Question 11 Markऊष्मा स्थानान्तरण की विभिन्न विधियों का नाम बताइए।Answer$1.$ चालन $2.$ संवहन $3.$ विकिरण।View full question & answer→
Question 21 Markसंवहन तथा विकिरण में अन्तर बताइए। Answerसंवहन द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता होती है जबकि विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण बिना माध्यम के होता है। View full question & answer→
Question 31 Markअधिकतम-न्यूनतम तापमापी का उपयोग कब किया जाता है|Answerमौसम की रिपोर्ट में दिए गए अधिकतम तथा न्यूनतम तापों की जानकारी देने के लिए अधिकतमन्यूनतम तापमापी का उपयोग किया जाता है। View full question & answer→
Question 41 Markऊष्मारोधी किसे कहते हैं? Answerजो पदार्थ अपने से होकर ऊष्मा को आसानी से नहीं जाने देते, उन्हें ऊष्मा का कुचालक या ऊष्मारोधी कहते हैं|View full question & answer→
Question 51 Markचालन से क्या अभिप्राय है? Answerवह प्रक्रम, जिसमें ऊष्मा किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर स्थानांतरित होती है, चालन कहलाता है। View full question & answer→
Question 61 Markप्रयोगशाला तापमापी का परिसर कितना होता। Answerप्रयोगशाला तापमापी का परिसर प्रायः -10°C से 110°C तक होता है। View full question & answer→
Question 71 Markसामान्य ताप (नॉर्मल टेम्परेचर) से क्या तात्पर्यAnswerवास्तव में, सामान्य ताप स्वस्थ व्यक्तियों के विशाल समूह के शरीर का औसत ताप हैView full question & answer→
Question 81 Markफारेनहाइट स्केल (°F) का परिसर कितना होता है? Answer94°F से 108°F तक। View full question & answer→
Question 91 Markभारत में वर्तमान में ताप मापने के लिए कौनसे मापक्रम (स्केल) का प्रयोग किया जाता है? Answerसेल्सियस स्केल, जिसे °C से दर्शाते हैं। View full question & answer→
Question 101 Markसूर्य से हम तक ऊष्मा कैसे पहुँचती हैAnswerसूर्य से हम तक ऊष्मा विकिरण द्वारा पहुंचती है। View full question & answer→
Question 111 Markधुआँ किस दिशा में जाता है? Answerधुआँ ऊपर की ओर जाता है। View full question & answer→
Question 121 Markवायु में ऊष्मा का स्थानान्तरण किस प्रकार होता है।Answerवायु में ऊष्मा का स्थानान्तरण संवहन द्वारा होता।View full question & answer→
Question 131 Markजब ज्वाला पर रखे बर्तन को हटा लेते हैं, तो यह धीरे - धीरे ठंडा हो जाता है। यह ठंडा क्यों हो जाता है? Answerबर्तन की ऊष्मा परिवेश की ओर स्थानान्तरित हो जाने के कारण बर्तन ठंडा हो जाता हैView full question & answer→
Question 141 Markविभंग का क्या लाभ है? Answerयह थर्मामीटर में पारे के तल को अपने आप नीचे गिरने से रोकता है। View full question & answer→
Question 151 Markजिस तापमापी से हम अपने शरीर के ताप को मापते हैं, उसे क्या कहते हैं?Answerडॉक्टरी थर्मामीटर। View full question & answer→
Question 161 Markताप मापने के लिए उपयोग की जाने वाली युक्ति क्या कहलाती है? Answerतापमापी (थर्मामीटर)।View full question & answer→
Question 171 Markहम यह कैसे ज्ञात कर सकते हैं कि कोई वस्तु वास्तव में कितनी गर्म है?Answerकिसी वस्तु की उष्णता (गर्मी) की विश्वसनीय माप उसके ताप से की जाती है। View full question & answer→