Question types

जहाँ पहिया हैं question types

39 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

39
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

जहाँ पहिया हैं questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं के अंदर आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई है यह बहुत महत्त्वपूर्ण है।। फातिमा का कहना है-"बेशक, यह मामला केवल आर्थिक नहीं है।" फातिमा ने यह बात इस तरह कही जिससे मुझे लगा कि मैं कितनी मूर्खतापूर्ण ढंग से सोच रहा था। उसने आगे कहा-"साइकिल चलाने से मेरी कौनसी कमाई होती है। मैं तो पैसे ही गँवाती हूँ। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैं| साइकिल खरीद सकूँ। लेकिन हर शाम मैं किराए पर साइकिल लेती हूँ ताकि मैं आजादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।" पुडुकोट्टई पहुँचने से पहले मैंने इस विनम्र सवारी के बारे में कभी इस तरह सोचा ही नहीं था।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं की मानसिकता में क्या परिवर्तन आया?
(ग) फातिमा साइकिल चलाकर क्या अनुभव करती थी?
(घ) लेखक ने कभी भी क्या नहीं सोचा था?
View full solution
जिन छोटे उत्पादकों को बसों का इन्तजार करना पड़ता था, बस स्टाप तक पहुँचने के लिए भी पिता, भाई, पति या बेटों पर निर्भर रहना पड़ता था, वे अपना सामान बेचने के लिए कुछ गिने-चुने गाँवों तक ही जा पाती थीं। कुछ को पैदल ही चलना पड़ता था। जिनके पास साइकिल नहीं है, वे अब भी पैदल ही जाती हैं। फिर उन्हें बच्चों की देखभाल के लिए या पीने का पानी लाने जैसे घरेल कामों के लिए भी जल्दी ही भागकर घर पहुंचना पड़ता था। अब जिनके पास साइकिलें हैं वे सारा काम बिना किसी दिक्कत के कर लेती हैं।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) कुछ गिने-चुने गाँवों तक ही कौन जा पाती थीं?
(ग) कौन सारा काम बिना दिक्कत के कर लेती हैं?
(घ) बस का इन्तजार किन्हें और किस कारण करना पड़ता था?
View full solution
साइकिल चलाने के बहुत निश्चित आर्थिक निहितार्थ थे। इससे आय में वृद्धि हुई है। यहाँ की कुछ महिलाएँ अगल बगल के गाँवों में कषि सम्बन्धी अथवा अन्य उत्पाद बेच आती हैं। साइकिल की वजह से बसों के इन्तजार में व्यय होने वाला उनका समय बच जाता है। खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए तो यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। दूसरे, इससे उन्हें इतना समय मिल जाता है कि ये अपने सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर पाती हैं। तीसरे, इससे ये और अधिक इलाकों में जा पाती हैं।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) साइकिल चलाने से पहला लाभ क्या है?
(ग) साइकिल चलाना कब महत्त्वपूर्ण है?
(घ) ग्रामीण महिलाओं का ध्यान किस पर केन्द्रित हो जाता है?
View full solution
साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखना एक असाधारण अनुभव है। किलाकुरुचि गाँव में सभी साइकिल सीखनेवाली महिलाएँ रविवार को इकद्री हुई थीं। साइकिल चलाने के आंदोलन के समर्थन में ऐसे आवेग देखकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। उन्हें इसे सीखना ही है। साइकिल ने उन्हें पुरुषों द्वारा थोपे गए दायरे के अंदर रोजमर्रा की घिसी-पिटी चर्चा से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया। ये नव-साइकिल चालक गाने भी गाती हैं। उन गानों में साइकिल चलाने को प्रोत्साहन दिया गया है।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ख) साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखना असाधारण अनुभव क्यों था?
(ग) साइकिल से महिलाओं की आजादी में बढ़ोतरी कैसे हुई?
(घ) साइकिल ने ग्रामीण महिलाओं को कौनसा रास्ता दिखाया?
View full solution
इस जिले में साइकिल की धूम मची हुई है। इसकी प्रशंसकों में हैं महिला खेतिहर मजदूर, पत्थर खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें और गाँवों में काम करने वाली नसें। बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, बेशकीमती पत्थरों को तराशने में लगी औरतें और स्कूल की अध्यापिकाएँ भी साइकिल का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। ग्राम सेविकाएँ और दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी पीछे नहीं हैं। सबसे बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अभी नवसाक्षर हुई हैं। जिस किसी नवसाक्षर अथवा नयीनयी साइकिल चलानेवाली महिला से मैंने बातचीत की, उसने साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आजादी के बीच एक सीधा संबंध बताया।
(क) उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है? नाम लिखिए।
(ख) साइकिल की प्रशंसा में कौन-कौनसी महिलाएं आगे आयीं?
(ग) दोपहर का भोजन पहुंचाने वाली किसका प्रयोग करने में पीछे नहीं हैं?
(घ) नवसाक्षर महिलाओं की साइकिल चलाने के सम्बन्ध में क्या सोच है?
View full solution
फातिमा ने कहा, ".............. मैं किराये पर साइकिल लेती हैं ताकि मैं आजादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।" साइकिल चलाने से फातिमा और पुडकोट्टई की महिलाओं को आजादी' का अनुभव क्यों होता होगा?
View full solution
अगले पृष्ठ संख्या 82 पर दी गयी 'पिता के बाद' कविता पढ़िए। क्या कविता में और फातिमा की बात में कोई सम्बन्ध हो सकता है? अपने विचार लिखिए।
View full solution
मान लीजिए कि आप एक संवाददाता हैं। आपको 8 मार्च, 1992 के दिन पुडुकोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओं और अपनी कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।
View full solution
"1992 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह जिला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकत ।" इस कथन का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
View full solution
"पुडुकोट्टई पहुँचने से पहले मैंने इस विनम्र सवारी के बारे में इस तरह सोचा ही नहीं था।" साइकिल को विनम्र सवारी क्यों कहा गया है?
View full solution
"लोगों के लिए यह समझना बड़ा कठिन है कि ग्रामीण औरतों के लिए यह कितनी बड़ी चीज है। उनके लिए तो यह हवाई जहाज उड़ाने जैसी बड़ी उपलब्धि है।" साइकिल चलाना ग्रामीण महिलाओं के लिए इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? समूह बनाकर चर्चा कीजिए।
View full solution
साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में क्या बदलाव आया?
  • A
    आत्मनिर्भरता बढ़ गई
  • आत्मसम्मान की भावना का विकास
  • C
    वे स्वयं को स्वच्छन्द समझने लगीं
  • D
    उपर्युक्त सभी

Answer: B.

View full solution
साइकिल प्रशंसक हैं
  • A
    महिला. खेतीहर
  • B
    पत्थर खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें
  • C
    गाँवों के घरों में सफाई करने वाली महिलाएं
  • उपर्युक्त सभी

Answer: D.

View full solution
साइकिल चलाने वाली महिलाओं ने साइकिल चलाने को क्या बताया?
  • व्यक्तिगत आजादी
  • B
    अच्छा अनुभव
  • C
    नवसाक्षर होना
  • D
    सभी के बीच सीधा संवाद

Answer: A.

View full solution

Generate a जहाँ पहिया हैं paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App