Question 11 Markभारत में वाणिज्यिक अथवा व्यावसायिक बैंकों का कोई एक कार्य लिखिए।Answerलोगों की जमाओं को स्वीकार करना।View full question & answer→
Question 21 Markबैंक से क्या अभिप्राय है?Answerबैंक वह संस्था है जो लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जमा स्वीकार करती है तथा जो लोगों को ऋण देती है। View full question & answer→
Question 31 Markअनौपचारिक साख स्रोतों के कोई दो दोष बताइए।Answerऊँची ब्याज दर लेना। ऋणी का कई प्रकार से शोषण करना। View full question & answer→
Question 41 Markऔपचारिक एवं अनौपचारिक साख स्रोतों में एक अन्तर बताइए।Answerऔपचारिक साख स्रोतों की ब्याज दर कम होती है जबकि अनौपचारिक स्रोतों की ब्याज दर ऊँची होती है। View full question & answer→
Question 51 Markभारत में साख उपलब्ध करवाने वाले किसी एक अनौपचारिक स्रोत का नाम बताइए।Answerसाहूकार। View full question & answer→
Question 61 Markबैंक अपने पास कुल जमा का एक छोटा हिस्सा नकद के रूप में क्यों रखते हैं?Answerकिसी एक समय पर जमाकर्ताओं द्वारा धन निकालने की सम्भावना को देखते हुए बैंक कुछ हिस्सा नकद के रूप में रखते हैं।View full question & answer→
Question 71 Markकृषक सहकारी समिति किस प्रकार के ऋण मुहैया कराती है?Answerकृषक सहकारी समितियाँ कृषि उपकरण खरीदने, खेती करने, मछली पकड़ने, घर बनाने आदि के लिए ऋण मुहैया कराती हैं।View full question & answer→
Question 81 Markभारत में मुद्रा जारी करने का कार्य कौन करता है?Answerभारतीय रिजर्व बैंक। View full question & answer→
Question 91 Markऔपचारिक स्रोतों से ऋण प्राप्त करने के कोई दो लाभ बताइए।Answerकम ब्याज दर पर ऋण की प्राप्ति। लम्बे समय के लिए ऋण की प्राप्ति। View full question & answer→
Question 101 Markवस्तु विनिमय प्रणाली से आप क्या समझते हैं?Answerवस्तु विनिमय प्रणाली में वस्तुओं एवं सेवाओं के बदले वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। View full question & answer→
Question 111 Markमुद्रा का क्या अभिप्राय है?Answerमुद्रा का अभिप्राय उस वस्तु से है, जिसका उपयोग सामान्य विनिमय के माध्यम के रूप में किया जाता है। View full question & answer→
Question 121 Markमाँग जमा किसे कहते हैं?Answerऐसी जमा जिसे जब चाहे चेक द्वारा निकलवाया जा सके, माँग जमा कहलाती है। View full question & answer→
Question 131 Markमुद्रा के कोई दो आधुनिक रूप बताइए।Answerकरेंसी , बैंकों में निक्षेप। View full question & answer→
Question 141 Markसाख के अनौपचारिक स्रोतों में कौन-कौन आते हैं?Answerसाख के अनौपचारिक स्रोतों में साहूकार, व्यापारी, महाजन, मालिक, रिश्तेदार, दोस्त आदि को शामिल किया जाता है।View full question & answer→
Question 151 Markऔपचारिक क्षेत्रक में ऋण उपलब्ध करवाने वाले एक स्रोत का नाम बताइए।Answerबैंक। View full question & answer→
Question 161 Markग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता ऋण उपलब्ध करवाने के एक स्रोत का नाम लिखिए।Answerसहकारी समितियाँ। View full question & answer→
Question 171 Markमुद्रा को विनिमय का माध्यम क्यों कहा जाता है?Answerमुद्रा विनिमय प्रक्रिया में मध्यस्थता का काम करती है, अतः इसे विनिमय का माध्यम कहा जाता है। View full question & answer→
Question 181 Markऋण की शर्ते किसे कहा जाता है?Answerब्याज दर, समर्थक ऋणाधार, आवश्यक कागजात और भुगतान के तरीकों को सम्मिलित रूप से ऋण की शर्ते कहा जाता है।View full question & answer→
Question 191 Markसमर्थक ऋणाधार से आप क्या समझते हैं?Answerसमर्थक ऋणाधार ऐसी सम्पत्ति है, जिसका मालिक कर्जदार है और इसका इस्तेमाल वह उधारदाता को गारंटी देने के रूप में करता है। View full question & answer→
Question 201 Markऋण अथवा उधार के कोई दो महत्त्व बताइए।Answerऋण से लोग अपनी व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करते हैं। ऋण लोगों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होते हैं।View full question & answer→
Question 211 Markऔपचारिक वित्तीय संस्थाएँ कौनसी हैं?Answerवाणिज्यिक बैंक, सहकारी समितियाँ, ग्रामीण बैंक, औपचारिक वित्तीय संस्थाएँ हैं।View full question & answer→
Question 221 Markबैंक चेक क्या है?Answerचेक एक ऐसा कागज है, जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के व्यक्ति को रकम का भुगतान करने का आदेश देता है।View full question & answer→
Question 231 Markवस्तु विनिमय प्रणाली की दो कठिनाइयाँ लिखिए।Answerवस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य निर्धारण में कठिनाई। आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव।View full question & answer→
Question 241 Markचेक से आप क्या समझते हैं?Answerचेक एक ऐसा कागज है, जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के व्यक्ति को रकम का भुगतान करने का आदेश देता है।View full question & answer→
Question 261 Markमुद्रा का एक महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।Answerमुद्रा विनिमय के एक माध्यम का महत्त्वपूर्ण कार्य करता है।View full question & answer→
Question 271 Markग्रामीण क्षेत्रों में औपचारिक साख के कोई दो स्रोत बताइए।Answerबैंक सहकारी समितियाँ। View full question & answer→