Questions

MCQ (1 अंक)

Take a timed test

44 questions · 43 auto-graded MCQ + 1 self-marked written.

MCQ 11 Mark
तर्कुरूपी तंतु लगते हैं:
  • A
    गुणसूत्र के अंत्यांश पर
  • गुणसूत्र के काइनेटोकोर पर
  • C
    गुणसूत्र के सूत्रकेन्द्र पर
  • D
    गुणसूत्र के काइनेटोसोम पर
Answer
Correct option: B.
गुणसूत्र के काइनेटोकोर पर
(b) काइनेटोकोर्स द्वारा मध्यस्थित गुणसूत्रों का जुड़ाव माइक्रोट्युबल्स से होता है। ये स्पिडंल (तर्कुरूप) निर्माण की निगरानी करते हैं तथा सूत्री विभाजन के दौरान अपरिपक्व एनाफेज की शुरूआत को रोकते हैं।
View full question & answer
MCQ 21 Mark
अर्द्धसूत्री विभाजन में जीन विनिमय किस अवस्था में टोता है?
  • स्थूलपट्ट
  • B
    तनुपद्ट
  • C
    युग्मपट्ट
  • D
    द्विपट्ट
Answer
Correct option: A.
स्थूलपट्ट
(a) अर्द्धसूत्री विभाजन की खोज जर्मन जीव वैज्ञानिक ऑस्कर दर्टविंग ने की थी। इस प्रक्रिया में एकल कोशिका का विभाजन दो बार होता है जिसके फलस्वरूप चार कोशिका का निर्माण होता है जिसमें जनक कोशिका की तुलना में जेनेटिक द्रव्य मात्र आधा ही रड जाता है। नर में शुकाणु तथा मादा में अण्डाणु इसके उदाइरण हैं। संकरण की प्रक्रिया में दो गुणसतत्र आपस में अपने DNA के बादरी भाग का विनिमय करते हैं। अर्द्धसूत्री विभाजन के प्रोफेज I के पैकिटीन अवस्था में यद प्रक्रिया घटित होती है ।
View full question & answer
MCQ 31 Mark
उत्परिवर्तन के संबंध में कैंसर कोशिकाओं के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं हैं?
  • A
    प्राक़कैंसरजीनों में उत्परिवर्तन कोशिका-चक्र को त्वरित कर देते हैं।
  • B
    उत्परिवर्तन टीलोमरेज संदमक को नप्ट कर देते हैं।
  • C
    उत्परिवर्तन कोशिका-नियंत्रण को निफ्रिय कर देते हैं।
  • उत्परिवर्तन टीलोमरेज के उत्पादन को संदर्भित कर देते हैं।
Answer
Correct option: D.
उत्परिवर्तन टीलोमरेज के उत्पादन को संदर्भित कर देते हैं।
(d) कैंसर में, टिलोमरेज उत्पादन में वृद्धि हो जाती टै। टिलोमरेज का अध्ययन सैंकड़ों मामले में किया गया। प्रारम्भिक कैंसर परीक्षण में स्कीनिंग टेतु क्षमतायुक्त संवेदनशील जैव संकेतक के रूप में इसका प्रयोग होता टै। अवेशेपी विकार के रूप में निगरानी टेतु इसका इस्तेमाल होता है।
View full question & answer
MCQ 41 Mark
कायिक कोशिकाओं में समसूत्रण के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण नहीं पाया जाता?
  • A
    तर्कुरूपी तंतु
  • B
    केन्द्रिका का विलोपन
  • C
    गुणसूत्र गति
  • सूत्रयुग्मन
Answer
Correct option: D.
सूत्रयुग्मन
(d) सिनाप्सिस एक प्रक्रिया दै जिसमें दो समरूप गुणसूत्रों का युग्मन होता है जो अर्द्धसूत्री विभाजन के दौरान होता है। इसके द्वारा समरूप युग्मों का उनके पृथक्करण से पूर्व मिलान होता है, तथा उनके बीच सम्भावित गुणसूत्रीय संकरण होता है। सिनाप्सिस अर्द्धसूत्री विभाजन के प्रोपेज $I$ तथा जाइगोटीन के दौरान घटित होता है ।
View full question & answer
MCQ 51 Mark
अर्बसूत्री विभाजन की घटनाओं को सटी क़म में व्यवस्थित कीजिए-
(A) क़ासिंग ओवर (जीन विनिमय)
(B) सिनैप्सिस (सूत्र्युग्मन)
(C) काएज्मेटा का अंत
(D) केंद्रिका का अदृश्य होना
  • $B \rightarrow A \rightarrow C \rightarrow D$
  • B
    $A \rightarrow B \rightarrow C \rightarrow D$
  • C
    $B \rightarrow C \rightarrow D \rightarrow A$
  • D
    $B \rightarrow A \rightarrow D \rightarrow C$
Answer
Correct option: A.
