Questions

1 अंक का प्रश्न

Take a timed test

38 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
$5 \%\left(\frac{W}{V}\right) NaCl$ के 200 mL विलयन बनाने हेतु कितने ग्राम NaCl की आवश्यकता होगी ?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 21 Mark
विलेय की विलयन में वियोजन की मात्रा एवं वांट हॉफ गुणांक में संबंध का सूत्र लिखिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 41 Mark
ताप बढ़ाने पर हेनरी स्थिरांक $(K_H)$ पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 51 Mark
वाष्प दाब अवनमन के लिये रॉउल्ट का नियम लिखें।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 61 Mark
कच्चे आम को सांद्र लवणीय विलयन में रखे जाने पर क्या होता है ?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 71 Mark
अणुसंख्यक गुणधर्म क्या है? इन गुणों का एक उदाहरण दीजिए
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 81 Mark
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए (अ) आदर्श विलयन (ब) अनादर्श विलयन
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 91 Mark
विलयन की मोललता ज्ञात करने का सूत्र लिखिए
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 101 Mark
100 g विलायक में विलेय का एक मोल घुला है, विलयन की मोललता ज्ञात कीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 111 Mark
सामान्यतः ताप बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता घटती है, कारण दीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 121 Mark
हेनरी नियम को परिभाषित कीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 131 Mark
सर्दियों में कार के रेडिएटरों में एथिलीन ग्लाइकॉल के प्रयोग की सलाह क्यों दी जाती है ?
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 141 Mark
प्रतिलोम परासरण क्या होता है ? उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 151 Mark
स्थिर क्वाथी मिश्रण को परिभाषित कीजिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 161 Mark
क्लोरोफॉर्म तथा एसीटोन के विलयन द्वारा राउल्ट के नियम से ऋणात्मक विचलन प्रदर्शित करने का कारण समझाइए ।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 171 Mark
परासरण की परिभाषा लिखिए। समुद्री जल के विलवणीकरण में प्रयुक्त विधि का नाम लिखिए।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 181 Mark
ताप  बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता पर क्या प्रभाव होगा?
Answer
ताप बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता कम हो जाती है।
View full question & answer
Question 191 Mark
एक प्रतिहिम (Anti Freezing Agent) पदार्थ का उदाहरण दीजिए
Answer
एथिलीन ग्लाइकॉल प्रतिहिम का कार्य करता है।
View full question & answer
Question 201 Mark
अण्डे के बाहरी खोल को हटाकर जब उसे लवण (NaCl) के संतृप्त विलयन में रखा जाता है, तो क्या होगा?
Answer
अण्डे में बाह्यपरासरण होगा जिसके कारण वह सिकुड़ जाता है।
View full question & answer
Question 211 Mark
विलयन में विलेय की वियोजन की मात्रा तथा वार हॉफ गुणक में क्या सम्बन्ध होता है?
Answer
$-\alpha=\frac{i-1}{n-1}$
$\alpha$ = वियोजन की मात्रा,n = वियोजन से प्राप्त कणों की संख्या तथा i = वान्ट हॉफ गुणक।
View full question & answer
Question 221 Mark
अमोनिया की बोतल को खोलने से पहले ठण्डा किय जाता है। क्यों?
Answer
अमोनिया की बोतल को ठण्डा करने से उसका वाष्प दार कम हो जाता है जिससे द्रव अमोनिया तेजी से बाहर नहीं निकलती।
View full question & answer
Question 231 Mark
गैसों की द्रवों में विलेयता पर दाब का क्या प्रभाव होगा?
Answer
दाब बढ़ाने पर गैसों की द्रयों में विलेयता बढ़ती है।
View full question & answer
Question 241 Mark
