Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

Take a timed test

16 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
राशन कार्ड के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
Answer
राशन कार्ड के निम्न तीन प्रकार होते हैं-
निर्धनों में सबसे निर्धन के लिए अंत्योदय कार्ड।
निर्धनता रेखा से नीचे लोगों के लिए बी.पी.एल. कार्ड।
अन्य सभी लोगों के लिए ए.पी.एल. कार्ड।
View full question & answer
Question 21 Mark
राशनकार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
Answer
राशन कार्ड के निम्न तीन प्रकार होते हैं-
निर्धनों में सबसे निर्धन के लिए अंत्योदय कार्ड।
निर्धनता रेखा से नीचे लोगों के लिए बी.पी.एल. कार्ड।
अन्य सभी लोगों के लिए ए.पी.एल. कार्ड।
View full question & answer
Question 31 Mark
न्यूनतम समर्थित कीमत से आप क्या समझते हैं?
Answer
न्यूनतम समर्थित कीमत वह कीमत है जिस पर सरकार भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों से अनाज खरीदती है।
View full question & answer
Question 41 Mark
भारत में बफर स्टॉक किसके द्वारा रखा जाता है?
Answer
भारत में बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम द्वारा रखा जाता है।
View full question & answer
Question 51 Mark
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कितना खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है?
Answer
इस अधिनियम के तहत 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति प्रति माह उपलब्ध करवाया जाता है।
View full question & answer
Question 61 Mark
भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया?
Answer
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में लागू किया गया।
View full question & answer
Question 71 Mark
निर्गम कीमत क्या होती है?
Answer
यह वह कीमत है जिस पर सरकार राशन की दुकानों के माध्यम से निर्धनों को अनाज का वितरण करती है।
View full question & answer
Question 81 Mark
वर्ष 2000 में खाद्य सुरक्षा हेतु कौन सी दो योजनाएँ प्रारम्भ की गईं?
Answer
निर्धनों में सबसे निर्धन लोगों हेतु अंत्योदय अन्न योजना।
दीन वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्नपूर्णा योजना।
View full question & answer
Question 91 Mark
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली कब प्रारम्भ की गई?
Answer
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली जून, 1997 में प्रारम्भ की गई।
View full question & answer
Question 101 Mark
अंत्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत निर्धनतम लोगों को कितना अनाज उपलब्ध करवाया जाता है?
Answer
अंत्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत निर्धनतम लोगों को 35 किलोग्राम अनाज उपलब्ध करवाया जाता है।
View full question & answer
Question 111 Mark
सहायिकी अथवा सब्सिडी से क्या अभिप्राय है?
Answer
सहायिकी अथवा सब्सिडी वह भुगतान है, जो सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाजार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया जाता है।
View full question & answer
Question 121 Mark
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
Answer
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम 14 नवम्बर, 2004 को प्रारम्भ किया गया।
View full question & answer
Question 131 Mark
भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा हेतु चलाए जाने वाले कोई दो कार्यक्रमों के नाम बताइए।
Answer
एकीकृत बाल विकास सेवाएँ
अंत्योदय अन्न योजना।
View full question & answer
Question 141 Mark
भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे निश्चित की जाती है?
Answer
भारत में खाद्य सुरक्षा पर्याप्त मात्रा में बफर स्टॉक बनाकर एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा की जाती है।
View full question & answer
Question 151 Mark
भारत में खाद्य दृष्टि से सर्वाधिक असुरक्षित दो वर्गों के नाम बताइए।
Answer
ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक शहरी अनियत मजदूरी वाले श्रमिक।
View full question & answer
Question 161 Mark
खाद्य सुरक्षा का क्या तात्पर्य है?
Answer
खाद्य सुरक्षा का तात्पर्य सभी लोगों के लिए सदैव भोजन की उपलब्धता, पहुँच तथा उसे प्राप्त करने के लोगों के सामर्थ्य से है।
View full question & answer