$B \rightarrow A \rightarrow C \rightarrow D$
(a) सूत्रयुग्मन $\rightarrow$ जीन विनिमय $\rightarrow$ काएज्मेटा का अंत $\rightarrow$ केन्द्रिका का अदृश्य टोना।
View full question & answer
MCQ 61 Mark
मानव मादाओं में, अर्धसूत्रीविभाजन-II किसके पूर्ण हो जाने पर टी होता है?
  • निपेचन
  • B
    गर्भाशय में अतःस्थापन
  • C
    जन्म
  • D
    यौवनारंभ
Answer
Correct option: A.
निपेचन
(a) अर्द्धसूत्री विभाजन II की प्रक्रिया तब तक पूर्ण नहीं होती है जब तक स्त्री में निपेचन सम्पन्न नटीं हो जाता ।
View full question & answer
MCQ 71 Mark
कोशिका चक्र के ' $S$ ' प्रावस्था में क्या होता है ?
  • प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा दुगुनी हो जाती है।
  • B
    प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा वही रहती है।
  • C
    गुणसूत्र की संख्या अधिक हो जाती है।
  • D
    प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा आधी रह जाती है।
Answer
Correct option: A.
प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा दुगुनी हो जाती है।
(a) कोशिका चक्र की संश्लेषण प्रावस्था (S-phase) में सम्पूर्ण DNA का द्विगुणन (प्रतिकृतिकरण) होता है तथा हिस्टोन प्रोटीन का संश्लेषण होता है। $G _1$ प्रावस्था में RNA तथा प्रोटीन का संश्लेषण, जबकि $G _2$ प्रावस्था में तुर्कतन्तु हेतु प्रोटीन का संश्लेषण एवं कोशिकांगों की वृद्धि होती है।
View full question & answer
MCQ 81 Mark
यदि डी.एन.ए. की प्रारम्भिक मात्रा $2 C$ हो, तो कोशिका चक्र की किस प्रावस्था में, कोशिका में DNA की मात्रा $4 C$ स्तर पर रहती है?
  • A
    $G _0$ और $G _1$
  • B
    $G _1$ और $S$
  • केवल $G _2$
  • D
    $G _2$ और $M$
Answer
Correct option: C.
केवल $G _2$
(c) $S$-प्रावस्था या संलेषण प्रावस्था के दौरान DNA का निर्माण एवं इसकी प्रतिकृति होती है इस दौरान DNA की मात्रा दोगुनी हो जाती है। यदि $DNA$ की प्रारम्भिक मात्रा को $2 C$ से चिन्हित किया जाए तो यह बढ़कर $4 C$ हो जाती है। $M$ प्रावस्था में $DNA$ की $4 C$ तथा $2 C$ दोनों विभिन्न प्रावस्थाओं में उपस्थित होते है।
View full question & answer
MCQ 91 Mark
रिकॉम्बिनेज एन्जाइम अर्धसूत्री विभाजन की किस अवस्था में आवश्यक है ?
  • पेकाइटीन (स्थूलपट्ट)
  • B
    जाइगोटीन (युग्मपट्ट)
  • C
    डिप्लोटीन (द्विपट्ट)
  • D
    डाइकाइनेसिस (पारगतिक्रम)
Answer
Correct option: A.
पेकाइटीन (स्थूलपट्ट)
(a) प्रथम अर्धसूत्री विभाजन (meiosis-I) के प्रथम पूर्वावस्था (prophase-I) की पेकाइटीन उपअवस्था में, समजात गुणसूत्रों के अवहन (non-sister) अर्धगुणसतत्रों में मध्य विनिमय (crossing over) होता है। विनिमय एक एन्जाइम प्रेरित प्रक्रम है, जिसमें एन्जाइम रिकॉम्बिनेज की संलिप्ता पायी जाती है। DNA रिकॉम्बिनेज, जीनोम के प्रतिरूपीकरण तथा जीन अभिव्यक्ति के नियंत्रण में विस्तृत रूप से प्रयोग किए जाने वाला जीव (एन्जाइम) है।
View full question & answer
MCQ 101 Mark
चित्र में कोशिका-विभाजन की एक अवस्था दर्शायी गयी है। अवस्था की सही पहचान और उसकी सही विशिष्टता को चुनिए।

  • A
    परवर्ती पश्चावस्था (लेट ऐनाफेज) - गुणसूत्र मध्यवर्ती पट्टी से दूर चले जाते हैं, गॉल्जी सम्मिश्र नहीं होता।
  • B
    कोशिकाभाजन (साइटोकाइनेसिस) - कोशिका-पट्टी बन जाती है, माइटोकॉन्ड्रिया दोनों संतति कोशिकाओं में वितरित हो जाती हैं।
  • C
    अंत्यावस्था (टीलोफेज) - एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम और केन्द्रिका अभी दुबारा नहीं बने होते।
  • अंत्यावस्था (टीलोफेज) - केन्द्रकीय आवरण दुबारा बन जाता है, गॉल्जी सम्मिश्र भी दुबारा बन जाता है।
Answer
Correct option: D.
