Questions

उत्तर लिखिए। (1.5 गुण )

Take a timed test

20 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
एकल एवं मिश्रित मछली पालन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 22 Marks
रोहू मछली का नामांकित चित्र बनाइए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 32 Marks
मत्स्य पालन के अन्तर्गत मिश्रित पालन (Polyculture) का अर्थ बताइए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 42 Marks
सर्वहारी (Omnivorous) मछली के भोजन के अवयवों के नाम बताइए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 52 Marks
महाशीर मछली का स्वभाव बताइए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 62 Marks
भोजन के रूप में मछली का महत्त्व बताइए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 72 Marks
सौन्दर्य मूल्य (Aesthetic value) वाली मछलियों के नाम बताइए ।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 82 Marks
राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास संघ लि. (राजस संघ) का क्रियात्मक कार्य राजस्थान के किन जिलों में है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 102 Marks
मछली पालन हेतु पालने योग्य मछलियों के नाम बताइए ।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 112 Marks
पायलट प्रोजेक्ट की स्थापना कब व कहां की गई एवं मछली पालन विषय की जानकारी हेतु कौन-कौन से साधन हैं?
Answer
पायलट प्रोजेक्ट की सन् 1976 में भीलवाड़ा में मत्स्य पालन विकास अभिकरण की स्थापना की गई।
मछली पालन विषय की जानकारी हेतु आधुनिक संचार के साधन कम्प्यूटर, लेपटॉप, स्मार्ट फोन के द्वारा एवं इन्टरनेट के माध्यम से अन्य विषयों की तरह मत्स्यपालन विषय से सम्बन्धित अनेक प्रकार की जानकारी हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।
View full question & answer
Question 122 Marks
देशान्तर स्वभाव की मछली का वैज्ञानिक नाम लिखिए। मानसून के उपरान्त राज्य सरकारें मछली पकड़ने एवं मांस की बिक्री पर क्यों प्रतिबंध लगाती हैं?
Answer
देशान्तर स्वभाव की मछली का वैज्ञानिक नाम टोर टोर (Tor tor) है।
दक्षिण एशिया की मीठे सतही जल की मछलियों के अण्डे देने के समय प्रायः दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आने के उपरान्त होता है अतः इस दौरान देश के राज्यों की सरकारें मछली पकड़ने एवं इसके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध (Banned) लगाती हैं क्योंकि एक ही मादा मछली हजारों की संख्या में अण्डे देती है अतः इसके मारे जाने पर हजारों की संख्या में नई उत्पन्न होने वाली संतति से वंचित रहना पड़ता है।
View full question & answer
Question 132 Marks
मछली को परिभाषित कीजिए। रोहू मछली का वर्गीकरण कीजिए।
Answer
मछली (Fish) - ऐसे पृष्ठवंशी प्राणी जो शुद्ध रूप से जलीय जीवन के अनुकूल हों, पंखों के माध्यम से संतुलित रखते हैं एवं श्वसन के लिए 02 गिल्स द्वारा प्राप्त करते हैं उन्हें मछली कहते हैं।
रोहू का वर्गीकरण
संघ (Phylum) - कार्डेटा (Chordata)
उपसंघ (Subphylum)-वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
वर्ग (Class) - पीसीज (Pisces)
गण (Order) - साइप्रिनीफार्मिस
वंश (Genues)- लेबिओ (Labeo)
जाति (Species) - रोहिटा (Rohita)
View full question & answer
Question 142 Marks
अमेरिका में केट मछली (Cat fish) का पालन किस विधि द्वारा किया जाता है? वर्णन कीजिए।
Answer
अमेरिका में केट मछली (Cat fish) का पालन एकल पालन (Monoculture) विधि द्वारा किया जाता है। इसमें एक ही जाति की मछली की खेती तालाब में की जाती है। जिसमें मांग के अनुसार एक ही उच्च गुणों एवं उच्च उत्पादन की मछलियों को प्राप्त किया जाता है । तालाब के मीठे पानी एवं नमक के तालाबों में इस पद्धति को अपनाया जाता है।
