12 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.
आकृति में, DE || QR तथा AP और BP क्रमशः कोणों $\angle$EAB और $\angle$RBA के समद्विभाजक हैं। $\angle$APB ज्ञात कीजिए।


आकृति में, BA || ED और BC || EF है। दर्शाइए कि $\angle$ABC = $\angle$DEF है।

यदि आकृति में, एकांतर अंतःकोणों के समद्विभाजक AP और BQ समांतर हैं, तो दर्शाइए कि l || m है।

AP और BQ उन दो एकांतर अंतःकोणों के समद्विभाजक हैं जो समांतर रेखाओं l और m के तिर्यक रेखा t द्वारा प्रतिच्छेद से बनते हैं (आकृति)। दर्शाइए कि AP || BQ है।


आकृति में, OD कोण $\angle$AOC का समद्विभाजक है, OE कोण $\angle$BOC का समद्विभाजक है तथा OD $\perp$ OE है। दर्शाइए कि A, O और B संरेख हैं।

आकृति में, x = y और a = b है। सिद्ध कीजिए कि l || n है।