अंत्यावस्था (टीलोफेज) - केन्द्रकीय आवरण दुबारा बन जाता है, गॉल्जी सम्मिश्र भी दुबारा बन जाता है।
(d) अन्त्यावस्था में केन्द्रकों की पुन : स्थापना होती है। अपने-अपने ध्रुवों की ओर पहुचे हुए गुणसूत्रों में विरलता आने लगती है तथा अपनी पहचान को खो देते हैं तथा समूह में दो ध्रुवों पर एकत्रित हो जाते हैं। क्रोमैटिन द्रव्य के चारों तरफ केन्द्रक आवरण एकत्रित होता है। कन्द्रिका, गाल्जीकाय तथा अतः प्रद्रव्यी जालिका का पुनः निर्माण होता है।
View full question & answer
MCQ 111 Mark
सूत्रयुम्मित समजात गुणसूत्रों के युग्म द्वारा बनाये गये सम्मिश्र को क्या कहा जाता है?
  • A
    काइनेटोकोर
  • युगली
  • C
    अक्षसूत्र
  • D
    मध्यवर्ती पट्टी
Answer
Correct option: B.
युगली
(b) जायगोटिन, अर्द्धसूत्री विभाजन के द्वितीय अवस्था के दौरान होमोलागस क्रोमोसोम्स युग्मित होकर एक जटिल संरचना का निर्माण करते हैं जिसे सिनेप्टोनिमल कम्पलेक्स कहा जाता है। सिनैप्स्ड होमोलागस क्रोमोसोम्स के युग्म द्वारा निर्मित कम्पलेक्स को द्विसंयोजक या चतुर्थ संयोजक कहा जाता है। आगामी अवस्था में गैरसंतति क्रोमैटिड्स के बीच क्रासिंग ओवर होता है।
View full question & answer
MCQ 121 Mark
वह कौन सी अर्धसूत्री अवस्था होती है जिसमें समजात क्रोमोसोम (गुणसूत्र) एक दूसरे से पथक हो जाते हैं? जबकि संतति क्रोमैटिड्स (अर्ध-गुणसूत्र) अपने गुणसूत्र
  • A
    मध्यावस्था I
  • B
    मध्यावस्था II
  • पश्चावस्था I
  • D
    पश्चावस्था II
Answer
Correct option: C.
पश्चावस्था I
(c)
View full question & answer
MCQ 131 Mark
नीचे दिये जा रहे आरेखीय निरूपण में एक प्रकार के कोशिका विभाजन की एक विशिष्ट अवस्था में एक विशिष्ट घटना होती हुई दर्शायी गयी है। बताइए यह कौन सी अवस्था है?

  • मीयोसिस (अर्धसूत्रण) के दौरान पूर्वावस्था- I
  • B
    मीयोसिस (अर्धसूत्रण) के दौरान पूर्वावस्था-II
  • C
    माइटोसिस (समसूत्रण) की पूर्वावस्था
  • D
    माइटोसिस (समसूत्रण) की पूर्वावस्था एवं मध्यावस्था दोनों -
Answer
Correct option: A.
मीयोसिस (अर्धसूत्रण) के दौरान पूर्वावस्था- I
(a) चित्र जीन विनिमय दर्शाता है जो मियासिस के दौरान प्रोफेस 1 की पेकीटीन (Pachytene) पूर्वावस्था में होता है।
View full question & answer
MCQ 141 Mark
युग्मक बनने के दौरान रिकोम्बिनेज़ एंजाइम किस अवस्था में भाग लेता है?
  • A
    मध्यावस्था - I
  • B
    पश्चावस्था - II
  • पूर्वावस्था-I
  • D
    पूर्वावस्था-II
Answer
Correct option: C.
पूर्वावस्था-I
(c)
View full question & answer
MCQ 151 Mark
मैटाफेज अवस्था में, गुणसूत्र तर्कुतंतुओं से किसके द्वारा लगे-चिपके रहते हैं?
