Questions

3 अंक प्रश्न

Take a timed test

23 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
हेक्स-2-ईन की समपक्ष ( सिस ) तथा विपक्ष ( ट्रांस ) संरचनाएं बनाइए। इनमें से कौनसे समावयव का क्वथनांक उच्च होता है और क्यों?
Answer
समपक्ष हेक्स-2-ईन का द्विध्रुव आघूर्ण उच्च होता है जबकि विपक्ष हेक्स-2-ईन का द्विध्रुव आघूर्ण निम्न होता है। इस कारण समपक्ष रूप अधिक ध्रुवीय है अतः इसमें अणुओं के मध्य प्रबल अन्तरा-अणुक आकर्षण बल होता है। इसलिए इसके अणुओं को पृथक् करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। परन्तु विपक्ष रूप में दोनों ऐल्किल समूह विपरीत दिशाओं में होते हैं अतः एक-दूसरे के प्रभाव को कुछ मात्रा में निरस्त कर देते हैं, जबकि समपक्ष समावयव में ऐसा नहीं होता। अतः समपक्ष हेक्स-2-ईन का क्वथनांक उच्च होता है। इनकी संरचनाएँ निम्नलिखित हैं-
Image
View full question & answer
Question 23 Marks
एक ऐल्कीन $A$ में तीन $C - C$, आठ $C - H$ सिग्मा आबंध तथा एक $C - C$ पाई आबंध हैं। $A$ ओजोनी अपघटन से दो अणु ऐल्डिहाइड, जिनका मोलर द्रव्यमान 44 है, देता है। A का आई.यू.पी.ए.सी. नाम लिखिए।
Answer
माना कि ऐल्डिहाइड जिसका मोलर द्रव्यमान 44 है, का सूत्र $C _{ n } H _{2 n +1} CHO$ है अतः
$\begin{array}{l}(12 \times n)+2 n+1+(12+1+16)=44 \\ 14 n+30=44 \\ 14 n=14 \quad n=1\end{array}$
अत: ऐल्डिहाइड का सूत्र $CH _3- CHO$ होगा। चूँकि दी गयी ऐल्कीन ओजोनी अपघटन से दो मोल $CH _3 CHO$ देती है
Image
View full question & answer
Question 33 Marks
निम्नलिखित यौगिकों, जिनमें द्विआबंध तथा त्रिआबंध की संख्या दर्शायी गई है, के सभी संभावित स्थिति समावयवों के संरचना-सूत्र एवं IUPAC नाम दीजिए-
( क ) $C _4 H _8$ ( एक द्विआबंध )
( ख ) $C _5 H _8$ ( एक त्रिआबंध)।
Answer
( क ) $C _4 H _8$ ( एक द्विआबंध )
Image
( ख ) $C _5 H _8$ ( एक त्रिआबंध )।
Image
View full question & answer
Question 43 Marks
क्या कारण है कि वुर्ट्ज अभिक्रिया विषम संख्या में कार्बन परमाणु वाले विशुद्ध ऐल्केन बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं की जाती? एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
Answer
वुर्ट्ज अभिक्रिया में हेलोएल्केन्स पर सोडियम की क्रिया द्वारा ऐल्केनों का निर्माण किया जाता है। इस क्रिया में हेलोऐल्केन के दो अणु प्रयुक्त होते हैं, जैसे-
Image
परन्तु जब दो भिन्न-भिन्न प्रकार के हेलोऐल्केन लेकर, ऐल्केनों का निर्माण करते हैं तब सहउत्पाद भी बनते हैं तथा तीन ऐल्केनों का मिश्रण प्राप्त होता है जिसमें से इच्छित ऐल्केन को पूथक् करना एक कठिन कार्य होता है। अतः विषम संख्या में कार्बन परमाणु वाले विशुद्ध ऐल्केन बनाने हेतु इस विधि को प्रयुक्त नहीं करते हैं। उदाहरणार्थ-यदि हम $CH _3- Br$ तथा $C _2 H _5- Br$ का मिश्रण लें तो प्राप्त एल्केन $CH _3$ $- CH _3, CH _3- CH _2- CH _3$ तथा $CH _3- CH _2- CH _2- CH _3$ होंगे क्योंकि क्रिया में दो मूलक $\left( CH _3{ }^{\cdot}\right.$ तथा $\left.C _2 H _5{ }^{\cdot}\right)$ बनेंगे।
Image
View full question & answer
Question 53 Marks
निम्नलिखित यौगिकों को उनकी इलेक्ट्रॉस्नेही $\left( E ^{+}\right)$के प्रति घटती आपेक्षिक क्रियाशीलता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
( क ) क्लोरोबेन्जीन, 2, 4-डाइनाइट्रोक्लोरोबेन्जीन, $p$-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन
( ख ) टॉलूईन, $p- H _3 C - C _6 H _4- NO _2, p- O _2 N-$ $C _6 H _4- NO _2$
Answer
(क) क्लोरोबेन्जीन $ > p$-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन $ > 2,4$ डाइनाइट्रोक्लोरोबेन्जीन
(क्रियाशीलता का घटता क्रम)
व्याख्या - नाइट्रो समूह का बेन्जीन वलय पर निष्क्रियणकारी (Deactivating) प्रभाव होता है क्योंकि यह एक इलेक्ट्रॉन-आकर्षी समूह होता है। इसकी संख्या बढ़ने पर वलय पर निष्क्रियणकारी प्रभाव भी बढ़ता है अतः इलेक्ट्रॉनस्नेही के प्रति क्रियाशीलता कम होगी।