झींगा (Prawan) की भी मीठे एवं खारे पानी में इस प्रकार खेती की जाती है।
View full question & answer
Question 152 Marks
मत्स्य पालन किसे कहते हैं? मत्स्य चूर्ण का आर्थिक महत्व लिखिए।
Answer
पिसीज वर्ग की मछलियों को व्यावसायिक दृष्टि एवं अन्य उत्पादों के महत्व के कारण इनका पालन किया जाता है जिसे मत्स्य पालन कहते हैं।
मत्स्य चूर्ण - मत्स्य चूर्ण प्रक्रिया डिब्बाबंदी या मत्स्य तेल उद्योग के उत्पादन में बचे हुए भाग या बिना तेल वाली मछलियों से बनाया जाता है। कॉड उद्योग के वर्ज्य सफेद मत्स्य चूर्ण के नाम से जाना जाता है।
मत्स्य चूर्ण का उपयोग पालतू जन्तुओं जैसे सुअर, मुर्गीपालन, मवेशी आदि के लिए वृहद भोजन के रूप में होता है। इसमें शीघ्रता से पचाने वाली प्रोटीन, कैल्शियम एवं फास्फोरस होता है।
View full question & answer
Question 162 Marks
किस मछली को कानूनी संरक्षण की आवश्यकता है, क्यों? समझाइए एवं इसका नामांकित चित्र बनाइए।
Answer
महाशीर मछली जिसका वैज्ञानिक नाम टोर टोर (Tor tor) है। इसे कानूनी संरक्षण की आवश्यकता है। क्योंकि इस मछली के अत्यधिक दोहन, आवासीय नुकसान से इसकी संख्या में तेजी से कमी आ रही है। अतः इसे कानूनी संरक्षण की आवश्यकता है।
Image
View full question & answer
Question 172 Marks
बीज खेत किसे कहते हैं? अर्द्धकार्यात्मक हेचरीज के नाम लिखिए तथा महाशीर की बाह्य संरचना का नामांकित चित्र बनाइए ।
Answer
बीज खेत (Hatchries) - कृत्रिम रूप से मछलियों के अण्डों से बच्चे प्राप्त करने वाले स्थान को बीज खेत (Hatchries) कहते हैं।
अर्द्धकार्यात्मक हेचरीज के नाम निम्न हैं-
(1) भीमपुर राष्ट्रीय बीज खेत, बांसवाड़ा
(2) सिल्जेड बीज खेत अलवर ।
Image
View full question & answer
Question 182 Marks
अर्थ सघन मत्स्य पालन पर टिप्पणी लिखिए ।
Answer
अर्थ सघन मत्स्य पालन (Semi Intensive Pisciculture) के अन्तर्गत मछलियां तालाब से महत्वपूर्ण भोजन प्राप्त करती हैं परन्तु उनको पूरक (Supplymentary) आहार भी दिया जाता है, जिससे मछलियां तेजी से बढ़ सकें। इसमें मछलियों के तालाब में सब्जियों की उत्पत्ति जैसा भोजन, अनाज एवं मछली (Fish meal) भी शामिल हो सकती है।
चीन में ऐसा पालन जल के अन्दर रखे हुए पिंजरों में किया जाता है। ऐसे पालन में मछलियों का घनत्व 750 से 3000 मछली प्रति हैक्टेयर होता है।
View full question & answer
Question 192 Marks
मृगाल मछली का वैज्ञानिक नाम क्या है? इसका वर्णन कीजिए।
Answer
मृगाल मछली का वैज्ञानिक नाम सिरहिनस मृगाला (cirrhinus mrigala) है।
यह दक्षिणी एशिया की प्रमुख मछली है। इसका शरीर तीन भागों में बंटा होता है जिन्हें क्रमशः सिर, वक्ष एवं उदर कहते हैं। इसके सिर के लम्बाई के बराबर चौड़ाई होती है। मुख अग्र सिरे पर होता है जो मांसल होठों से घिरा होता है। शीर्ष पर एक जोड़ी पार्वीय नेत्र, एक जोड़ी नासा छिद्र पाये जाते हैं। शरीर का उदर से निचला भाग चांदी के समान सफेद एवं चमकीला होता है। पंखों का रंग नारंगी होता है।
इसकी लम्बाई 2 फीट एवं वजन 2 किलो तक होता है। यह तेज बहने वाली नदियों में पाई जाती है। इनमें लवणीय जल में रहने की क्षमता होती है। मृगाल सभी प्रजातियों की मछलियों के साथ जीवन यापन करती है।
प्रथम वर्ष में वजन 600 से 700 ग्राम होता है एवं 2 वर्ष के बाद विकास दर कम हो जाती है।
View full question & answer
Question 202 Marks
एकल लिंग पालन से क्या तात्पर्य है? समझाइए ।
Answer
एकल लिंग पालन (Monosex culture) के अन्तर्गत तालाब में नर (male) अथवा मादा (female) मछली का पालन किया जाता है जिसमें मछलियों का अधिकतम उत्पादन हो सके।
तिलापिया (Tilapia) मछली की अंगुलिका (Finger ling) की अवस्था आने पर जब नर एवं मादा मछली का पता चलने लग जाता है तो इस मछली के पालन द्वारा उच्च गुणों युक्त अधिक मात्रा में मछलियों को बाजार (market) में भेजा जाता है।
View full question & answer