Question types

अनुलोम और प्रतिलोम समानुपात question types

102 questions across 7 question groups — pick any mix to generate a गणित paper with step-by-step answer keys.

102
Questions
7
Question groups
5
Question types
Sample Questions

अनुलोम और प्रतिलोम समानुपात questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
निम्नलिखित में किसमें राशियाँ व्युत्क्रमानुपाती हैं?
  • A
    चाल और तय की गई दूरी।
  • B
    तय की गयी दूरी और टैक्सी का किराया।
  • C
    तय की गयी दूरी और लिया गया समय।
  • चाल और लिया गया समय।

Answer: D.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
पिछले प्रश्न में, कौन-सी राशियाँ प्रतिलोम अनुपात में हैं?
  • A
    x और y
  • B
    p और q
  • C
    r और s
  • u और v

Answer: D.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
48 km किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से कोई कार एक दूरी 10 घंटे में तय करती है। इसी दूरी को 8 घंटे में तय करने के लिए आवश्यक चाल होगी-
  • 60 km/h
  • B
    80 km/h
  • C
    30 km/h
  • D
    40 km/h

Answer: A.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
किसी ट्रक को 297 km की दूरी तय करने के लिए 54 लीटर डीजल की आवश्यकता है। इस ट्रक द्वारा 550 km की दूरी तय करने के लिए आवश्यक डीजल की मात्रा होगी-
  • 100 लीटर
  • B
    50 लीटर
  • C
    25.16 लीटर
  • D
    25 लीटर

Answer: A.

View full solution
Q 5MCQ1 Mark
किसी व्यक्ति के दाँतों की संख्या और उसकी आयु-
  • A
    सीधे समानुपात में हैं।
  • B
    प्रतिलोम समानुपात में हैं।
  • C
    न तो सीधे समानुपात में हैं और न ही प्रतिलोम समानुपात में हैं।
  • कभी सीधे समानुपात में हैं और कभी प्रतिलोम समानुपात में हैं।

Answer: D.