Image
व्याख्या - बेन्जीन वलय पर $- CH _3$ समूह का सक्रियणकारी प्रभाव होता है, क्योंकि यह इलेक्ट्रॉन-प्रतिकर्षी समूह है। अतः यह इलेक्ट्रॉनस्नेही के प्रति क्रियाशीलता बढ़ाता है, जबकि $- NO _2$ समूह का वलय पर निष्क्रियणकारी प्रभाव होता है। अतः क्रियाशीलता कम होगी।
View full question & answer
Question 63 Marks
उन सभी ऐल्कीनों की संरचनाएं लिखिए, जो हाइड्रोजनीकरण करने पर 2-मेथिलब्यूटेन देती हैं।
View full question & answer
Question 73 Marks
1, 2-डाइमेथिलबेन्जीन ( o-जाइलीन ) के ओजोनी अपघटन के फलस्वरूप निर्मित उत्पादों को लिखिए। यह परिणाम बेन्जीन की केकुले संरचना की पुष्टि किस प्रकार करता है?
Answer
जब o-जाइलीन का ओजोनी अपघटन करते हैं तो निम्नलिखित तीन उत्पाद प्राप्त होते हैं-
Image
चूँकि उपर्युक्त तीनों उत्पाद केकुले द्वारा दी गई 1, 2-डाइमेथिलबेन्जीन की किसी भी एक संरचना से प्राप्त नहीं हो सकते हैं अतः उपर्युक्त तीनों उत्पाद बेन्जीन वलय में अनुनाद की पुष्टि करते हैं | जाइलीन की निम्नलिखित दो अनुनादी संरचनाएँ होती हैं-
Image
संरचना I के ओजोनी अपघटन से ग्लाइऑक्सेल तथा मेथिल ग्लाइऑक्सेल बनेंगे जबकि संरचना II के ओजोनी अपघटन से ग्लाइऑक्सेल तथा डाइमेथिल ग्लाइऑक्सेल बनेंगे।
View full question & answer
Question 83 Marks
बेन्जीन की फ्रीडेल क्राफ्ट ऐल्किलीकरण तथा ऐसिलीकरण अभिक्रियाओं के एक-एक उदाहरण दीजिए।
View full question & answer
Question 93 Marks
View full question & answer
Question 103 Marks
हकल का ऐरोमैटिकता का नियम क्या होता है? समझाइए।
View full question & answer
Question 113 Marks
क्या होगा जब कार्बोंक्सिलिक अम्लों के सोडियम लवण की सोडालाइम के साथ अभिक्रिया की जाती है?
View full question & answer
Question 123 Marks
द्वितीयक ब्यूटिल क्लोराइड की ऐल्कोहॉलिक $K O H$ के साथ अभिक्रिया से प्राप्त मुख्य उत्पाद कौनसा होता है? अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए।
View full question & answer
Question 133 Marks
6.0 ग्राम एथेन के पूर्ण दहन के लिए मानक ताप तथा दाब पर कितने लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी?
View full question & answer
Question 143 Marks
30 ग्राम प्रोपाइन के पूर्ण दहन से कितने ग्राम जल प्राप्त होगा?
View full question & answer
Question 153 Marks
21 ग्राम प्रोपीन के पूर्ण दहन से कितने मोल $CO _2$ बनेगी?
View full question & answer
Question 163 Marks
84 ग्राम प्रोपीन के पूर्ण दहन के लिए मानक ताप व दाब (NTP) पर कितने लीटर ऑक्सीजन तथा वायु की आवश्यकता होगी?
View full question & answer
Question 173 Marks
3 मोल बेन्जीन के पूर्ण दहन से (a) कितने मोल $CO _2$ बनेगी (b) कितने ग्राम $H _2 O$ बनेगा?
View full question & answer
Question 183 Marks
निम्नलिखित के समीकरण दीजिए-
(i) आयोडोफॉर्म से एथाइन बनाना।
(ii) ग्रीन्यार अभिकर्मक की सहायता से प्रोपाइन से ब्यूट-2-आइन बनाना।
(iii) परॉक्साइड की उपस्थिति में प्रोपाइन पर HBr का योग।
View full question & answer
Question 193 Marks
एथीन की प्रमुख रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
View full question & answer
Question 203 Marks
ऐल्कोहॉलों के निर्जलीकरण तथा हैलोऐल्केन के विहाइड्रोहैलोजनीकरण द्वारा एल्कीन बनाने के एक-एक उदाहरण दीजिए।
View full question & answer
Question 213 Marks
क्या होता है जब—
(i) एथिलीन डाइब्रोमाइड को जिंक के साथ गर्म किया जाता है?
(ii) सोडियम सक्सिनेट के विलयन का विद्युत अपघटन किया जाता है?
(iii) एथिलीडीन क्लोराइड को जिंक के साथ गर्म किया जाता है?
View full question & answer
Question 223 Marks
सोडियम ऐसीटेट के जलीय विलयन में विद्युत प्रवाहित करने पर क्या होता है?###ऐल्केन बनाने की कोल्बे की विद्युत अपघटनी विधि का वर्णन कीजिए।
View full question & answer
Question 233 Marks
बेन्जीन बनाने की दो प्रमुख विधियाँ बताइए।
View full question & answer