Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

14 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
तापदीप्त बल्ब, प्रतिदीप्त नलिकाओं तथा CFL की तलना में LED बल्ब को प्राथमिकता क्यों दी जा रही है? 
Answer
तापदीप्त बल्ब, प्रतिदीप्त नलिकाओं तथा CFL की तुलना में LED बल्ब विधुत का कम उपयोग करते हैं। इस प्रकार LED बल्ब बहुत ही विद्युत दक्ष है और इसीलिए इन्हें प्राथमिकता दी जा रही हैं।
View full question & answer
Question 22 Marks
विद्युत चुम्बकों के कोई तीन उपयोग लिखिए। 
Answer
विद्युत चुम्बक के उपयोग।
1.इनका उपयोग कबाड से चुम्बकीय पदार्थों को पृथक करने के लिए किया जाता है।
2.डॉक्टर दुर्घटनावश आँख में गिरे चुम्बकीय पदार्थ के छोटे टुकड़ों को बाहर निकालने में नन्हे विद्युत चुम्बकों का उपयोग करते हैं।
3.बहुत से खिलौनों के भीतर भी विद्युत चुम्बक लगे होते हैं।
View full question & answer
Question 32 Marks
विद्युत फ्यूज बनाने के लिए किस प्रकार के तारों का उपयोग किया जाता है? 
Answer
कुछ विशेष पदार्थों जैसे कॉपर के बने तारों से जब सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब वे शीघ्र ही पिघलकर टूट जाते हैं। इन तारों का उपयोग 'विद्यत फ्यज' बनाने में किया जाता है। इससे विद्युत परिपथ क्षति और आग से बच जाते हैं।
View full question & answer
Question 42 Marks
विद्युत परिपथों में अत्यधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने के कारण लिखिए। 
Answer
(i) विद्युत परिपथों में अत्यधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने का एक कारण विद्युत तारों में परस्पर सीधा सम्पर्क हो जाना होता है। ऐसा टूट - फूट अथवा तारों के विद्युत रोधन के हटने के कारण हो सकता है। इससे लघुपथन (शॉर्ट सर्किट) हो सकता है।
(ii) अत्यधिक धारा प्रवाहित होने का एक कारण एक ही सॉकेट से कई यक्तियों को संयोजित करना हो सकता है। इससे परिपथ में अतिभारण हो सकता है। इससे आग भी लग सकती है।
View full question & answer
Question 52 Marks
राम अपने घर के लिए साधित्र खरीदने गया, तो श्याम ने उसे ISI चिह्न लगे साधित्र ही खरीदने की सलाह दी। क्या आप श्याम से सहमत हैं? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए। 
Answer
हाँ, हम श्याम से सहमत हैं। ISI चिह्न यह सुनिश्चित करता है कि साधित्र के निर्माण में सुरक्षा सम्बन्धी सभी शर्तों का ध्यान रखा गया है तथा इसके उपयोग में ऊर्जा की क्षति न्यूनतम होगी। इसलिए ISI चिह्न लगे उपकरण ही खरीदने चाहिए।
View full question & answer
Question 62 Marks
भिन्न - भिन्न आवश्यकताओं के लिए भिन्नभिन्न तारों का उपयोग क्यों किया जाता है? 
Answer
किसी तार में उत्पन्न ऊष्मा का परिमाण उस तार के पदार्थ की धातु, जिससे यह बना है, तार की लम्बाई तथा तार की मोटाई पर निर्भर करता है। इस कारण विभिन्न आवश्यकताओं के लिए विभिन्न पदार्थों तथा विभिन्न लम्बाई एवं मोटाई के तार उपयोग किए जाते हैं।
View full question & answer
Question 72 Marks
विद्युत धारा के तापीय प्रभाव से आप क्या समझते हैं? 
Answer
जब किसी तार से कोई विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह तप्त हो जाता है। इसे 'विद्युत धारा का तापीय प्रभाव' कहते हैं। निमज्जन तापक (इमर्शन हीटर), हॉट प्लेट, विद्युत इस्त्री, गीजर, विद्युत केतली, हेयर ड्रायर जैसे विद्युत साधित्रों में विद्युत धारा के तापीय प्रभाव का उपयोग होता है। जब इन साधित्रों को विद्युत मेंस से संयोजित करके स्विच को ऑन करते हैं, तब इनके अवयव रक्त तप्त होकर ऊष्मा देने लगते हैं।
View full question & answer
Question 82 Marks
विद्युत परिपथ को बन्द तथा खुला परिपथ किन स्थितियों में कहा जाता है?
Answer
जब स्विच 'ऑन' की स्थिति में होता है, तो बैटरी के धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल तक परिपथ पूरा होता है। इससे सारे परिपथ में तुरन्त विद्युत धारा प्रवाहित होने लगती है। इस स्थिति में परिपथ को 'बन्द परिपथ' कहा जाता है। इसके विपरीत जब स्विच ऑफ' की स्थिति में होता है, तो परिपथ अधूरा होता है, तब इसे 'खुला परिपथ' कहते हैं। इस स्थिति में परिपथ के किसी भी भाग में विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती है।
View full question & answer
Question 92 Marks
विद्युत बल्ब एवं विद्युत सेल के प्रतीकों का उपयोग करके एक विद्युत परिपथ का परिपथ आरेख खींचिए।
Answer
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव 4
View full question & answer
Question 102 Marks
अपने क्रियाकलापों के लिए बैटरी बनाते समय हम सेलों को कैसे संयोजित कर सकते हैं?
Answer
लकड़ी के एक गुटके, लोहे की दो पत्तियों तथा रबड़ के छल्लों का उपयोग करके हम सेल होल्डर बना सकते हैं। यह आवश्यक है कि रबड़ के छल्ले धातु की पत्तियों को कसकर जकड़े रखें। इस प्रकार हम सेलों को संयोजित कर सकते हैं।
View full question & answer
Question 112 Marks
क्या यह संभव है कि विद्युत धारा प्रवाहित करने पर कोई तार पिघलकर टूट जाए? 
Answer
हाँ कछ विशेष पदार्थों के बने तारों से जब अधिकतम सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब वे शीघ्र ही पिघलकर टूट जाते हैं
View full question & answer
Question 122 Marks
दीप्त बल्ब गरम हो जाता है। क्या आप जानते हैं, ऐसा क्यों होता है
View full question & answer
Question 132 Marks
बैटरी क्या होती है? 
Answer
जब दो या अधिक सेलों को इस प्रकार जोड़ते हैं कि एक सेल का धन टर्मिनल दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित हो, तो इस प्रकार का संयोजन बैटरी कहलाता हैं।
View full question & answer
Question 142 Marks
कभी - कभी सेलों को एक के साथ दूसरे से सटा कर रखा जाता है। तब फिर सेलों के टर्मिनलों को किस प्रकार संयोजित करते हैं?
Answer
किसी भी युक्ति के बैटरी वाले खाने में प्रायः एक मोटा तार अथवा धातु की पत्ती होती है, जो एक सेल के धन टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से जोड़ती है। बैटरी के खानों में सेलों को सही ढंग से रखने के लिए प्रायः इन पर '+' तथा '-' चिन्ह अंकित होते हैं।
View full question & answer