Question 12 Marks
"हम सब चार्ली हैं क्योंकि हम सुपरमैन नहीं हो सकते।" इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
Answer
View full question & answer→लेखक का अभिप्राय है कि चार्ली चैप्लिन को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा, काफी अपमान झेलना पड़ा और अनेक संकटों का सामना करना पड़ा तथा जमीन से जुड़ा रहा। इसी प्रकार प्रत्येक मनुष्य को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इस कारण हम भी चार्ली हैं, जबकि 'सुपरमैन' एक काल्पनिक चरित्र या एक महत्त्वाकांक्षी सपना है, वास्तविक रूप में हम सुपरमैन नहीं हो सकते।