक में शक्ति क्षय,
$P = I{^2}R$
$= (1)^2$ $\times$ 4 = 4 W - $A_1$ और $A_2$ ऐमीटरों के पाठ्यांकों में कोई अन्तर नहीं है क्योंकि श्रेणी क्रम वाले परिपथ में सभी अवयवों में समान धारा प्रवाहित होती है।





