Questions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

Take a timed test

26 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
जातीय समूह से क्या आशय है?
Answer
जातीय समूह से आशय है-मानव जाति का ऐसा समूह जिसमें लोग आपस में एक मूल वंश या सम्यक वंश के हों तथा वे सांस्कृतिक आचरणों, धार्मिक विश्वासों व ऐतिहासिक स्मृतियों से परस्पर जुड़े हों।
View full question & answer
Question 21 Mark
दलित से क्या आशय है?
Answer
दलित से आशय है-ऐसी जाति में जन्मा व्यक्ति जिसे दूसरी जातियों के व्यक्ति छूने लायक नहीं मानते।
View full question & answer
Question 31 Mark
पर्यावरण के अधिकार से क्या आशय है?
Answer
पर्यावरण के अधिकार से आशय है-ऐसा पर्यावरण पाने का अधिकार जो नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल न हो।
View full question & answer
Question 41 Mark
निजता के अधिकार को स्पष्ट कीजिए।
Answer
निजता के अधिकार के कारण नागरिकों और उनके घरों की तलाशी नहीं ली जा सकती, उनके फोन टैप नहीं किये जा सकते आदि।
View full question & answer
Question 51 Mark
दक्षिण अफ्रीका के संविधान में नागरिकों को किस तरह के नए अधिकार मिले हैं?
Answer
दक्षिण अफ्रीका के संविधान में नागरिकों में निजता का अधिकार, पर्यावरण का अधिकार, पर्याप्त आवास पाने का अधिकार तथा स्वास्थ्य सेवाओं व भोजन-पानी का अधिकार मिले हैं।
View full question & answer
Question 61 Mark
PIL' से क्या तात्पर्य है?
Answer
PIL या जनहित याचिका के अन्तर्गत कोई नागरिक या नागरिकों का समूह किसी विशेष कानून या सरकारी कार्रवाई के विरुद्ध जनहित की सुरक्षा हेतु सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय से संपर्क कर सकता है।
View full question & answer
Question 71 Mark
रिट' क्या है?
Answer
यह एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसमें सरकार के लिये अदालती आदेश होता है। यह उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किया जाता है।
View full question & answer
Question 81 Mark
शिक्षा का अधिकार क्या है?
Answer
14 वर्ष तक के समस्त बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा दिलाना।
View full question & answer
Question 91 Mark
धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार' का क्या अर्थ है?
Answer
इसका अर्थ है कि प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के धर्म को मानने, उसका पालन करने तथा उसके प्रचार का अधिकार है।
प्रत्येक धार्मिक समूह या संप्रदाय अपने धार्मिक मामलों के प्रबंध के लिये स्वतंत्र है।
View full question & answer
Question 101 Mark
धर्मनिरपेक्षता' से क्या तात्पर्य है?
Answer
धर्मनिरपेक्षता' इस विचार पर आधारित है कि शासन का काम सिर्फ मानव के बीच के मामलों को देखना है न कि मानव तथा भगवान से उसके संबंधों के बीच के मामलों को देखना।
View full question & answer
Question 111 Mark
बंधुआ मजदर' से क्या तात्पर्य है?
Answer
जब बेगारी किसी मजदूर को जीवन भर के लिये करनी पड़ती है तो उसे 'बंधुआ मजदूर' कहा जाता है।
View full question & answer
Question 121 Mark
जीवन के अधिकार' या 'व्यक्तिगत स्वतंत्रता' का क्या अभिप्राय है?
Answer
किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन के अधिकार या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अतिरिक्त और किसी तरीके से वंचित नहीं किया जा सकता है।
View full question & answer
Question 131 Mark
छुआछूत' क्या है?
Answer
छुआछूत कोई ऐसा विश्वास या सामाजिक व्यवहार है जिसके द्वारा व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को उसके किसी खास जाति या समुदाय में जन्म होने के कारण हेय दृष्टि से देखता है तथा अछूत समझता है।
View full question & answer
Question 141 Mark
किन्हीं तीन बुराइयों का वर्णन करें, जिन्हें शोषण के विरुद्ध अधिकार के अन्तर्गत गैर-कानूनी घोषित किया गया है।
Answer
मनुष्यों का अवैध व्यापार
बेगार श्रम
बाल मजदूरी।
View full question & answer
Question 151 Mark
कुछ ऐसे अधिकारों के नाम दीजिए जो मौलिक अधिकारों से उत्पन्न हुए हैं।
Answer
प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार
सूचना का अधिकार
शिक्षा का अधिकार
भोजन का अधिकार।
View full question & answer
Question 161 Mark
समय-समय पर न्यायालयों ने ऐसे फैसले दिये हैं जिनसे मूल अधिकारों का दायरा बढ़ा है। ये अधिकार कौनसे हैं?
Answer
प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार
सूचना का अधिकार
शिक्षा का अधिकार
भोजन का अधिकार।
View full question & answer
Question 171 Mark
मौलिक अधिकार से आप क्या समझते हैं?
Answer
कुछ ऐसे अधिकार हैं जो हमारे जीवन के लिये मूलभूत एवं परमावश्यक हैं, उन्हें संविधान में विशेष स्थान दिया है। इन्हीं अधिकारों को मौलिक अधिकार कहते हैं।
View full question & answer
Question 181 Mark
अधिकार से आप क्या समझते हैं?
Answer
अधिकार लोगों के तार्किक दावे हैं, इन्हें समाज से स्वीकृति और अदालतों द्वारा मान्यता मिली होती है।
View full question & answer
Question 191 Mark
क्या सऊदी अरब में धर्म की स्वतंत्रता है?
Answer
नहीं, वहाँ लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं है। वहाँ के प्रत्येक नागरिक के लिये मुसलमान होना अनिवार्य है। गैर-मुस्लिम प्रवासियों को निजी तौर पर अपना धर्म मानने की छूट है किंतु सार्वजनिक तौर पर नहीं।
View full question & answer
Question 201 Mark
एमनेस्टी इंटरनेशनल' के बारे में आप क्या जानते हैं?
Answer
यह स्वयंसेवकों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो मानवाधिकारों के लिये अभियान चलाता है तथा दनियाभर में मानवाधिकारों की अवहेलना पर स्वतंत्र रिपोर्ट प्रकाशित करता है।
View full question & answer
Question 211 Mark
गुआंतानामो बे किस बात को लेकर चर्चा में थी?
Answer
क्यूबा के नजदीक स्थित गुआंतानामो बे में अमेरिका ने लगभग 600 लोगों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पकड़कर जेल में डाल दिया था।
View full question & answer
Question 221 Mark
भारत में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना कब हुई?
Answer
भारत में 1993 में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना हुई।
View full question & answer
Question 231 Mark
संवैधानिक उपचारों के अधिकार के विषय में डॉ. अम्बेडकर ने क्या कहा है?
Answer
संवैधानिक उपचारों के अधिकार को डॉ. अम्बेडकर ने संविधान की आत्मा और हृदय कहा है।
View full question & answer
Question 241 Mark
किस देश में महिलाओं को मताधिकार प्राप्त नहीं है?
Answer
सऊदी अरब में।
View full question & answer
Question 251 Mark
पूर्व यूगोस्लाविया के किस प्रान्त में जातीय नरसंहार हुआ?
Answer
कोसोवो प्रान्त में।
View full question & answer
Question 261 Mark
किस देश में एक वंश का शासन चलता है?
Answer
भोजन का अधिकार सऊदी अरब में।
View full question & answer