- इन बिंदुओं को मिलाकर एक रेखाखंड खींचिए। बिंदु A और B के बीच इस रेखाखंड पर स्थित बिन्दु के निर्देशांक लिखिए।
- इस रेखाखंड को विस्तृत कीजिए तथा इस रेखा पर स्थित उस बिन्दु के निर्देशांक लिखिए, जो इस रेखाखंड के बाहर है।
A(1, -1) और B(4, 5) बिंदुओं को आलेखित करने पर, हमें निम्न आलेख प्राप्त होता है।

- बिंदु A और B के मध्य इस रेखाखण्ड पर एक बिन्दु के निर्देशांक (2, 1) हैं। अतः बिन्दु (3, 3) भी इस रेखाखण्ड पर स्थित है।
- इस रेखा पर एक बिन्दु के निर्देशांक, जो रेखाखण्ड AB के बाहर स्थित है, (5, 7) हैं।




