Questions

प्रश्न के उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखिये ।[3M]

Take a timed test

6 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
फणीश्वरनाथ रेणु के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।
Answer
हिन्दी साहित्य में रेणु आंचलिक उपन्यासकार, कहानीकार के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनका जन्म 4 मार्च, 1921 को बिहार के पूर्णिया जिले के औराही हिंगना में हुआ था। इनका जीवन उतार-चढ़ावों एवं संघर्षों से भरा हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएँ 'मैला आँचल', 'परती-परिकथा', 'दीर्घतपा', 'जुलूस', 'कितने चौराहे' (उपन्यास); 'ठुमरी', 'अग्निखोर', 'रात्रि की. महक' (कहानी संग्रह); 'ऋण जल-धन जल', 'वनतुलसी की गंध' (संस्मरण); नेपाली क्रांतिकथा (रिपोर्ताज) आदि हैं। साहित्य के अलावा विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक आन्दोलनों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की। 11 अप्रैल, 1977 को पटना में इनका निधन हुआ था।
View full question & answer
Question 23 Marks
पहलवान की ढोलक' कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
Answer
प्रस्तुत कहानी में व्यवस्थाओं के परिवर्तन के पश्चात् की समस्याओं को स्पष्ट किया गया है। बदलते समय में लोक-कला और कलाकार अप्रासंगिक हो जाते हैं। उनका घटता महत्त्व सांस्कृतिक दृष्टि से चिंताजनक है। प्रस्तुत कहानी में राजा साहब की जगह नए राजकुमार का आकर जम जाना सिर्फ व्यक्तिगत सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि जमीनी पुरानी व्यवस्था के पूरी तरह उलट जाने और उस पर सभ्यता के नाम पर एकदम नयी व्यवस्था के आरोपित हो जाने का प्रतीक है। 
यह 'भारत' पर 'इंडिया' के छा जाने की समस्या है जो लुट्टन पहलवान को लोक कलाकार के आसन से उठाकर पेट भरने के लिए हाय-तौबा करने वाली कठोर भूमि पर पटक देती है। मनुष्यता की साधना और जीवन-सौन्दर्य के लिए लोक कलाओं को प्रासंगिक बनाये रखने हेतु सबकी क्या भूमिका है ऐसे कई प्रश्नों को व्यक्त करना इस कहानी का उद्देश्य है। 
View full question & answer
Question 33 Marks
पहलवान की ढोलक' में लेखक ने आँचलिक भाषा को महत्त्व दिया है। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Answer
लेखक ने लोकगीत, लोकोक्ति, लोक-संस्कृति, लोकभाषा के आधार पर इस कहानी की रचना की है। किसी भी प्रदेश या अंचल में प्रचलित संस्कृति, भाषा, वेशभूषा से सम्बन्धित रचना आंचलिक कहलाती है। इनकी भाषा अंचल-विशेष से प्रभावित है। इन्होंने आम-बोलचाल की भाषा को अपनाया है। 
गाँव वालों की आपसी बातचीत में मिश्रित शब्दावली का प्रयोग है। संस्कृतनिष्ठ शब्दावली जैसे-वज्रपात, अनावृष्टि, प्रभा, दृष्टिगोचर आदि, अंग्रेजी टैरिबुल, हौरिबुला, देशजतनी-मनि काहे, ले आव डेढ सेर। दुलाहिन, लंगोट आदि। लेखक ने भाषा में चित्रात्मकता का प्रयोग अधिक किया है। भाषा-प्रवाह के अनुसार वाक्य छोटे हो जाते हैं। विशेषणों का भी सुन्दर प्रयोग किया है। भाषा की सार्थकता को बोली के साहचर्य से पुष्ट किया है। 
View full question & answer
Question 43 Marks