  • A
    सैटेलाइट्स द्वारा
  • B
    द्वितीयक संकीर्णनों द्वारा
  • काईनेटोकोरों द्वारा
  • D
    सैन्ट्रोमियर द्वारा
Answer
Correct option: C.
काईनेटोकोरों द्वारा
(c) काइनेटोकोर एक विशाल जटिल प्रोटीन है जो कि कोश्कि चक्र में मेटाफेज के दौरान समसूत्रीय तर्कतंतुओं या स्पिण्डल फाइबर्स के सूक्ष्ममलिकाओं (microtubules) को गुणसूत्र के प्राथमिक संकीर्णन को सेन्ट्रोमियर से जोड़ता है।
View full question & answer
MCQ 161 Mark
माइटोसिस (समसूत्रण) के विषय में सही विकल्प चुनिए
  • A
    ऐनाफेज ( पश्चावस्था) में क्रोमैटिड पृथक हो जाते परन्तु कोशिका के केन्द्र में बने रहते हैं
  • B
    टेलोफेज (अन्तयावस्था) में क्रोमैटिड विपरीत ध्रुवों की ओर गति करने लग जाते हैं।
  • C
    गॉल्जी सम्मिश्र तथा एंडोप्लाज्मी जालक पूर्वावस्था के अंत पर भी दृश्यमान बने रहते हैं।
  • मेटाफेज (मध्यावस्था) में गुणसूत्र स्पिंडल की मध्यरेखा पर चले जाते तथा मध्यरेखा प्लेट के साथ पंक्तिबद्ध हो जाते हैं
Answer
Correct option: D.
मेटाफेज (मध्यावस्था) में गुणसूत्र स्पिंडल की मध्यरेखा पर चले जाते तथा मध्यरेखा प्लेट के साथ पंक्तिबद्ध हो जाते हैं
(d) समसूत्री विभाजन में गुणसत्र मध्य रेखा (equator) की ओर गति करते है और मेटाफेज में मध्यवर्ती तल की ओर व्यवस्थित हो जाते हैं।
View full question & answer
Question 171 Mark
नीचे दिये जा रहे चित्र $A$ और $B$ में कोशिका-विभाजन की क्रमशः कौन सी अवस्थाएं दर्शायी गयी हैं?

Answer
(c) चित्र $A$ बाद की ऐनाफेज (Late anaphase) को दर्शा रहा है जबकि चित्र $B$ समसूत्री विभाजन के प्रोफेज अवस्था को दर्शा रहा है।
View full question & answer
MCQ 181 Mark
माइटोसिस (सूत्रीविभाजन) के दौरान ER तथा न्यूक्लिओलस (केंद्रिक) किस अवस्था में विलीन होने आरंभ हो जाते हैं?
  • A
    बाद का प्रोफेज
  • B
    आरंभिक मेटाफेज
  • C
    बाद का मेटाफेज
  • आरंभिक प्रोफेज
Answer
Correct option: D.
आरंभिक प्रोफेज
(d) समसूत्री विभाजन के दौरान ER तथा न्युक्लिओलस (केंद्रक) आरंभिक प्रोफेज अवस्था से विलीन होने आरंभ हो जाते हैं। साथ ही, न्यूक्लियस एवं कोशिका का आकार गोलाकार होने लगता है तथा डीएनए अणु संघनित होकर छोटे गुणसूत्र के रूप में आ जाते हैं।
View full question & answer
MCQ 191 Mark
नीचे दिये जा रहे योजना आरेख में कोशिका चक्र प्रावस्थायें/ अवस्थाएं क्रमबद्ध रूप में बतायी गयी हैं। बताइये कि निम्नलिखित में से किस एक में काशिका-चक्र की प्रावस्था/अवस्था सही बतायी गयी है :

  • A
    $A$ - कोशिका भाजन
  • D-संश्लेषण प्रवस्था
  • C
    $B$ - मध्यावस्था
  • D
    $C$-केन्द्रक भाजन
Answer
Correct option: B.
D-संश्लेषण प्रवस्था
(b) कोशिका चक्र की विभित्र अवस्थाओं में $D$-अवस्था या संश्लेषी अवस्था सही बतायी गयी है।
View full question & answer
MCQ 201 Mark
सिनैप्सि (सूत्रयुग्मन) किनके बीच होता है :
  • A
    एक नर और एक मादा
  • B
    $mRNA$ और राइबोसोम्स
  • दो समजात गुणसूत्र
  • D
    स्पिंडल तंतु तथा सेंट्रोमीयर
Answer
Correct option: C.
