Questions

1.5 अंक वाले प्रश्न

Take a timed test

6 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
एक घास के भ्रूण के अनुदैर्ध्य काट का चित्र बनाइये, जिसमें 3 नामांकन प्रदर्शित करिए - (1) स्कुटेलम, (2) प्रांकुर चोल, (3) मूलांकुर ।
View full question & answer
Question 22 Marks
टेपीटम का एक कार्य लिखिए।
Answer
टेपीटम, परागकोष या लघुबीजाणुधानी की सबसे भीतरी पोषक पर्त बनाता है। टेपीटम पराग कणों की बाह्य भित्ति पर एक तैलीय पर्त लगाता है। स्पोरोपोलेनिन जैसे प्रतिरोधी पदार्थ के निर्माण में भी इसकी प्रमुख भूमिका है। कीट परागित पुष्पों के पराग कणों की पोलेन किट का निर्माण भी टेपीटम द्वारा होता है।
View full question & answer
Question 32 Marks
सेब को आभासी फल क्यों कहते हैं? पुष्प का कौन-सा भाग फल की रचना करता है?
Answer
पुष्प का अण्डाशय ही निषेचन के बाद फल की रचना करता है। अण्डाशय के अतिरिक्त जब अन्य भाग; जैसे-पुष्पासन, पुष्पक्रम आदि भी फल निर्माण में भाग लेते हैं तब ऐसे फल आभासी फल या असत्य फल कहलाते हैं।
सेब में पुष्प का पुष्पासन माँसल होकर फल का प्रमुख खाद्य भाग बनाता है अतः सेब को आभासी फल कहा जाता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
एक-बीजपत्री बीज एवं द्वि-बीजपत्री बीज में कोई दो अन्तर लिखिए।
Answer
एक-बीजपत्री बीज एवं द्वि-बीजपत्री बीज में अन्तर
एक-बीजपत्री बीजद्वि-बीजपत्री बीज
1. भ्रूणीय अक्ष पर पार्श्व भाग में केवल एक बीजपत्र पाया जाता है।भ्रूणीय अक्ष पर एक स्थान से जुड़े हुए दो बीजपत्र पाए जाते हैं
2. एल्यूरोन स्तर पाया जाता है।एल्यूरोन स्तर अनुपस्थित होता है।
View full question & answer
Question 52 Marks
यदि कोई व्यक्ति वृद्धि कारकों का प्रयोग करते हुए अनिषेकफलन को प्रेरित करता है तब आप प्रेरित अनिषेकफलन के लिए कौन से फल चुनते हैं और क्यों?
Answer
अनिषेकजनन द्वारा बने फल, निषेचन के अभाव के कारण बीज रहित होते हैं। प्रेरित अनिषेकजनन निम्न फलों में उपयोगी रहता है-
(i) ऐसे फल जिनमें बीजों का कोई आर्थिक/पोषक महत्व नहीं होता।
(ii) जिनमें बीज, फलों के खाने में बाधा बनते हैं व फल की गुणवत्ता कम कर देते हैं। जैसे-केला, तरबूज, संतरा आदि।
कुछ फलों; जैसे- अनार, लीची आदि में बीज ही फल का प्रमुख खाद्य भाग बनाते हैं, अतः इनमें अनिषेकजन हानिकारक होता है।
View full question & answer
Question 62 Marks
एककोशिकीय (अकोशिकीय) जीवों को प्रायः अमर क्यों कहा जाता है?
Answer
एककोशिकीय जीवों में द्विविभाजन (कोशिका विभाजन) द्वारा अलैंगिक जनन होता है। जीव अपनी प्राकृतिक मृत्यु से पहले ही सन्तति कोशिकाओं में विभाजित होकर जीवद्रव्य की निरन्तरता सुनिश्चित कर देता है। अर्थात् जीव मरता नहीं, सन्तति कोशिकाओं में बदल जाता है, अतः अमर कहलाता है।
View full question & answer