View full solution
एक ही प्रकार के 8 पंपों द्वारा किसी स्वीमिंग पूल को 4 घंटे में भरा जा सकता है। इस पूल को $2 \frac{2}{3}$ घंटों में भरने के लिए कितने पंपों की आवश्यकता होगी?
View full solution
एक ठेकेदार ने एक स्टेडियम के किसी भाग को 560 व्यक्तियों की एक टीम के साथ 9 महीने में पूरा करने का ठेका लिया। बाद में, इस कार्य को 5 महीने में पूरा करने को कहा गया। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कितने अतिरिक्त व्यक्ति काम पर लगाए जाने चाहिए?
View full solution
नीचे दी गयी सारणी चार एलीवेटरों द्वारा विभिन्न दूरियाँ तय करने में लिये गये समयों को दर्शाती है। ज्ञात कीजिए कि कौन-सा ऐलीवेटर सबसे तेज है और कौन-सा सबसे सुस्त है। \begin{tabular}{|l|c|c|} \hline & दूरी ( मिनट में ) & समय ( सेकेंड में ) \\ \hline ऐलीवेटर - A & 435 & 29 \\ \hline ऐलीवेटर - B & 448 & 28 \\ \hline ऐलीवेटर - C & 130 & 10 \\ \hline ऐलीवेटर - D & 85 & 5 \\ \hline \end{tabular} ऐलीवेटर $B$ और $C$ द्वारा अलग-अलग 140 सेकेंड में कितनी दूरियाँ तय की जाएँगी? कौन-सा ऐलीवेटर अधिक दूरी तय करेगा और कितनी?
View full solution
एक पानी की टंकी की छाया 21m लंबी है। उसी समय एक पेड़ की छाया 8m लंबी है। छायाओं की लंबाइयाँ उनकी ऊँचाइयों के सीधे समानुपात में हैं। टंकी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
View full solution
प्रश्न पूछना या प्रस्तुत करना सामने दी गयी रजाई, जिसमें सफेद, नीले और बैंगनी रंग के वर्ग बने हैं, के विषय में कम से कम पाँच अनुपात कथन, अपने किसी साथी के साथ कार्य करते हुए लिखिए| ऐसी 12 बारह रजाइयों में, प्रत्येक रंग के कितने वर्ग होंगे?
View full solution
यदि a और b परस्पर व्युत्क्रमानुपाती हैं।, तो p,q,r,x,y,z और l,m और n के मान ज्ञात कीजिए। (i) \begin{tabular}{|c|c|c|c|c|} \hline$a$ & 6 & 8 & $q$ & 25 \\ \hline$b$ & 18 & $p$ & 39 & $r$ \\ \hline \end{tabular} (ii) \begin{tabular}{|c|c|c|c|c|} \hline$a$ & 2 & $y$ & 6 & 10 \\ \hline $b$ & $x$ & $12.5$ & 15 & $z$ \\ \hline \end{tabular} (iii) \begin{tabular}{|c|c|c|c|c|} \hline$a$ & $l$ & 9 & $n$ & 6 \\ \hline$b$ & 5 & $m$ & 25 & 10 \\ \hline \end{tabular}
View full solution
स्तंभ I की प्रत्येक प्रविष्टि को स्तंभ II की उचित प्रविष्टि से सुमेलित कीजिए-
स्तंभ I 1. x और y परस्पर प्रतिलोम विचरण करते हैं। 2. राशियों p और q के प्रतिलोम विचरण का गणितीय निरूपण। 3. राशियों m और n के सीधे विचरण के लिए गणितीय निरूपण 4. जब x=5, तब y=2.5 और जब y=5, तब x=10 5. जब x=10, तब y=5 और जब x=20, तब y=2.5 6. x और y परस्पर सीधे विचरण करते हैं। 7. यदि x और y प्रतिलोम विचरण करते हैं, तो x में कमी करने पर 8. यदि x और y सीधे विचरण करते हैं, तो x में कमी करने पर
स्तंभ II A. $\frac{x}{y}=$ अचर B. y में समानुपाती वृद्धि होगी। C. x y= अचर D. $p \propto \frac{1}{q}$ E. y में समानुपाती कमी होगी। F. x और y अनुलोम समानुपात में हैं। G. $m \alpha n$ H. x और y प्रतिलोम विचरण करते हैं। I. $p \alpha q$ J. $m \alpha \frac{1}{n}$
View full solution
रवि साइकिल पर अपने स्कूल के लिए प्रात: 8:20 पर चलना प्रारंभ करता है। यदि वह स्कूल 10km/h, की एक समान चाल से चले, तो वह स्कूल 8 मिनट की देरी से पहुँचता है, परंतु यदि वह 16km/h की एक समान चाल से चले, तो 10 मिनट पहले स्कूल पहुँच जाता है। स्कूल कितने बजे प्रारंभ होता है?
View full solution
किसी स्कूल की कैम्पस और वेलफेयर कमेटी संपूर्ण स्कूल के भवन पर पेंटिंग के लिए एक नीला शेड कराने की योजना बना रही है। इस कार्य के लिए नीले और सफेद पेंटों के डिब्बे या पात्रों में से पेंट निकाल कर विभिन्न प्रकार के नीले शेड बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। दिए हुए प्रत्येक मिश्रण में निश्चित कीजिये कि कौन-सा नीले का हल्का शेड है, तथा यह भी ज्ञात करने का प्रयास करें कि इन सभी में सबसे हल्का नीला शेड कौन-सा है?
View full solution
पैटर्न B में पैटर्न A जैसी चार टाइलें बनी हैं। A और B पैटर्नों में लाल बिंदुओं और नीले बिंदुओं से संबद्ध एक समानुपात लिखिए। क्या वे सीधे समानुपात में हैं? यदि हाँ, तो समानुपात का अचर लिखिए।
View full solution
एक विशेष प्रकार के मफ्फिनों को तैयार करने के नुस्खे के लिए 1 कप दूध और 1.5 कप चॉकलेटों की आवश्यकता है। रिया के पास 7.5 कप चॉकलेट हैं। यदि वह इस नुस्खे को एक मार्गदर्शक के रूप में प्रयोग करना चाहती है, तो मफ्फिनों को तैयार करने के लिए उसे कितने कप दूध की आवश्यकता होगी?
View full solution
एक वॉलीबाल कोर्ट एक आयत के आकार का है और इसकी विमाएँ एक स्वींमिंग पूल की विमाओं के साथ सीधे अनुपात में हैं। पूल की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
View full solution
अनिता को झरेडा से गनवरी गाड़ी से जाना है। इन गाँवों के बीच की दूरी वह मानचित्र में 3.5cm मापती है। यदि मानचित्र का स्केल 1cm =10km है, तो उन स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी ज्ञात कीजिए।
View full solution

Generate a अनुलोम और प्रतिलोम समानुपात paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App