दो समजात गुणसूत्र
(c) सिनैप्सिस (या सिन्डेसिस) दो समजात गुणसूत्रों का युग्मन है जो कि अर्धसूत्रीय विभाजन की पूर्वावस्था$I$ ( जाइगोटीन अवस्था) में होता है। दो गुणसूत्र एक साथ गति करते हुए लंबाई में कुछ बिन्दुओं पर युग्मन करते हैं और एक दूसरे के बगल में रहते हैं इसके परिणामस्वरूप जो संरचना बनती है उसे बाइवेलेन्ट कहते हैं।
View full question & answer
MCQ 211 Mark
यूकेरियोटिक कोशिकाओं में, कोशिका चक्र की किस अवस्था में हिस्टोन प्रोटीन संश्लेषित होती है-
  • A
    प्रोफेज की $G _2$ अवस्था के दौरान
  • S-अवस्था के दौरान
  • C
    सम्पूर्ण प्रोफेज के दौरान
  • D
    टीलोफेज अवस्था के दौरान
Answer
Correct option: B.
S-अवस्था के दौरान
(b) हिस्टोन प्रोटीन्स काशिका चक्र के S-फेज या संश्लेषण अवस्था के दौरान संश्लेषित होते हैं।
View full question & answer
MCQ 221 Mark
समसूत्री कोशिका चक्र में
  • A
    $G _1$ अवस्था में DNA की मात्रा मूल कोशिका में उपस्थित DNA की मात्रा से दुगुनी होती है
  • DNA प्रतिलिपिकरण S-अवस्था में होता है।
  • C
    लघु इटरफेज, दीर्घ समसूत्री अवस्था का अनुकरण करती है।
  • D
    $G _2$ अवस्था समसूत्री अवस्था का अनुकरण करती है।
Answer
Correct option: B.
DNA प्रतिलिपिकरण S-अवस्था में होता है।
(b) DNA प्रतिलिपिकरण केवल S-अवस्था में होता है $G _2$ अवस्था के बाद् माइटोटिक अवस्था होती है जो इन्टरफेज से छोटी होती है। $G _2$ अवस्था में DNA की मात्रा मूल कोशिका की तुलना में दुगुनी होती है।
View full question & answer
MCQ 231 Mark
कोशिका चक्र के दौरान $M$-अवस्था में, निम्न में से कौन-सा कार्य केन्द्रीय भित्ति के निर्माण के पूर्व होता है
  • A
    गुणसूत्रों का असंघनन तथा केन्द्रीय लेमिना का पुनः इकट्ठा होना।
  • गुणसूत्रों से अनुलेखन तथा केन्द्रीय लेमिना का पुनः इकट्ठा होना
  • C
    संकुचनशील वलय का बनना, तथा फ्रेग्मोप्लास्ट का बनना
  • D
    संकुचनशील वलय का बनना, तथा गुणसूत्रों से अनुलेखन होना।
Answer
Correct option: B.
गुणसूत्रों से अनुलेखन तथा केन्द्रीय लेमिना का पुनः इकट्ठा होना
(b) $M$-अवस्था के आरम्भ होने के दौरान, केन्द्रक आवरण पूर्ण रूप से खण्डित हो जाता है। साइटोकाइनेसिस के दौरान फ्रेगमोप्लास्ट दिखायी पडते हैं।
View full question & answer
MCQ 241 Mark
यदि आपको कक्षा में प्याज के मूलाग्र दिये जाएँं तथा गुणसूत्रों की संख्या गिनने को कहा जाए तो निम्न में से कौन-सी अवस्था आसानी से देख सकते हो?
  • मेटाफेज
  • B
    टीलोफेज
  • C
    एनाफेज
  • D
    प्रोफेज
Answer
Correct option: A.
मेटाफेज
(a) गुणसत्र, मेटाफेज अवस्था में सबसे अधिक स्पष्ट होते हैं। टीलोफेज अवस्था में वे अपनी कुण्डलित अवस्था में आ जाते हैं। एनाफेज में क्रोमेटिडस पृथक होकर विपरीत ध्रुवों की तरफ गमन करते हैं। प्रोफेज अवस्था में गुणसूत्र धागे के समान दिखायी पड़ते हैं तथा क्रोमेटिड देखे नहीं जा सकते हैं।
View full question & answer
MCQ 251 Mark
प्रयोगशाला में समसूत्री विभाजन के अध्ययन करने हेतु सर्वश्रेष्ठ पदार्थ है-
  • A
    एन्थर (परागकोष)
  • मूलाग्र
  • C
    पत्ती का अग्रभाग
  • D
    अण्डाशय
Answer
Correct option: B.
मूलाग्र
(b) पुंकेसर कोशिकाओं का प्रयोग समसूत्री विभाजन के अध्ययन में किया जाता है।
View full question & answer
MCQ 261 Mark
यदि एक द्विगुणित कोशिका कोल्चीसिन से उपचारित की जाए तो यह बन जायेगी-
  • A
    त्रिगुणित
  • चतुर्गुणित
  • C
    द्विगुणित
  • D
    एकलगुणित
Answer
Correct option: B.
