Question 12 Marks
बायोपेटेन्ट (जैव अधिकार) किसे कहते हैं?
Answer
View full question & answer→बायोपेटेन्ट - जीव विज्ञान के क्षेत्र में किसी खोज के लिए सरकार द्वारा खोजकर्ता को प्रदत्त वैधानिक अधिकार ही बायोपेटेन्ट कहे जाते हैं। ये कानूनी अधिकार बायोपेटेन्टधारी व्यक्ति/संस्था को किसी निश्चित समयावधि तक यह अनुमति देते हैं कि कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस 'खोज' को बनाने/उत्पादित करने, प्रयोग करने, विपणन करने या आयात करने का कार्य नहीं करेगा।
उदाहरण के लिए, बासमती चावल व नीम आधारित उत्पाद भारत सरकार के बायोपेटेन्ट हैं, कोई अन्य देश इन उत्पादों पर अपना अधिकार नहीं जता सकता।
उदाहरण के लिए, बासमती चावल व नीम आधारित उत्पाद भारत सरकार के बायोपेटेन्ट हैं, कोई अन्य देश इन उत्पादों पर अपना अधिकार नहीं जता सकता।