Questions

एक-एक वाक्य में दिजीए।

Take a timed test

7 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
निम्नलिखित कथनों के समक्ष सही/गलत लिखें-
(a) वायु में उपस्थित ऑक्सीजन एक समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है।
(b) संसाधन जो प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं, समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
(c) वन्यजीव समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है।
(d) उच्च ताप और दाब पर, मृत पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो जाते हैं।
(e) पेट्रोल और डीज़ल की अपेक्षा सी. एन. जी. कम प्रदूषणकारी ईंधन है।
Answer
(a) गलत, (b) गलत, (c) सही, (d) सही, (e) सही
View full question & answer
Question 21 Mark
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(a) मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को________ कहते हैं।
(b) कोयला और पेट्रोलियम जीवों के मृत अवशेषों से बनते हैं और________ ईंधन कहलाते हैं।
(c) _______गंध वाला काला गढ़ा द्रव कोलतार कहलाता है।
(d) कोयले से कोक प्राप्त करने के प्रक्रम में कोलतार और________ भी प्राप्त होते हैं।
(e) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम_________ कहलाता है।
(f) जीवाश्मी ईंधनों को अत्यधिक जलाना_________ का एक प्रमुख कारण है।
Answer
(a) कार्बनीकरण, (b) जीवाश्मी, (c) अंप्रिय, (d) कोयला गैस, (e) परिष्करण, (f) वायु प्रदूषण
View full question & answer
Question 31 Mark
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के अक्षर उलट-पलट गए हैं, उन्हें उनके सही रूप में लिखिए।
(a) (लाकोय) खानों से प्राप्त होता है।
(b) (लिपेयट्रोम) एक जीवाश्म ईंधन है।
(c) (इरिनफारी) वह स्थान है जहाँ पेट्रोलियम के विभिन्न प्रभाजों को पृथक किया जाता है।
(d) (रोसिकिन) एक ईंधन है जिसका उपयोग जेट वायुयानों में होता है।
(e) (मेटुबिन) का उपयोग पेन्ट तथा सड़क निर्माण में किया जाता है।
Answer
(a) कोयला, (b) पेट्रोलियम, (c) रिफ़ाइनरी, (d) किरोसिन, (e) बिटुमेन
View full question & answer
Question 41 Mark
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(a) कोयला भोजन पकाने में उपयोगी में________ एक है।
(b) जब कोयला वायु में गर्म किया जाता है तो वह जलता है तथा मुख्य रूप से________ गैस बनती है।
(c) कोलतार________ गंध वाला एक काला, गाढ़ा है।
(d) पेट्रोलियम,________ और जीवाश्म ईंधन हैं।
(e) वन और कोयला_________ होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।
Answer
(a) ईंधनों, (b) कार्बन डाइऑक्साइड, (c) अप्रिय, द्रव, (d) कोयला, प्राकृतिक गैस, (e) समाप्त
View full question & answer
Question 51 Mark
उस पेट्रोलियम उत्पाद का नाम बताइए जिसका उपयोग स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान में किया जाता है।
Answer
मिट्टी का तेल स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान में ईंधन के रूप में उपयोग में लाया जाता है।
View full question & answer
Question 61 Mark
सी. एन. जी. का पूरा नाम क्या है तथा इसे पेट्रोल की अपेक्षा एक बेहतर ईंधन क्यों माना गया है।
Answer
कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (संपीडित प्राकृतिक गैस)। यह बेहतर ईंधन माना जाता है, क्योंकि यह कम प्रदूषणकारी होता है।
View full question & answer
Question 71 Mark
आपको पेट्रोलियम और जल का मिश्रण दिया गया है। क्या आप इन दोनों को पृथक करने की एक विधि सुझा सकते हैं?
Answer
निथारना
View full question & answer