चतुर्गुणित
(b) काल्चीसिन कोशिका प्लेट निर्माण को रोकता है तथा स्पिन्डिल के संगठन को प्रभावित करता है। 4 जिसके परिणाम स्वरूप, एनाफेज में क्रोमेटिडस एक दूसरे से अलग होने में असमर्थ होते हैं। यह मेटाफेज में तर्कु तंतु निर्माण को रोककर, गुणसूत्र की संख्या द्विगुणन करने का कारण होते हैं।
View full question & answer
MCQ 271 Mark
कोशिका विभाजन के दौरान क्रोमोसोम के एक क्षेत्र में जुड़े तर्कु तन्तु कहलाते हैं-
  • A
    क्रोमोसेन्टर
  • काइनेटोकोर
  • C
    सेन्ट्रिओल
  • D
    क्रोमोमीयर
Answer
Correct option: B.
काइनेटोकोर
(b) काइनेटोकोर, सेन्ट्रिओल का प्रोटीनयुक्त आवरण होता है जिससे स्पिन्डिल तन्तु जुड़े होते हैं।
View full question & answer
MCQ 281 Mark
सूक्ष्मनलिकाएं भाग लेती हैं-
  • कोशिका विभाजन में
  • B
    पेशीय सकुंचन में
  • C
    कला संरचना में
  • D
    DNA की पहचान में
Answer
Correct option: A.
कोशिका विभाजन में
(a) कोशिका विभाजन से जुड़े तर्कु तन्तु सूक्ष्म नलिकाओं के बने होते हैं।
View full question & answer
MCQ 291 Mark
एक जीवाणु प्रत्येक 35 मिनटों पर विभाजित होता है।
$10^5$ कोशा/मिली. वाले माध्यम से 175 मिनटों के पश्चात प्रतिमिली. कोशिका सान्द्रण क्या होगा-
  • A
    $5 \times 10^5$ कोशिकाएँ
  • B
    $35 \times 10^5$ कोशिकाएं
  • $32 \times 10^5$ कोशिकाएं
  • D
    $175 \times 10^5$ कोशिकाएँ
Answer
Correct option: C.
$32 \times 10^5$ कोशिकाएं
(c) $175 / 35 min 5$ divisions, बनने वाली कोशिकाओं की संख्या $=(2)^5 \times 10^5=32 \times 10^5$
View full question & answer
MCQ 301 Mark
एपिकल मेरीस्टेम में कोशिका विभाजन के दौरान केन्द्रक कला उपस्थित होती है-
  • A
    मेटाफेज में
  • B
    एनाफेज में
  • टीलोफेज में
  • D
    साइटोकाइनेसिस में
Answer
Correct option: C.
टीलोफेज में
(c) मेटाफेज का अभिलाक्षणिक गुण-तर्कु तन्तुओं की उपस्थिति होती है। एनाफेज में क्रोमेटिड्स ध्रुवों की तरफ गमन करते हैं। साइटोकाइनेसिस द्वारा पैतृक कोशिका के कोशिका द्रव्य को संतति कोशिकाओं में विभाजित किया जाता है।
View full question & answer
MCQ 311 Mark
एक एकल कोशा से 128 कोशाएं बनाने के लिए कितने समसूत्री विभाजनों की आवश्यकता होती है-
  • 7
  • B
    14
  • C
    28
  • D
    64
Answer
Correct option: A.
7
(a) समसूत्री विभाजन में एक एकल कोशिका विभाजित होकर दो संतति कोशिकाएं बनाती है।
View full question & answer
MCQ 321 Mark
उच्च पादपों की माइटोटिक (समसूत्री) कोशाओं में कौन-सी संरचना सामान्यतः नहीं पायी जाती-
  • A
    कोशा प्लेट
  • B
    सेन्ट्रिओल
  • C
    सेन्ट्रोमीयर
  • तर्कु तन्तु
Answer
Correct option: D.
तर्कु तन्तु
(d) पादप कोशिकाओं में सेन्टिओल नहीं पाये जाते। कोशिका प्लेट, साइटोकाइनेसिस के दौरान विभाजित होती कोशिकाओं में पायी जाती है। सिस्टर क्रोमेटिड्स पर गुणसूत्र में पकड़ सेन्ट्रोमीयर बनाता है। तर्कु तन्तु मेटाफेज के दौरान बनते हैं।
View full question & answer
MCQ 331 Mark
कोशिका चक्र में DNA प्रतिलिपिकरण होता है-
  • A
    $G _1$ अवस्था में
  • B
    $G _2$ अवस्था में
  • C
    समसूत्री मेटाफेज में
  • S-अवस्था में
Answer
Correct option: D.
