Question types

विद्युत धारा question types

196 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a भौतिक विज्ञान paper with step-by-step answer keys.

196
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

विद्युत धारा questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

किसी चालक का विशिष्ट प्रतिरोध बढ़ता है
  • तापमान बढ़ने से
  • B
    अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल बढ़ने से
  • C
    लम्बाई घटने से
  • D
    अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल घटने से

Answer: A.

View full solution
ताप-वैद्युत युग्म एक साधन है जो रूपांतरित करता है
  • A
    विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में
  • B
    यांत्रिक ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में
  • ऊष्मा ऊर्जा को विद्यत ऊर्जा में
  • D
    इनमें से कोई नहीं

Answer: C.

View full solution
हीट स्टोन ब्रिज का व्यवहार किया जाता है मापने में
  • A
    वि०वा० बल
  • B
    धारा
  • प्रतिरोध
  • D
    आवेश

Answer: C.

View full solution
ताप वैद्युत युग्म में प्रवाहित धारा को कहा जाता है
  • सीबेक धारा
  • B
    जूल धारा
  • C
    पेल्टियर धारा
  • D
    इनमें से कोई नहीं

Answer: A.

View full solution
ऋणावेश का प्रवाह होता है
  • निम्न विभव से उच्च विभव की ओर
  • B
    उच्च विभव से निम्न विभव की ओर
  • C
    विभव से स्वतंत्र होता है
  • D
    इनमें से कोई नहीं

Answer: A.

View full solution
किसी निम्न वोल्टता संभरण जिससे उच्च धारा देनी होती है, का आंतरिक प्रतिरोध बहुत कम होना चाहिए, क्यों?
View full solution
क्या सभी परिपथीय अवयवों के लिए ओम का नियम सार्वत्रिक रूप से लागू होता है? यदि नहीं, तो उन अवयवों के उदाहरण दीजिए जो ओम के नियम का पालन नहीं करते।
View full solution

व्हिलस्टोन सेतु की चार भुजाओं के प्रतिरोध निम्नवत है:
AB = 100$\Omega$, BC = 10$\Omega$, CD = 5 $\Omega$ तथा DA = 60 $\Omega$
Image
15$ \Omega$ प्रतिरोध के एक गैल्वेनोमीटर को BD के बीच जोड़ा गया है। गैल्वेनोमीटर से प्रवाहित होने वाली धारा को परिकलित कीजिए। AC के मध्य 10 V विभवांतर है।
View full solution

10 V तथा नगण्य आंतरिक प्रतिरोध की बैटरी एक घनीय परिपथ जाल (नेटवर्क) के विकर्णत: सम्मुख कोनों से जुड़ी है। परिपथ जाल में 1 $\Omega$ प्रतिरोध के 12 प्रतिरोधक हैं। परिपथ जाल का समतुल्य प्रतिरोध तथा घन के प्रत्येक किनारे के अनुदिश विद्युत धारा ज्ञात कीजिए।Image
View full solution
चित्र में दिखाए गए अनुसार 1 $ \Omega$ आंतरिक प्रतिरोध के 16 V की एक बैटरी से प्रतिरोधों के एक नेटवर्क को जोड़ा गया है।
Image
  1. नेटवर्क के तुल्य प्रतिरोध परिकलित कीजिए।
  2. प्रत्येक प्रतिरोधक में धारा का मान ज्ञात कीजिए तथा
  3. वोल्टता पात $V_{A B}, V_{B C}$ तथा $V_{C D}$ ज्ञात कीजिए।
View full solution
  1. उदाहरण 3.1 में कुछ ऐम्पियर धारा के परिसर में किसी इलेक्ट्रॉन की अपवाह गति केवल कुछ $mm s^{-1}$ ही आकलित की गई है। तब परिपथ बंद करते ही लगभग उसी क्षण धारा कैसे स्थापित हो जाती है?
  2. किसी चालक के अंदर इलेक्ट्रॉन अपवाह विद्युत क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनों द्वारा अनुभव किए गए बल के कारण उत्पन्न होता है। लेकिन बल द्वारा त्वरण उत्पन्न होना चाहिए। तब इलेक्ट्रॉन अपरिवर्ती औसत अपवाह व्रेग क्यों प्राप्त कर लेते हैं?
  3. यदि इलेक्ट्रॉन का अपवाह वेग इतना कम है और इलेक्ट्रॉन का आवेश भी कम है तो फिर किसी चालक में हम अधिक मात्रा में धारा कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
  4. जब किसी धातु में इलेक्ट्रॉन कम विभव से अधिक विभव की ओर अपवाह करते हैं तो क्या इसका तात्पर्य यह है कि धातु में सभी मुक्त इलेक्ट्रॉन एक ही दिशा में गतिमान हैं?
  5. क्या उत्तरोत्तर संघट्टों (धातु के धनायनों के साथ) के बीच इलेक्ट्रॉनों के पथ (i) विद्युत क्षेत्र की अनुपस्थिति में, (ii) विद्युत क्षेत्र की उपस्थिति में, सरल रेखीय हैं?
View full solution

चित्र में दर्शाए गए मीटर सेतु में बिंदु A से 33.7 cm की दूरी पर शून्य विक्षेप बिंदु प्राप्त होता है। S प्रतिरोध के पाश्व में 12$ \Omega$ के एक अन्य प्रतिरोध संयोजित करने पर शून्य विक्षेप बिंदु 51.9 cm की दूरी पर प्राप्त होता है। R तथा S के मान परिकलित कीजिए।
Image
View full solution
प्लैटिनम प्रतिरोध तापमापी के प्लैटिनम के तार का प्रतिरोध हिमांक पर 5$ \Omega$ तथा भाप बिंदु पर 5.23 $\Omega$ है। जब तापमापी को किसी तप्त-ऊष्मक में प्रविष्ट कराया जाता है तो प्लैटिनम के तार का प्रतिरोध 5.795 $\Omega$ हो जाता है। ऊष्मक का ताप परिकलित कीजिए।
View full solution
 किसी विद्युत टोस्टर में निक्रोम के तापन अवयव का उपयोग होता है। जब इससे एक नगण्य लघु विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो कक्ष ताप पर $\left(27.0^{\circ} C \right)$ इसका प्रतिरोध 75.3 $\Omega$ पाया जाता है। जब इस टोस्टर को 230 V आपूर्ति से संयोजित करते हैं तो कुछ सेकंड में परिपथ में 2.68 A की स्थायी धारा स्थापित हो जाती है। निक्रोम-अवयव का स्थायी ताप क्या है? निक्रोम को सम्मिलित ताप परिसर में प्रतिरोध ताप गुणांक $1.70 \times 10^{-4}{ }^{\circ} C C ^{-1}$ है।
View full solution

R $\Omega$ का कोई प्रतिरोध एक पोटेंशियोमीटर से विद्युत धारा प्राप्त कर रहा है पोटेंशियोमीटर का कुल प्रतिरोध $R_{0} \Omega$ है (चित्र) पोटेंशियोमीटर को वोल्टता V की आपूर्ति की गयी है। जब सर्पी संपर्क (सरकने वाला भाग या स्लाइड) पोटेंशियोमीटर के तार के मध्य में हो तो R के सिरों पर वोल्टता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
Image
View full solution

Generate a विद्युत धारा paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App