पहलवान की ढोलक' कहानी के प्रमुख पात्र पहलवान के चरित्र पर प्रकाश डालिए। ### पहलवान की चारित्रिक विशेषताएँ बताइये।
Answer
पहलवान लुट्टन सिंह ने ढोलक की आवाज से प्रेरित होकर चाँद सिंह नामक पहलवान को हरा दिया था। राजा ने उसकी वीरता से प्रभावित होकर अपने दरबार में रख लिया। पहलवान के दो पुत्र थे, उन्हें उसने दंगल-संस्कृति का पूरा ज्ञान दिया। राजा की मृत्यु के पश्चात् पहलवान को अपने गाँव लौटना पड़ा जहाँ वह नौजवानों व चरवाहों को कुश्ती सिखाने लगा। पहलवान बड़ा ही साहसी, हिम्मतवाला व धैर्यवान था। 
गाँव में फैली बीमारी में भी वह ढोलक की तान से जीवन्तता भर देता था। उसकी ढोलक की तान ही सारी विपत्तियों को मानो चुनौती देती थी तथा भीषण समय में गाँव वालों में संयम व धैर्य प्रदान करती थी। पहलवान ढोलक को ही अपना गुरु मानते थे। जीवन के अन्तिम समय तक वह ढोलक बजाता रहा। पहलवान ने मरने से पहले अपने शिष्यों से कहा था कि वे उसे चिता घर पेट के बल लेटाएँ, क्योंकि वह कभी दंगल में पीठ के बल चित नहीं हुआ था और अग्नि देते समय तक ढोलक बजाते रहें। स्पष्ट होता है कि पहलवान निर्भीक, धैर्यवान, साहसी, हिम्मती तथा कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति था।
View full question & answer
Question 53 Marks
पहलवान की ढोलक' कहानी में व्यक्त सामाजिक विसंगतियों को स्पष्ट कीजिए।
Answer
पहलवान की ढोलक' फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखित एक प्रमुख कहानी है। इस कहानी में सामाजिक व्यवस्था बदलने के साथ लोककला और इसके कलाकार के अप्रासंगिक हो जाने की कहानी है। पहलवान से जुड़ी पहलवानी का खेल पहले मनोरंजन का माध्यम हुआ करती थी। राज-व्यवस्था में खेल एवं पहलवानों को पूरा सम्मान मिलता था। 
जिससे कलाकार का जीवन-यापन होता था। लेकिन बदलती व्यवस्था के कारण लोक कलाएँ लुप्त होती जा रही हैं। लोक कलाएँ हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इसका संरक्षण व लोक कलाकारों के भरण-पोषण की नैतिक जिम्मेदारी सभी की है। खासकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का समुचित लाभ इनको मिलना चाहिए लेकिन इन्हें नहीं मिल पाता है और न ही सामाजिक स्तर पर इन्हें प्रोत्साहन मिलता है। 
View full question & answer
Question 63 Marks
फणीश्वरनाथ रेणु का लेखक परिचय लिखिए।
Answer
जन्म एवं परिचय : आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वरनाथ 'रेणु' का जन्म 4 मार्च, 1921 को बिहार के अररिया जिले के औराही हिंगना नामक गाँव में हुआ था।
साहित्यिक विशेषता : रेणु जी ने हिन्दी कथा-साहित्य में 'आंचलिकता' (क्षेत्रीयता) को स्थान दिया। उनकी रचनाओं में ग्रामीण जीवन का सजीव वर्णन, वहां की भाषा, रीति-रिवाज और लोक-संगीत की गूंज सुनाई देती है। 'पहलवान की ढोलक' उनकी एक प्रसिद्ध कहानी है जो व्यवस्था के बदलने पर लोक-कलाकार की त्रासदी को दर्शाती है।
प्रमुख रचनाएँ :
1. मैला आँचल (प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यास)
2. परती परिकथा (उपन्यास)
3. ठुमरी, अगिनखोर (कहानी संग्रह)
मृत्यु : इनका निधन 11 अप्रैल, 1977 को हुआ।
View full question & answer