S-अवस्था में
(d) $G _1$ अवस्था जिसे GAP-I अवस्था भी कहते हैं का गुण है- कोशिका आकार में वृद्धि। $S$ अवस्था या संश्लेषित अवस्था में DNA अणु प्रतिलिपिकरण करता है। $G _2$ द्वितीय वृद्धि अवस्था होती है। GAP-II में RNA व प्रोटीनों का निर्माण होता है। माइटोटिक मेयफेज में, गुणसूत्र मध्य रेखा पर व्यवस्थित होते हैं।
View full question & answer
MCQ 341 Mark
अगुणित कोशिका को द्विगुणित करने के लिए कोलचीसीन का प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह:
  • A
    समसूत्री विभाजन को रोकता है
  • समसूत्री-स्पिंडल के निर्माण को रोकता है
  • C
    एक कोशा-चक्र में डी. एन. ए, को दो बार द्विगुणन का अवसर देता है
  • D
    सेन्ट्रोमियर के निर्माण को रोकता है
Answer
Correct option: B.
समसूत्री-स्पिंडल के निर्माण को रोकता है
(b) कोल्चीसीन को समसूत्री विष कहा जाता है क्योंकि यह स्पिंडल फाइबर के प्रकटीकरण को रोक देता है जिससे समसूत्री विभाजन नहीं हो पाता है।
View full question & answer
MCQ 351 Mark
लैम्पब्रुश गुणसूत्र पाये जाते हैं-
  • A
    माइटोसिस की प्रोफेज में
  • मियोसिस की डिप्लोटीन में
  • C
    मियोसिस की मेटाफेज में
  • D
    इन्टरफेज में
Answer
Correct option: B.
मियोसिस की डिप्लोटीन में
(b) लैम्पब्रुश गुणसत्र अत्याधिक लम्बे बाइवेलेन्ट गुणसूत्र होते हैं जो डिप्लोटीन अवस्था में पाये जाते हैं तथा जो क्याजमेटा द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं तथा जिनमें तीन अनुलेषन के लिए अनेक पार्श्व लूप होते हैं।
View full question & answer
MCQ 361 Mark
अर्द्धसूत्री विभाजन-I के दौरान युग्मित समजात गुणसूत्रों के क्रोमेटिडों के मध्य अनुवांशिक पदार्थ का आदान-प्रदान कहलाता है-
  • A
    रूपान्तरण
  • B
    क्याज्मा
  • क्रॉंसिंग ओवर
  • D
    सिनेपसिस
Answer
Correct option: C.
क्रॉंसिंग ओवर
(c) समजात गुणसस्रों के बीच मिलन स्थल जो डिप्लोटीन में पृथक होने पर बनते हैं, क्याजमेटा कहलाते हैं। समजात गुणसूत्रों का युग्मन सिनेप्सिस कहलाता है। वह घटना जिसमें एक प्रकार की कोशा से DNA को पृथक कर अन्य प्रकार की कोशाओं में प्रवेश कराया जाता है तथा नये में पुराने के कुछ गुण आते हैं, स्थानान्तरण कहलाता है।
View full question & answer
MCQ 371 Mark
विकास के लिए अर्द्धसूत्री विभाजन महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसका परिणाम होता है-
  • A
    आनुवांशिक रूप से समान पुत्रियां
  • B
    चार सन्तति कोशाएं
  • C
    अण्डे व शुक्राणु
  • पुनर्संयोजन
Answer
Correct option: D.
पुनर्संयोजन
(d) अर्द्धसंत्री विभाजन के कारण गुणसंत्रों के नये क्रम बनते हैं। इसका कारण है क्रॉंसिंग ओवर तथा सन्तति कोशिकाओं के मध्य समजात गुणसूत्रों का अनियमित वितरण।
View full question & answer
MCQ 381 Mark
गुणसूत्रों के माप, आकृति व संख्या का अध्ययन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अवस्था है-
  • A
    इन्टरफेज
  • मेटाफेज
  • C
    प्रोफेज
  • D
    टीलोफेज
Answer
Correct option: B.
मेटाफेज
(b) मेटाफेज के दौरान, गुणसूत्र के सेन्ट्रोमीयर अपने आकार व स्पेसियल व्यवस्था के अनुसार मध्य रेखा (Equator) पर पाये जाते हैं अतः यह गुणसूत्रों की संख्या आकारिकी के अध्ययन का सबसे सही समय होता है।
View full question & answer
MCQ 391 Mark
अर्द्धसूत्री-II कार्य करता है-
  • A
    लिंग-गुणसूत्रों के पृथक्करण का
  • B
    DNA व सेन्ट्रोमीयर के संश्लेषण का
  • C
    समजात गुणसूत्रों के पृथक्करण का
  • क्रोमेटिड्स के पृथक्करण का
Answer
Correct option: D.
