Question types

Model Paper 1 question types

49 questions across 11 question groups — pick any mix to generate a Hindi -अनिवार्य paper with step-by-step answer keys.

49
Questions
11
Question groups
5
Question types
Sample Questions

Model Paper 1 questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

फिर हम पर्दे पर दिखलाएँगे
फूली हुई आँख की एक बड़ी तसवीर
बहुत बड़ी तसवीर
और उसके होठों पर एक कसमसाहट भी
(आशा है आप उसे उसकी अपंगता की पीड़ा मानेंगे)
एक और कोशिश
दर्शक
धीरज रखिए
देखिए
हमें दोनों एक संग रुलाने हैं
आप और वह दोनों (कैमरा बस करो नहीं हुआ रहने दो
परदे पर वक्त की कीमत है)
अब मुस्कुराएँगे हम
आप देख रहे थे सामाजिक उद्देश्य से युक्त कार्यक्रम
(बस थोड़ी ही कसर रह गई)
धन्यवाद।
View full solution
सियारों का क्रंदन और पेचक की डरावनी आवाज कभी-कभी निस्तब्धता को अवश्य भंग कर देती थी। गाँव की झोंपड़ियों से कराहने और कै करने की आवाज, 'हरे राम ! हे भगवान !' की टेर अवश्य सुनाई पड़ती थी। बच्चे भी कभी-कभी निर्बल कंठों से 'माँ-माँ' पुकारकर रो पड़ते थे। पर इससे रात्रि की निस्तब्धता में विशेष बाधा नहीं पड़ती थी। 
कुत्तों में परिस्थिति को ताड़ने की एक विशेष बुद्धि होती है। वे दिन-भर राख के घूरों पर गठरी की तरह सिकुड़कर, मन मारकर पड़े रहते थे। संध्या या गंभीर रात्रि को सब मिलकर रोते थे। 
View full solution
बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो, और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाजार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उस तक पहुँच जाएगा। कहीं हुई उस वक्त जेब भरी तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है! मालूम होता है यह भी लूँ, वह भी लूँ। सभी सामान जरूरी और आराम को बढ़ाने वाला मालूम होता है। पर यह सब जादू का असर है। जादू की सवारी उतरी कि पता चलता है कि फैंसी चीजों की बहुतायत आराम में मदद नहीं देती, बल्कि खलल ही डालती है। थोड़ी देर को स्वाभिमान को जरूर सेंक मिल जाता है पर इससे अभिमान की गिल्टी की और खुराक ही मिलती है। जकड़ रेशमी डोरी की हो तो रेशम के स्पर्श के मुलायम के कारण क्या वह कम जकड़ होगी। 
View full solution
शान्ति नहीं तब तक, जब तक सुखभाग न नर का सम हो। 
नहीं किसी को बहुत अधिक हो, नहीं किसी को कम हो। 
ऐसी शान्ति राज करती है, तन पर नहीं हृदय पर, 
न्याय शान्ति का प्रथम न्यास है, जब तक न्यास न आता। 
जैसा भी हो महल, शान्ति का सुदृढ़ नहीं रह पाता।
कृत्रिम शान्ति सशंक आप अपने से ही डरती है।
खड्ग छोड विश्वास किसी का कभी नहीं करती है। 
(i) पद्यांश का मूल भाव लिखिए। 
(ii) वास्तविक शांति के आधारभूत स्तम्भ कौनसे हैं ? 
(iii) कृत्रिम शांति और वास्तविक शांति में क्या अन्तर है ? 
(iv) वास्तविक या सच्च्ची शांति की क्या विशेषताएँ हैं ? 
(v) मनुष्य को शांति कब तक नहीं प्राप्त होती ? 
(vi) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 
View full solution
विश्व के प्रायः सभी धर्मों में अहिंसा के महत्त्व पर बहुत प्रकाश डाला गया है। भारत के सनातन हिन्दू धर्म और जैन धर्म के सभी ग्रंथों में अहिंसा की विशेष प्रशंसा की गई है। 'अष्टांगयोग' के प्रवर्तक पतंजलि ऋषि ने योग के आठों अंगों में प्रथम अंग 'यम' के अन्तर्गत 'अहिंसा' को प्रथम स्थान दिया है। इसी प्रकार 'गीता' में भी अहिंसा के महत्त्व पर जगह-जगह प्रकाश डाला गया है। भगवान महावीर ने अपनी शिक्षाओं का मूलाधार अहिंसा को बताते हुए 'जियो और जीने दो' की बात कही है। अहिंसा मात्र हिंसा का अभाव ही नहीं अपितु किसी भी जीव का संकल्पपूर्वक वध नहीं करना और किसी जीव या प्राणी को अकारण दुःख नहीं पहुँचाना है। ऐसी जीवन-शैली अपनाने का नाम ही 'अहिंसात्मक जीवन शैली' है। अकारण या बात-बात में क्रोध आ जाना हिंसा की प्रवृत्ति का एक प्रारंभिक रूप है। क्रोध मनुष्य को अंधा बना देता है, वह उसकी बुद्धि का नाश कर उसे अनुचित कार्य करने को प्रेरित करता है, परिणामतः दूसरों को दुःख और पीड़ा पहुँचाने का कारण बनता है। 
(i) 'अष्टांग योग' के प्रवर्तक कौन हैं और उन्होंने अपने ग्रंथ में किसे महत्त्व दिया है? 
(ii) 'अहिंसा' से क्या तात्पर्य है ? 
(iii) हिंसात्मक प्रवृत्ति का रूप किसे और क्यों बताया गया है ?
(iv) अहिंसात्मक जीवन शैली किसे कहा गया है ?
(v) अहिंसा की विशेष प्रशंसा कहाँ की गई है ? 
(vi) गद्यांश का उचित शीर्षक बताइए। 
View full solution
अध्यक्ष, नगर निगम, इन्दौर को अध्यक्ष, नगर निगम जयपुर की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुझाव व उपाय आमंत्रित करते हुए अर्द्धसरकारी पत्र लिखिए।
View full solution
सचिव, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से शासन सचिव, शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर को साक्षरता योजना को सफल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित करते हुए अर्द्धशासकीय पत्र लिखिए।
View full solution
लेखक की माँ के अनुसार उसके पति ने लेखक को पाठशाला जाने से क्यों रोक दिया?
  • A
    बीमारी से बचने के लिए
  • B
    खर्चे से बचने के लिए
  • C
    खुद का काम निकलवाने के लिए
  • D
    बिना किसी कारण
View full solution

Generate a Model Paper 1 paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App