Question 15 Marks
प्राकृतिक तंतु किसे कहते हैं? ये हमें कहाँ से प्राप्त होते हैं?
Answer
View full question & answer→कुछ वस्त्रों, जैसे - सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तंतु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं। इन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं। कपास (रुई) तथा जूट (पटसन) पादपों से प्राप्त होने वाले तंतुओं के उदाहरण हैं। ऊन तथा रेशम जंतुओं से प्राप्त होते हैं। ऊन, भेड़ों अथवा बकरियों से प्राप्त होती है। इसे खरगोश, याक तथा ऊँटों के बालों से भी प्राप्त किया जाता है। रेशमी तंतु रेशम कीट कोकून से खींचा जाता है।