Question 13 Marks
लैमार्कवाद एवं नवलैमार्कवाद में अंतर लिखिए।
Answer
View full question & answer→लैमार्कवाद तथा नव-लैमार्कवाद में अन्तर:
| लैमार्कवाद | नव-लैमार्कवाद |
| 1.यह मूल रूप से लैमार्क द्वारा प्रस्तावित किया गया था। | यह विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा लैमार्कवाद के रूपान्तरण के पश्चात् अस्तित्व में आया। |
| 2. इसके अनुसार जीवों में आन्तरिक जीवनी शक्ति तथा उपार्जित गुण जैव विकास के प्रमुख स्रोत हैं। | नव-लैमार्कवाद आन्तरिक जीवनी शक्ति के विकास में भूमिका को नकारता है। उपार्जित गुणों की वंशागति को भी यह आंशिक रूप से ही स्वीकारता है। |
| 3. यह वातावरण में परिवर्तन की जैव विकास में भूमिका पर विश्वास करता है। | यह जीवों पर बदले हुए परिवेश की प्रत्यक्ष भूमिका में विश्वास करता है। |
| 4. इसके अनुसार सभी उपार्जित गुण पीढ़ी- दर- पीढ़ी वंशागति प्रदर्शित करते हैं। | इसके अनुसार केवल वही उपार्जित गुण वंशागति प्रदर्शित करते हैं जो जनन कोशिकाओं में उत्पन्न होते हैं। |