Questions

3 अंक प्रश्न

Take a timed test

7 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
निम्नलिखित परिवर्तनों के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
(i) प्रोपीन से प्रोपेन-2-आल, (ii) बेन्जिल क्लोराइड से बेन्जिल ऐल्कोहॉल।
View full question & answer
Question 23 Marks
निम्नलिखित यौगिकों की संरचना लिखिए
(i) 4-क्लोरो 2, 3 डाइ मेथिल पेण्टेन 1-ऑल, (ii) 2-एथॉक्सी प्रोपेन, (iii) 2, 6 डाइमेथिल फीनॉल।
View full question & answer
Question 33 Marks
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के केवल रासायनिक समीकरण लिखिए -
(i) ऐल्किल हैलाइड की क्रिया सोडियम ऐल्कॉक्साइड से कराते हैं।
(ii) फीनॉल को जिंक चूर्ण के साथ गर्म करते हैं।
(iii) एथिल ऐल्कोहॉल की क्रिया H2SO4 से 413 K पर कराते हैं।
Answer
(i) $RX + R ^{\prime} ONa \longrightarrow R - O - R ^{\prime}+ NaX$
(ii) $C _6 H _5 OH + Zn \xrightarrow{\Delta} C _6 H _6+ ZnO$
(iii) $2 C _2 H _5 OH \xrightarrow[413 K]{ H _2 SO _4} C _2 H _5 OC _2 H _5+ H _2 O$
View full question & answer
Question 43 Marks
निम्न परिवर्तनों के केवल रासायनिक समीकरण लिखिए-
(i) एथेनॉल से डाइएथिल ईथर,(ii) डाइएथिल ईथर से एथेनॉल,(iii) एथेनॉल से एथिल ऐसीटेट।
View full question & answer
Question 53 Marks
निम्न अभिक्रियाओं को समझाइए -
(i) विलियमसन संश्लेषण,(ii) कोल्बे-श्मिट अभिक्रिया।
Answer
(i) विलियमसन संश्लेषण - जब ऐल्किल हैलाइड को सोडियम ऐल्कॉक्साइड के साथ गर्म किया जाता है, तो ईथर का निर्माण होता है। इस अभिक्रिया को विलियमसन संश्लेषण अभिक्रिया कहा जाता है।
Image
उदाहरण - जब एथिल ब्रोमाइड को सोडियम एथॉक्साइड के साथ गर्म करते हैं, तब डाइएथिल ईथर बनता है।
Image
विशेषताएँ - (1) इस विधि से सरल एवं मिश्रित दोनों प्रकार के ईथर बनाये जाते हैं, (2) शुद्ध ईथर प्राप्त होता है।
ii) कोल्बे-श्मिट अभिक्रिया- जब सोडियम फीनॉक्साइड को कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के साथ बंद नली में उच्च दाब और 400 K ताप पर गर्म किया जाता है, तो सोडियम सेलिसिलेट का निर्माण होता है। इस अभिक्रिया को कोल्बे-श्मिट अभिक्रिया कहते हैं। सोडियम सेलिसिलेट को अम्लीकृत करने पर सेलिसिलेट अम्ल प्राप्त होता है।
Image
View full question & answer
Question 63 Marks
ऐल्कोहॉल तथा डाइ एथिल ईथर में पहचान कैसे करेंगे?
Answer
ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है, जो जलने पर 'पॉप' ध्वनि के साथ प्रज्वलित होती है। यदि ऐल्कोहॉल एथेनॉल हो, तो यह आयोडोफॉर्म अभिक्रिया भी देता है। यह दोनों ही क्रिया डाइएथिल ईथर नहीं देता है।
View full question & answer
Question 73 Marks
फीनॉल एवं ऐल्कोहॉल में कोई चार अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Answer
फीनॉल एवं ऐल्कोहॉल में अन्तर -
फीनॉलऐल्कोहॉल
1. अवस्था - ये ठोस अवस्था में क्रिस्टलीय रूप में पाए जाते हैं।ये पतले द्रव होते हैं।
2. गंध - इनमें एक विशिष्ट फीनॉलिक गंध पाई जाती है।इनमें ऐल्कोहॉली गन्ध होती है।
3. लिटमस के प्रति - ये नीले लिटमस को लाल रंग में परिवर्तित कर देते हैं।ये लिटमस के प्रति उदासीन होते हैं।
4. NaOH की उपस्थिति में से सोडियम फीनेट का निर्माण करते हैं।कोई क्रिया नहीं होती है।
5. FeCl3 से बैंगनी रंग का संकुल बनाते हैं।कोई क्रिया नहीं होती है।
6. क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करके ये प्रतिस्थापन यौगिक बनाते हैं।ऑक्सीकरण उत्पाद बनते हैं।
View full question & answer