Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
क्या प्रकृति में भी सूची छिद्र कैमरा होता है? उदाहरण देकर समझाइए। 
Answer
प्रकृति में भी सूची छिद्र कैमरा पाया जाता है। कभी - कभी हम ऐसे वृक्ष के नीचे से गुजरते हैं, जिसमें ढेरों पत्तियाँ होती हैं, तब हमें उस पेड़ के नीचे सूर्य के प्रकाश के धब्बे दिखाई देते हैं। वास्तव में ये वृत्ताकार प्रतिबिम्ब सूर्य के सूची छिद्र प्रतिबिम्ब होते हैं। पत्तियों के बीच के खाली स्थान सूची छिद्र की भाँति व्यवहार करते हैं। इन खाली स्थानों में सभी प्रकार की अनियमित आकृतियाँ हो सकती हैं, परन्तु हम सूर्य के वृत्ताकार प्रतिबिम्ब ही देख सकते हैं।
View full question & answer
Question 25 Marks
आप सूची छिद्र कैमरा किस प्रकार बनायेंगे? सचित्र समझाइए। 
Answer
सूची छिद्र कैमरा: इस कैमरे के निर्माण के लिए हम दो अलग-अलग आकार के बॉक्स लेते हैं। इनमें से एक बॉक्स दूसरे बॉक्स के भीतर आसानी से खिसक जाना चाहिए। अब दोनों बॉक्सों के एक तरफ के छोटे फलक को काट देते हैं। इसके बाद बड़े बॉक्स के दूसरी तरफ वाले छोटे फलक के बीचोंबीच एक छोटा छिद्र बनाते हैं (चित्र ३ में दिखाये अनुसार) । इसी प्रकार छोटे वाले बॉक्स के भी दूसरी तरफ वाले छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति काटते हैं (चित्र b के अनुसार)। इस कटे भाग को ट्रेसिंग पेपर चिपकाकर ढक देते हैं। इसके बाद छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार खिसकाते हैं कि छोटे बॉक्स का पारभासी ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के अन्दर हो (चित्र c के अनुसार)। इस प्रकार सूची छिद्र कैमरा तैयार हो जाता है।
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 2
View full question & answer
Question 35 Marks
प्रयोग द्वारा समझाइये कि 'प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है।'
Answer
प्रयोग: इस प्रयोग के लिए हम पाइप का एक छोटा टुकड़ा अथवा रबड़ की लम्बी नली लेते हैं। इसके बाद कमरे में एक मेज पर एक मोमबत्ती जलाते हैं। अब कमरे में दूसरी तरफ खड़े होकर मोमबत्ती 
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 1
अनुसार देखते हैं। ऐसे सीधे देखने पर हमें मोमबत्ती आसानी से दिख जाती है। अब चित्र b के अनुसार पाइप को मोड़कर मोमबत्ती को देखते हैं तो हमें मोमबत्ती दिखाई नहीं देती है। हम पाइप को अपने दाई या बाईं ओर घुमाकर मोमबत्ती को देखने का प्रयास करते हैं। अब हमें मोमबत्ती दिखाई दे जाती इससे यह स्पष्ट होता है कि 'प्रकाश एक सरल रेखा में ही गमन करता है।' 
View full question & answer