Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

7 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
कॉलम I का कॉलम II से सही मिलान कीजिए।
कॉलम Iकॉलम II
(a) सड़क की सतह निर्माण में काम आता है।(i) काला सोना
(b) प्राकृतिक गैस(ii) वैसलीन और मोमबत्तियाँ
(c) पेट्रोलियम(iii) बिटुमेन
(d) पैराफिन मोम (iv) सी. एन. जी.
Answer
(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)
View full question & answer
Question 22 Marks
रिक्त स्थानों की पूर्ति करके कहानी पूरी कीजिए।
लगभग 30 करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने__________ थे।__________जैसी प्राकृतिक घटनाओं के कारण, ये वन के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक__________ जम जाने के कारण वे संपीडित हो गए। जैसे-जैसे वे गहरे होते गए, उनका__________ भी बढ़ता गया। उच्च_________ और उच्च_________ पर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए।
Answer
वन, बाढ़, मृदा, मृदा, ताप, ताप, दाब।
View full question & answer
Question 32 Marks
चित्रको देखें, जहाँ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार दिखाए गए हैं। यहाँ हम तेल की परत को जल की परत के ऊपर क्यों पाते हैं।

Answer
संकेत - तेल जल की अपेक्षा हल्का होता है, अतः उसके ऊपर तैरता है।
View full question & answer
Question 42 Marks
कोयले के अभिलक्षण और कुछ महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
Answer
कोयला काले रंग का पत्थर जैसा कठोर होता है। यह भोजन पकाने वाले इंधनों में से एक है। यह ताप विद्युत संयत्रों में विद्युत उत्पादन और विभिन्न प्रकार के अन्य उद्योगों में उपयोग में लाया जाता है।
View full question & answer
Question 52 Marks
कोक के दो महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
Answer
यह धातु के निष्कर्षण में उपयोग में लाया जाता है और स्टील के निर्माण में भी काम आता है।
View full question & answer
Question 62 Marks
बॉक्स में कुछ प्राकृतिक संसाधन दिए हुए हैं। इन्हें समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधनों और अक्षय प्राकृतिक संसाधनों में वर्गीकृत कीजिए।
वायु, कोयला, प्राकृतिक गैस, सूर्य का प्रकाश, पेट्रोलियम, खनिज, वन, ऑक्सीजन
Answer
समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन - कोयला, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, खनिज, वन। अक्षय प्राकृतिक संसाधन - वायु, सूर्य का प्रकाश, ऑक्सीजन।
View full question & answer
Question 72 Marks
सूर्य का प्रकाश और वायु अक्षय प्राकृतिक संसाधन है। टिप्पणी कीजिए।
Answer
ये संसाधन प्रकृति में असीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और मानवीय गतिविधियों से समाप्त होने वाले नहीं हैं।
View full question & answer