सेवा में
श्रीमान् प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उ. मा. विद्यालय,
टोंक।
विषय - बुक-बैंक से पाठ्य-पुस्तकें दिलवाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा नवम (स) का छात्र हूँ। मैं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग का गरीब परिवार का हूँ। इस कारण न तो मुझे किसी से पाठ्य-पुस्तकें प्राप्त हुई हैं और न मैं खरीद सका हूँ। बिना पाठ्य पुस्तकों के मेरी पढ़ाई सही नहीं हो रही है। मुझे बुक-बैंक से कक्षा की सभी पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध हो जाएँ, तो मेरा अध्ययन सुचारु चल सकता है।
अतः प्रार्थना है कि मुझे कक्षा की सभी विषयों की पाठ्य-पुस्तकें विद्यालय के बुक बैंक से दिलवाने की महती कृपा करें।
दिनांक : 28 जुलाई, 20xx
प्रार्थी,
रामेश्वर बुनकर
कक्षा-IX (स)