Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

2 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
राम स्टेशनर्स एक पेन बेचने पर 1 रुपये का लाभ अर्जित करता है और अपने पुराने स्टॉक की पेंसिलों को बेचते हुए 40 पैसे प्रति पेंसिल की हानि उठाता है।
(i) किसी विशिष्ट महीने में उसने 5 रुपये की हानि उठाई। इस अवधि में उसने 45 पेन बेचे। बताइए इस अवधि में उसने कितनी पेंसिलें बेचीं।
(ii) अगले महीने में उसे न तो लाभ हुआ और न ही हानि हुई। यदि इस महीने में उसने 60 पेन बेचे, तो उसने कितनी पेंसिलें बेचीं?
Answer
(i) एक पेन को बेचने पर लाभ = 1 रु.
45 पेनों को बेचने पर लाभ = 45 रु.
दी हुई कुल हानि = - 5 रु.
अर्जित लाभ + उठाई गई हानि = कुल हानि
इसलिए उठाई गई हानि = कुल हानि - अर्जित लाभ = (-5 - 45) रु. = (-50) रु. या - 5000 पैसे एक पेंसिल को बेचने से उठाई गई हानि = - 40 पैसे इसलिए बेची गई पेंसिलों की संख्या
= (- 5000) ÷ (- 40) = 125 पेंसिल
(ii) अगले महीने में न तो लाभ हुआ और न ही हानि हुई
इसलिए अर्जित लाभ + उठाई गई हानि = 0
अर्थात् अर्जित लाभ = - उठाई गई हानि
अब, 60 पेनों को बेचने से लाभ = 60 रु.
इसलिए पेंसिलों को बेचने से उठाई गई हानि = -60 रु. अर्थात् - 6000 पैसे
अतः बेची गई पेंसिलों की कुल संख्या
= (- 6000) ÷ (- 40) = 150 पेंसिलें
View full question & answer
Question 23 Marks
15 प्रश्नों वाले एक कक्षा टेस्ट में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए (-2) अंक दिए जाते हैं।
(i) सुमन सभी प्रश्नों को हल करती है, परन्तु उसके उत्तरों में से केवल 9 सही हैं। उसने कुल कितने अंक प्राप्त किए हैं?
(ii) उसके एक मित्र के केवल 5 उत्तर सही हैं। उस मित्र के द्वारा प्राप्त अंक कितने हैं?
Answer
(i) एक सही उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = 4
∴ 9 सही उत्तरों के लिए दिए गए अंक = 4 × 9 = 36
एक गलत उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = - 2
∴ 15 - 9 = 6 गलत उत्तरों के लिए दिए जाने वाले अंक
= (- 2) × 6 = - 12
इसलिए, सुमन द्वारा प्राप्त किए गए अंक
= 36 + (-12) = 24
(ii) एक सही उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = 4
अतः 5 सही उत्तरों के लिए दिए गए अंक = 4 × 5 = 20
एक गलत उत्तर के लिए दिए जाने वाले अंक = (-2)
अतः 15 - 5 = 10 गलत उत्तरों के लिए दिए जाने वाले अंक = (-2) × 10 = - 20
इसलिए, सुमन के मित्र द्वारा प्राप्त किए गए अंक = 20 + (-20) = 0
View full question & answer