क्रोमेटिड्स के पृथक्करण का
(d) अर्द्धसूत्री विभाजन-II होमोटाइपिक विभाजन है जो विशेषकर अगुणित संख्या स्थिर रखने, गुणसूत्रों में क्रोमेटिडों को एक दूसरे से पृथक रखने में मदद करता है।
View full question & answer
MCQ 401 Mark
मेटोफेज में क्रोमेटिड्स की संख्या होती है-
  • समसूत्री व अर्द्धसूत्री विभाजन में प्रत्येक में दो
  • B
    समसूत्री में दो, अर्द्धसूत्री में एक
  • C
    समसूत्री में दो, अर्द्धसूत्री में चार
  • D
    समसूत्री में एक, अर्द्धसूत्री में दो
Answer
Correct option: A.
समसूत्री व अर्द्धसूत्री विभाजन में प्रत्येक में दो
(a) समसूत्री व अर्द्धसत्री विभाजन दोनों की मेटाफेज में प्रति गुणसूत्र क्रोंमेटिड्स की संख्या दो होती है।
View full question & answer
MCQ 411 Mark
सूत्री एनाफेज मेटाफेज से भिन्न होती है क्योंकि-
  • A
    इनमें गुणसूत्रों व क्रोमेटिडों की समान संख्या होती है।
  • B
    गुणसूत्रों व क्रोमेटिडों की आधी-आधी संख्या होती है।
  • C
    गुणसूत्रों की आधी संख्या व क्रोमेटिडों की संख्या समान होती है।
  • गुणसूत्रों की समान संख्या व क्रोमेटिडों की आधी संख्या होती है।
Answer
Correct option: D.
गुणसूत्रों की समान संख्या व क्रोमेटिडों की आधी संख्या होती है।
(d) सूत्री एनाफेज में सिस्टर क्रोमेटिड्स एक दूसरे से पृथक हो जाते हैं तथा विपरीत ध्रुवों की तरफ गमन करते हैं।
View full question & answer
MCQ 421 Mark
अर्द्धसूत्री विभाजन में, सन्तति कोशिकाएं पैतृक कोशिका से तथा आपस में भी भिन्न-भिन्न होती हैं। इसका कारण है-
  • पृथक्करण, स्वतन्त्र अपव्यूहन व क्रॉंसिंग ओवर
  • B
    पृथक्करण व क्रॉसिंग ओवर
  • C
    स्वतन्त्र अपव्यूहन व क्रॉंसिंग ओवर
  • D
    पृथक्करण व स्वतन्त्र अपव्यूहन
Answer
Correct option: A.
पृथक्करण, स्वतन्त्र अपव्यूहन व क्रॉंसिंग ओवर
(a) अर्द्धसूत्री विभाजन के दौरान, पुथक्करण, स्वतंत्र अपव्यूहन व क्रॉसिंग ओवर के कारण सन्तति कोशाओं में भिन्नता होती है।
View full question & answer
MCQ 431 Mark
मेन्डेलियन कारको (Aa) का पृथक्करण होता है-
  • A
    डिप्लोटीन में
  • एनाफेज I में
  • C
    जाइगोटीन/पेकीटीन में
  • D
    एनाफेज II में
Answer
Correct option: B.
एनाफेज I में
(b) युग्मित समजात गुणससत्र अर्द्धसूत्री विभाजन-I में पृथक हो जाते हैं जिसके कारण प्रत्येक युग्मक को, प्रत्येक समजात जोड़े का एक गुणसूत्र प्राप्त होता है।
View full question & answer
MCQ 441 Mark
अर्द्धसूत्री विभाजन-I विघटनकारी विभाजन होता है। अर्द्धसूत्री विभाजन-II समानताकारी विभाजन होता है। इसका कारण होता है-
  • A
    समजात गुणसूत्रों का युग्मन
  • B
    क्रांसिग आवर
  • क्रोमेटिड्स का पृथक्कीकरण
  • D
    समजात गुणसूत्रों का विभेदन
Answer
Correct option: C.
क्रोमेटिड्स का पृथक्कीकरण
(c) अर्द्धसूत्री विभाजन-II समानताकारी विभाजन होता है जो एक गुणसूत्र के दो क्रोमेटिड्स को पृथक कर अगुणित संख्या बनाये रखता है।
View full question & answer