Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तर लिखिए : [5 गुण ]

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
शोर प्रदूषण किसे कहते हैं? इससे होने वाली हानियों का उल्लेख कीजिए।
Answer
शोर प्रदूषण - वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों को शोर प्रदूषण कहते हैं। शोर प्रदूषण से हानि - शोर प्रदूषण से अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं। अनिद्रा, अति तनाव (उच्च रक्तचाप), चिन्ता तथा अन्य बहुत से स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार शोर प्रदूषण से उत्पन्न हो सकते हैं। लगातार प्रबल ध्वनि के प्रभाव में रहने वाले व्यक्ति की सुनने की क्षमता अस्थायी या स्थायी रूप से कम हो जाती है।
शोर प्रदूषण कम करने के उपाय:
रेडियो, टेलीविजन, टेपरिकार्डर आदि की ध्वनि प्रबलता कम रखना चाहिए।
सड़कों तथा घरों के आस - पास पेड़ लगाने चाहिए।
घरेलू उपकरणों में स्वशामक युक्तियाँ (silencer) लगाई जानी चाहिए।
शोर प्रदूषण से होने वाले प्रभावों से अवगत कराया जा सकता है।
स्वचालित वाहनों के हॉर्न का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
View full question & answer
Question 25 Marks
मानव कान (कर्ण) का चित्र बनाइए तथा ध्वनि के सुनने की प्रक्रिया को समझाइए।
Answer
मानव कान (कर्ण) का चित्र:

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 13 ध्वनि 2


मानव कान (कर्ण) द्वारा सुनने की क्रिया: हमारे कान के बाहरी भाग की आकृति कीप (फनल) जैसी होती है। जब ध्वनि इसमें प्रवेश करती है तो यह एक नलिका से गुजरती है जिसके सिरे पर पतली झिल्ली दृढ़ता से तानित होती है, यह कर्ण पटह (ear drum) कहलाता है। जब ध्वनि के कम्पन कर्ण पटह को कम्पित करते हैं तो कर्ण पटह कम्पनों को आंतर कर्ण तक भेज देता है। वहाँ से संकेतों को मस्तिष्क तक भेज दिया जाता है। इस प्रकार हम ध्वनि सुनते हैं।
View full question & answer
Question 35 Marks
एक प्रयोग द्वारा दर्शाइये कि ध्वनि संचरण के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है।
Answer
ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है - धातु अथवा काँच का एक गिलास लीजिए। सुनिश्चित कीजिए कि यह सूखा हो। इसमें एक 'सेल फोन' रखिए। अपने किसी मित्र से इस 'सेल फोन' पर किसी दूसरे 'सेल फोन' से टेलीफोन करने के लिए कहिए। घण्टी की ध्वनि ध्यानपूर्वक सुनिए। अब गिलास के किनारों को अपने हाथों से सटा कर पकड़िए। अब अपने मुँह को हाथों के बीच की खाली जगह पर सटाकर रखिए। अपने मित्र को फिर से टेलीफोन करने के लिए संकेत दीजिए। गिलास में से वायु को मुंह द्वारा खींचते हए घण्टी की आवाज को सुनिए। हम देखते हैं कि गिलास में से वायु बाहर खींचने पर घण्टी की ध्वनि धीमी हो जाती है। वास्तव में, यदि आप गिलास में से सारी वायु बाहर खींच पाते तो ध्वनि पूरी तरह सुनाई देना बन्द हो जाती है। इसका कारण यह है कि ध्वनि को संचरण (एक जगह से दूसरी जगह जाने) के लिए कोई माध्यम चाहिए। जब किसी बर्तन में से वायु पूरी तरह निकाल दी जाती है तो यह कहा जाता है कि बर्तन में निर्वात है। ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
View full question & answer