Question types

व्याकरण - विभाग question types

267 questions across 8 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

267
Questions
8
Question groups
5
Question types
Sample Questions

व्याकरण - विभाग questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

मनुष्य समाज का एक अंग है। समाज की उन्नति के साथ उसकी उन्नति होती है और समाज की अवनति से उसकी भी अवनति होती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह ऐसे कार्य करे, जिससे समाज सदा उन्नति की ओर अग्रसर हो। समाज-सेवा का भाव बाल्यकाल से ही जागृत करना चाहिए। जिस समाज में इस प्रकार सदाचरण व सेवाभाव की शिक्षा का महत्त्व है, वह समाज स्वस्थ रहता है। उसमें रहने वाले लोग विनम्र होते हैं और वे दूसरों की सहायता और सेवा से प्रसन्न होते हैं। वह समाज देश की उन्नति के सभी कार्यों में अत्यधिक प्रसन्नता के साथ भाग लेता है। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन सबने इस भावना को अपनाकर समाज को उन्नत किया है।
  1. उक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. प्रत्येक व्यक्ति का क्या कर्त्तव्य बताया गया है?
  3. उक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।(लगभग एकतिहाई शब्द)
View full solution
अनुशासन का महत्त्व जीवन में उसी तरह है जिस प्रकार भोजन और पानी का। अनुशासन से मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। मनुष्य की सरसता और सौम्यता इसी गुण पर आधारित है। मनुष्य अपनी जीवनोन्नति के लिए उच्चादर्शी का निर्माण तथा उन पर चलने के अपूर्व साधन अनुशासन द्वारा ही प्राप्त करता है। इसे अपनाने वाला व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षण को अमूल्य समझने लगता है। वह सदैव ज्ञान| प्राप्ति के लिए उत्सुक रहता है। नियमित जीवन व्यतीत करने से उसका हृदय, मस्तिष्क तथा स्वास्थ्य सदैव शुद्ध, विकसित तथा सबल होकर बुद्धि निर्मल एवं तीक्ष्ण हो जाती है।
  1. गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. मनुष्य की बुद्धि का विकास कब होता है?
  3. उक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।(लगभग एक| तिहाई शब्द)
View full solution
मन तभी प्रसन्न रह सकता है, जबकि हमारा शरीर स्वस्थ तथा ठीक रहे। मनुष्य जीवन में हमें यदि सफलता प्राप्त हो सकती है तो अपना शरीर स्वस्थ होने से ही सम्भव है। हमें यदि अपना भविष्य सफल बनाना है तो शरीर स्वस्थ रखना पड़ेगा। संसार में ऊंचा पद प्राप्त करना है तो शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। शरीर को शक्तिशाली और स्वस्थ बनाये रखने के लिए नियमित व्यायाम नितान्त अपेक्षित है। व्यायाम से ही शरीर स्वस्थ रहता है, मुख कान्तियुक्त होता है, आँखों की ज्योति बढ़ती है और बुद्धि का विकास होता है।
  1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिए क्या जरूरी है?
  3. गद्यांश का सारांश लिखिए।(लगभग एक-तिहाई शब्द)
View full solution
राजस्थान की मरुभूमि वीर-प्रसविनी कही जाती है। यहाँ समय-समय पर ऐसे वीर पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपने रक्त से इसका गौरव बढ़ाया है और इसकी खातिर अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। यहाँ की वीर-नारियों ने सतीत्व की रक्षा के लिए अपने प्राण अग्निदेव को समर्पित किये हैं। मेवाड केसरी राणा प्रताप ने अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए तन-मन-धन सब-कुछ अर्पण कर डाला। जंगलों में भटकते फिरे, भूमि पर शयन किया और घास की रोटियाँ खाईं, परन्तु वे अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहे। पन्ना का त्याग तथा पद्मिनी का जौहर राजस्थानी शौर्य का ज्वलन्त उदाहरण माना जाता है। इसी कारण इसको वीरों की भूमि कहा जाता है।
  1. उक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
  2. राणा प्रताप ने किसलिए अपना सब कुछ अर्पण कर दिया था?
  3. उक्त अवतरण का सारांश लिखिए।(लगभग एकतिहाई शब्द)
View full solution
प्रत्येक राष्ट्र की अपनी एक सांस्कृतिक धरोहर होती है, जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शान्तिपूर्ण एवं आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास करता रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति को विरासत में मिलती है। इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकासक्रम सांस्कृतिक आधार के बिना सम्भव नहीं होता।
  1. उक्त अवतरण का शीर्षक लिखिए।
  2. राष्ट्र किस वस्तु के बल पर प्रगति करते हैं?
  3. उक्त अवतरण का सारांश लिखिए।(लगभग एकतिहाई शब्द)
View full solution
निम्न शब्दों में से किस शब्द में ‘सम’ उपसर्ग लगा है –
  • समान
  • B
    उद्यान
  • C
    अत्यंत
  • D
    उपाय

Answer: A.

View full solution
निम्न शब्दों में से किस शब्द में ‘अव’ उपसर्ग लगा है –
  • अवकाश
  • B
    उपाय
  • C
    अत्यंत
  • D
    उद्यान

Answer: A.

View full solution
निम्न शब्दों में से किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग लगा है –
  • प्रस्ताव
  • B
    उद्यान
  • C
    अवकाश
  • D
    उपयोग

Answer: A.

View full solution
निम्न शब्दों में से किस शब्द में ‘अति’ उपसर्ग लगा है –
  • अत्यंत
  • B
    उपाय
  • C
    उपयोग
  • D
    उद्यान

Answer: A.

View full solution
निम्न शब्दों में से किस शब्द में ‘सम’ उपसर्ग लगा है –
  • समान
  • B
    उपयोग
  • C
    उपाय
  • D
    उद्यान

Answer: A.

View full solution
‘बूढ़ा’ शब्द में ‘आपा’ प्रत्यय जोड़ने पर शब्द बनेगा –
  • A
    बुढ़ावन
  • बुढ़ापा
  • C
    बुढ़ाई
  • D
    बुढ़ावस्था

Answer: B.

View full solution
‘महान’ शब्द में ‘ता’ प्रत्यय जोड़ने पर शब्द बनेगा –
  • महत्ता
  • B
    महनीय
  • C
    महती
  • D
    महत्त्व

Answer: A.

View full solution
‘टीम’ किस प्रकार की संज्ञा है -
  • A
    भाववाचक संज्ञा
  • B
    जातिवाचक संज्ञा
  • C
    व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • समूहवाचक संज्ञा

Answer: D.

View full solution
‘झुंड’ में संज्ञा है -
  • A
    भाववाचक संज्ञा
  • B
    जातिवाचक संज्ञा
  • C
    व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • समूहवाचक संज्ञा

Answer: D.

View full solution
'कक्षा में बीस छात्र हैं।' इस वाक्य में किस प्रकार का विशेषण है?
  • A
    सार्वनामिक विशेषण
  • B
    परिमाणवाचक विशेषण
  • निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • D
    संख्यावाचक विशेषण।

Answer: C.

View full solution

Generate a व्याकरण - विभाग paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App