किस प्रकार के द्रवों में आदर्श विलयन बनाने की प्रवृत्ति होती है?
Answer
बहुत अधिक तनु विलयन, लगभग समान संरचना तथा ध्रुवता वाले द्रवों में आदर्श विलयन बनाने की प्रवृत्ति होती है।
View full question & answer
Question 251 Mark
मोललता तथा क्वथनांक उन्नयन में सम्बन्ध बताइए |
Answer
क्वथनांक उन्नयन तथा मोललता एक-दूसरे के समानुपाती होते हैं।
View full question & answer
Question 261 Mark
प्रतिलोम परासरण कब होता है?
Answer
जब विलयन पर परासरण दाब से अधिक दाब लगाते हैं तो प्रतिलोम परासरण होता है।
View full question & answer
Question 271 Mark
किसी विलयन के क्वथनांक उन्नयन $\left(\Delta \mathrm{T}_{\mathrm{b}}\right)$ तथा विलेय के मोलर द्रव्यमान में सम्बन्ध बताइए।
Answer
$\Delta \mathrm{T}_{\mathrm{b}}$ विलेय के मोलर द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
View full question & answer
Question 281 Mark
गले में सूजन होने पर साधारण नमक के पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है। क्यों?
Answer
नमक का पानी अतिपरासरी (हाइपरटोनिक) होता है, जिसके कारण यह गले में खिंचाव उत्पन्न करने वाले कारक को बाहर निकाल देता है।
View full question & answer
Question 291 Mark
आइसोप्रोपिल ऐल्कोहॉल को त्वचा पर रगड़ने से शीतलन का अनुभव होता है, क्यों?
Answer
आइसोप्रोपिल ऐल्कोहॉल वाष्पशील होता है अतः यह त्वचा से गुप्त ऊष्मा का अवशोषण करके वाष्प में परिवर्तित हो जाता है , जिसके कारण शीतलन का अनुभव होता है।
View full question & answer
Question 301 Mark
शर्करा तथा KCI के सममोलर विलयन समपरासरी होंगे या नहीं, तथा क्यों?
Answer
शर्करा तथा KCI के सममोलर विलयन समपरासरी नहीं होते क्योंकि KCI वियोजित होकर दो आयन देता है जबकि शर्करा का वियोजन नहीं होता।
View full question & answer
Question 311 Mark
जल में थोड़ा-सा ग्लूकोस मिलाने पर इसके वाष्पदार पर क्या प्रभाव होगा?
Answer
ग्लूकोस मिलाने से जल का वाष्पदाब कम हो जाएगा क्योंकि ग्लूकोस अवाष्पशील पदार्थ है।
View full question & answer
Question 321 Mark
0.2 मोलल विलयन का क्या अर्थ है?
Answer
0.2 मोलल विलयन का अर्थ है कि 0.2 मोल विलेय 1000g (1 kg) विलायक में घुला हुआ है।
View full question & answer
Question 331 Mark
$H_2O_2$ की आयतन सान्द्रता से क्या तात्पर्य है?
Answer
एक आयतन $H_2O_2$ विलयन के वियोजन से $ \text{NTP}$ पर प्राप्त ऑक्सीजन का आयतन, इसकी आयतन सान्द्रता कहलाती है।
View full question & answer
Question 341 Mark
एक मोलल तथा एक मोलर जलीय विलयन में से किसकी सान्द्रता अधिक होती है?
Answer
एक मोलर विलयन
View full question & answer
Question 351 Mark
मोलरता की तुलना में मोललता को अधिक महत्त्व दिया जाता है, क्यों?
Answer
मोलरता की तुलना में मोललता को अधिक महत्त्व दिया जाता है क्योंकि मोललता ताप पर निर्भर नहीं करती।
View full question & answer
Question 361 Mark
विलयन का ताप बढ़ाने पर मोलरता पर क्या प्रभाव होगा ?
Answer
विलयन का ताप बढ़ाने पर मोलरता कम हो जाती है क्योंकि विलयन का आयतन बढ़ जाता है।
View full question & answer
Question 371 Mark
विलेय-विलायक आकर्षण के आधार पर निम्नलिखित को n-ऑक्टेन की विलेयता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-$KCl$, CH3OH, CH3CN, साइक्लोहेक्सेन ।
Answer
n-ऑक्टेन, अध्रुवीय विलायक है अतः विलेयता के सामान्य सिद्धान्त "समान, समान को घोलता है," के अनुसार जब विलेय की ध्रुवता कम होगी तो n-ऑक्टेन में उसकी विलेयता बढ़ेगी। अतः उपर्युक्त यौगिकों की n-ऑक्टेन में विलेयता का बढ़ता क्रम निम्न प्रकार होगा-
$KCl$ < CH3OH < CH3CN < साइक्लोहेक्सेन
View full question & answer
Question 381 Mark
एक ऐसे ठोस विलयन का उदाहरण दीजिए जिसमें विलेय कोई गैस हो।
Answer
हाइड्रोजन का पैलेडियम में विलयन।
View full question & answer